एक्सप्लोरर

LIC Share Price: विदेशी ब्रोकरेज हाउस ने दी LIC के शेयर खरीदने की सलाह, मिल सकता है बंपर रिटर्न!

LIC Share Price Update: JP Morgan के एलआईसी के शेयर पर कवरेज बढ़ाने से शेयर में 1 फीसदी तेजी आई है और फिलहाल 661 रुपये पर ट्रेड कर रहा है.

LIC Share Price: एलआईसी के शेयर (LIC Share) के शेयर स्टॉक एक्सचेंज ( Stock Exchange) पर लिस्टिंग के महज एक महीने के भीतर शेयर अपने आईपीओ ( IPO ) प्राइस से 31 फीसदी नीचे लुढ़क चुका है और शेयर 658 रुपये के करीब ट्रेड कर रहा. लेकिन सोमवार को शेयर के लिए बड़ी खबर आई है. दिग्गज विदेशी ब्रोकरेज हाउस जेपी मार्गन (JP Morgan)  ने एलआईसी के शेयर को इन स्तरों पर खरीदने की सलाह देते हुए कहा है कि शेयर 29 फीसदी का रिटर्न अपने मौजूदा लेवल से दे सकता है. 

एलआईसी के शेयर में 29 फीसदी का आ सकती है उछाल
विदेशी ब्रोकरेज हाउस जेपी मार्गन (JP Morgan) ने एलआईसी के शेयर पर अपने कवरेज में कहा है कि बाजार, हाल में लिस्ट हुए एलआईसी के शेयर के प्राइसिंग को लेकर गलत अनुमान लगा रहा है. ब्रोकरेज हाउस के मुताबिक एलआईसी के शेयर में जितनी गिरावट आनी थी वो पूरी हो चुकी है. जेपी मार्गन (JP Morgan) ने एलआईसी के शेयर पर अपने कवरेज को बढ़ाकर ओवरवेट कर दिया है और मार्च 2023 तक 840 रुपये तक शेयर के जाने का लक्ष्य दिया है. यानि मौजूदा लेवल से शेयर 29 फीसदी का रिटर्न इन स्तरों पर निवेश करने वाले निवेशकों को दे सकता है. 

आईपीओ के निवेशकों को बड़ी राहत!
बहरहाल जेपी मार्गन (JP Morgan) के एलआईसी के शेयर पर रिपोर्ट से उन निवेशकों और पॉलिसी धारकों को बड़ी राहत मिली होगी जिन्होंने एलआईसी के आईपीओ में निवेश किया था. एलआईसी का शेयर अपने आईपीओ प्राइस से करीब 31 फीसदी नीचे आ चुका है. एलआईसी का आईपीओ 949 रुपये प्रति शेयर पर आया था. लेकिन अब शेयर 658 रुपये पर ट्रेड कर रहा है.  यानि आईपीओ प्राइस से 291 रुपये नीचे. एलआईसी के शेयर का मार्केट कैपिटलाईजेशन घटकर 4.16 लाख करोड़ रुपये पर आ चुका है.  एलआईसी का मार्केट कैप आईपीओ प्राइस के हिसाब से 6 लाख करोड़ रुपये था जो घटकर 4.16 लाख करोड़ रुपये पर आ चुका है. यानि एलआईसी के मार्केट कैप ( Market Capitalization) में 1.84 लाख करोड़ रुपये की सेंध लग चुकी है. 

 

ये भी पढ़ें

Brezza Booking: मारुति सुजुकी का शानदार एलान, सिर्फ 11,000 रुपये में करें नई Brezza की बुकिंग

Adani Wilmar Share: अडानी विल्मर ने घटाये खाने के तेल के दाम तो शेयर में आ गई बड़ी गिरावट, जानें डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI MDR फ्रेमवर्क में संशोधन जरूरी, रिपोर्ट में IIT बॉम्बे
UPI MDR फ्रेमवर्क में संशोधन जरूरी, रिपोर्ट में IIT बॉम्बे
महिला ने 20 करोड़ में खरीदी 196 पार्किंग, फिर मनमाना किराया वसूला, कोर्ट पहुंचा मामला
महिला ने 20 करोड़ में खरीदी 196 पार्किंग, फिर मनमाना किराया वसूला, कोर्ट पहुंचा मामला
जुलाई 2027 तक का अल्टीमेटम, पूरी तरह से बंद होंगी पेट्रोल वाली बाइक टैक्सी
जुलाई 2027 तक का अल्टीमेटम, पूरी तरह से बंद होंगी पेट्रोल वाली बाइक टैक्सी
क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल
क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget