एक्सप्लोरर

Aviation Data: गर्मियों की छुट्टी में लोगों ने जमकर की हवाई यात्रा, जून में 19 फीसदी ज्यादा पैसेंजर्स ने किया ट्रैवल

June Aviation Data: गर्मियों की छुट्टी में हवाई यात्रा करने वालों की संख्या में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है. वहीं जनवरी से जून के बीच भी पैसेंजर्स की संख्या में बढ़त दर्ज की गई है.

June Aviation Data of DGCA: गर्मियों की छुट्टियों का समय घरेलू एविएशन सेक्टर के लिए बहुत अच्छा साबित हुआ है. जून के महीने में यात्रियों ने जमकर देशभर में यात्रा की है. नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) के डाटा के मुताबिक जून में हवाई सफर करने वाले यात्रियों की संख्या में सालाना के आधार पर 18.8 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है. ऐसे में जून 2023 में घरेलू एयरलाइंस से देशभर में 1.24 करोड़ यात्रियों ने ट्रैवल किया है, लेकिन ध्यान देने वाली बात ये है कि मई के मुकाबले यात्रियों की संख्या में भारी गिरावट दर्ज की गई है. मई 2023 के मुकाबले यात्रियों की संख्या है 5.5 फीसदी की कमी देखी गई है.

मई में इतने यात्रियों ने किया यात्रा

नागर विमानन महानिदेशालय के आंकड़ों के मुताबिक मई 2023 में कुल 1.32 करोड़ लोगों ने घरेलू हवाई यात्रा की थी. ऐसे में जून में इसमें महीने के अनुसार 5.5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है. ध्यान देने वाली बात ये है कि कोरोना काल से पहले इस दौरान 1.20 करोड़ लोगों से घरेलू हवाई सफर किया था. ऐसे में कोरोना काल के बाद से लगातार दवाई यात्रा करने वाले लोगों की संख्या में इजाफा दर्ज किया जा रहा है.

जनवरी-जून के बीच हवाई यात्रियों की संख्या में तगड़ा इजाफा

इकोनॉमिक टाइम्स में छपी रिपोर्ट के मुताबिक जनवरी से जून के बीच देश में हवाई यात्रियों की संख्या में जबरदस्त इजाफा दर्ज किया गया है. साल 2023 के पहले छह महीने में 7.60 करोड़ लोगों ने हवाई यात्रा की है. वहीं पिछले साल इस दौरान कुल 5.72 करोड़ लोगों ने यात्रा की थी. ऐसे में पिछले साल के मुकाबले पहले छह महीने में हवाई यात्रा करने वाले लोगों की संख्या में कुल 32.92 फीसदी की भारी बढ़त दर्ज की गई है.

जानिए कौन सी एयरलाइंस बनी नंबर वन?

मई में गो फर्स्ट के संकट की शुरुआत के बाद से ही घरेलू बाजार में इंडिगो की हिस्सेदारी में बढ़त दर्ज की जा रही है. इंडिगो एयरलाइन्स की जून में बाजार की हिस्सेदारी बढ़कर 63.2 फीसदी हो गई है. ऐसे में जून में कुल 78.93 लाख यात्रियों ने इंडिगो की सेवा ली है. वहीं घरेलू बाजार में दूसरे नंबर पर एयर इंडिया है. कंपनी की घरेलू बाजार में 9.7 फीसदी की हिस्सेदारी है. वहीं जून में टाटा की विस्तारा की हिस्सेदारी में 0.9 फीसदी की कमी देखी गई है और यह 8.1 फीसदी तक पहुंच गया है. ध्यान देने वाली बात ये है कि अकासा एकर ने स्पाइसजेट को पीछे छोड़ते हुए घरेलू बाजार की जून में 4.9 फीसदी हिस्सेदारी हासिल कर ली है.

ये भी पढ़ें-

Petrol Diesel Price: कच्चे तेल के दाम में उछाल, मगर इन शहरों में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गांव में करना चाहते हैं अपना बिजनेस, सरकार से कैसे मिल सकती है मदद?
गांव में करना चाहते हैं अपना बिजनेस, सरकार से कैसे मिल सकती है मदद?
Flipkart: बिना ब्याज-बिना क्रेडिट कार्ड के खरीदारी, फ्लिपकार्ट के इस एप पर मिलेगी No Cost EMI
बिना ब्याज-बिना क्रेडिट कार्ड के खरीदारी, फ्लिपकार्ट के इस एप पर मिलेगी No Cost EMI
दुकानदारों और व्यापारियों के लिए भी UPI फ्री, ट्रांजैक्शन पर नहीं लगेगी कोई फीस
दुकानदारों और व्यापारियों के लिए भी UPI फ्री, ट्रांजैक्शन पर नहीं लगेगी कोई फीस
पहली सैलरी मिलते ही कहां लगाएं पैसा? FD, RD या SIP में कौन है बेस्ट ऑप्शन
पहली सैलरी मिलते ही कहां लगाएं पैसा? FD, RD या SIP में कौन है बेस्ट ऑप्शन

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Embed widget