एक्सप्लोरर

केरल: 3500 शेयर्स खरीदकर भूल गया था शख्स, अब कीमत है 1448 करोड़ रुपए लेकिन कंपनी ने देने से मना किया

शेयर खरीदने वाले 74 साल के बाबू जॉर्ज वालवी ने दावा किया- क्योंकि शेयर्स खरीदते वक्त कंपनी अनलिस्टेड थी और कोई डिविडेंड नहीं दे रही थी, इसलिए मैं और मेरा परिवार इस निवेश के बारे में भूल गए.

कोच्चि: कहते हैं कि जब जिंदगी पलटी मारती है तो एक पल में सब बदल जाता है. किसको बता था कि एक दिन 3500 शेयर्स खरीदने वाला शख्स रातों रात अरबपति बन जाएगा. मामला दक्षिण राज्य केरल के कोच्चि का है. यहां बाबू जॉर्ज वालावी नाम के शख्स ने 43 साल पहले 3500 शेयर्स खरीदे और फिर भूल गए. आज इन शेयर्स की कीमत 1448 करोड़ रुपए हो गई है.

शेयर खरीदने वाले बाबू ने बताई कहानी

शेयर खरीदने वाले 74 साल के बाबू जॉर्ज वालवी ने दावा किया है, ‘’साल 1978 में मैंने मेवाड़ ऑयल एंड जनरल मिल्स लिमिटेड के 3500 शेयर्स खरीदे थे. उस वक्त ये कंपनी राजस्थान के उदयपुर की एक अनलिस्टेड कंपनी थी.’’ शेयर खरीदने के बाद बाबू कंपनी में 2.8 फीसदी के स्टेक होल्डर बन गए.

बाबू ने बताया, ‘’उस वक्त कंपनी के संस्थापक चेयरमैन पीपी सिंघल और मैं दोस्त थे. बाबू ने कहा कि क्योंकि शेयर्स खरीदते वक्त कंपनी अनलिस्टेड थी और कोई डिविडेंड नहीं दे रही थी, इसलिए मैं और मेरा परिवार इस निवेश के बारे में भूल गए. लेकिन जब साल 2015 में हमें इस निवेश के बारे में याद आया तो हमने अपनी पड़ताल शुरू की.

इसके बाद क्या हुआ?

बाबू का दावा है, ‘’पड़ताल के दौरान हमें पता चला कि कंपनी का नाम बदलकर अब पीआई इंडस्ट्रीज हो गया है, जो एक लिस्टेड कंपनी है.’’ बाबू ने कंपनी पर आरोप लगाया कि उसने साल 1989 में कंपनी ने गैरकानूनी ढंग से नकली पेपर्स का इस्तेमाल करके उनके शेयर्स किसी और को बेच दिए. पड़ताल के दौरान कंपनी ने कहा कि वह अब कंपनी के हिस्सेदार नहीं है और क्योंकि ये शेयर्स साल 1989 में किसी और को बेच दिए गए थे.

बाबू ने खटखटाया सेबी का दरवाज़ा

कंपनी ने भी बाबू के दावों की जांच की. इसके बाद साल 2016 में पीआई इंडस्ट्रीज ने बाबू को मध्यस्थता के लिए दिल्ली बुलाया, लेकिन बाबू ने मध्यस्थता के लिए इनकार कर दिया. कंपनी ने बाबू के डॉक्यूमेंट्स की जांच करने के लिए दो बड़े अफसर केरल भी भेजे थे. कंपनी ने ये माना कि बाबू के पास मौजूद डॉक्यूमेंट्स असली हैं. बावजूद इसके कंपनी अब उन्हें पैसे देने में आना कानी कर रही है. बाबू ने अब सेबी का दरवाज़ा खटखटाया है.

यह भी पढ़ें-

1 अक्टूबर से पेमेंट और चेकबुक से लेकर सैलरी पर लागू हो जाएंगे बैंक के ये नियम, जानें- आपके जेब पर कैसे पड़ेगा असर

Life Insurance Policy: लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदने का है प्लान तो एक से ज्यादा खरीदें, जानिए क्यों?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

माता-पिता से मिला गिफ्ट कितना टैक्स फ्री? जानें कब देना पड़ सकता है टैक्स
माता-पिता से मिला गिफ्ट कितना टैक्स फ्री? जानें कब देना पड़ सकता है टैक्स
SIP में निवेश का खास फॉर्मूला, Rule of 60 से कैसे बनेगा करोड़ों का फंड?
SIP में निवेश का खास फॉर्मूला, Rule of 60 से कैसे बनेगा करोड़ों का फंड?
Bank Holiday: अगले हफ्ते कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? जानें 17 से 23 अगस्त के बीच की छुट्टियां
Bank Holiday: अगले हफ्ते कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? जानें 17 से 23 अगस्त के बीच की छुट्टियां
वक्त पर भरा ITR, तब भी क्यों मिल सकता है आयकर का नोटिस?
वक्त पर भरा ITR, तब भी क्यों मिल सकता है आयकर का नोटिस?

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget