एक्सप्लोरर

Construction Workers: इजरायल जाकर हर महीने लाखों में कमाने का मौका, भारत में खोजे जा रहे हजारों मजदूर

Jobs in Israel: इजरायल को अभी इस तरह के काम के लिए हजारों लोगों की जरूरत है. उसके लिए हर महीने करीब 2 लाख रुपये तक की सैलरी ऑफर की जा रही है...

कंस्ट्रक्शन सेक्टर में काम की तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है. यह अच्छी खबर आई है इजरायल से, जिसे हजारों कामगारों की जरूरत है. मजेदार है कि इस काम के लिए हर महीने लाखों की सैलरी ऑफर की जा रही है.

इतनी मिल सकती है हर महीने सैलरी

न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, इजरायल ने 10 हजार कंस्ट्रक्शन वर्कर्स और 5 हजार केयरगिवर्स (हेल्थ वर्कर्स) के लिए भारत से संपर्क किया है. रिपोर्ट में यह जानकारी नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन यानी एनसीडीसी के हवाले से दी गई है. रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि जिन कामगारों की तलाश की जा रही है, उन्हें हर महीने 1.92 लाख रुपये तक की सैलरी मिल सकती है.

इस कारण इजरायल को लोगों की जरूरत

दरअसल पिछले साल हमास के साथ शुरू हुए युद्ध के बाद इजरायल में परिस्थितियों में व्यापक बदलाव आया है. हमास ने पिछले साल 7 अक्टूबर को इजरायल में घुसकर हमला किया था. उसके बाद इजरायल ने हमास के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया, जो अभी भी थमा नहीं है. इजरायल ने उसके साथ ही 1 लाख से ज्यादा फिलीस्तीनी कामगारों को प्रतिबंधित कर दिया है. इस कारण उसे बड़ी संख्या में विभिन्न सेक्टरों में काम करने वाले लोगों की जरूरत पड़ रही है.

चयन की प्रक्रिया पर उठ रहे हैं सवाल

हालांकि दूसरी ओर इजरायल में नौकरी को लेकर चल रही बायलैटरल जॉब स्कीम पर सवाल भी उठ रहे हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, पहले भी लोग इस स्कीम के तहत काम करने इजरायल जा चुके हैं. उनमें से कई लोग वापस लौट आए हैं. करीब 10 हजार कामगार औसतन 1.9 लाख रुपये की मासिक सैलरी पर काम करने इजरायल गए थे. उनमें से कुछ लोगों को कंस्ट्रक्शनया फैक्ट्री में काम के लायक नहीं पाया. उसके बाद उन लोगों को साफ-सफाई के काम में लगा दिया गया, जिसके बाद कई लोग वापस लौट आए हैं. इससे बायलैटरल जॉब स्कीम के तहत लोगों को सेलेक्ट करने की प्रक्रिया पर सवालिया निशान लग रहे हैं.

योग्यता जांचने इजरायल से आ रही टीम

एनसीडीसी का कहना है कि ताजे मामले में इजरायल से Population, Immigration, and Border Authority (PIBA) की एक टीम अगले सप्ताह भारत आ रही है, जो फ्रेमवर्क, आयरन बेंडिंग, प्लास्टरिंग, सेरेमिक टाइलिंग जैसे कामों के लिए उम्मीदवारों के कौशल का परीक्षण करेगी. जो लोग योग्य पाए जाएंगे, उन्हें इजरायल में नौकरी के लिए चुना जाएगा. कंस्ट्रक्शन वर्कर्स के लिए रिक्रुटमेंट का यह राउंड महाराष्ट्र में आयोजित होने वाला है.

ये भी पढ़ें: इजरायल-हमास युद्ध से हो सकता है भारत को फायदा, बिजनेस शिफ्ट कर सकती हैं ये कंपनियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajesh Exports: गबन- हेराफेरी के आरोपों के बीच लगातार तीसरे दिन गिरे राजेश एक्सपोर्ट्स के शेयर, PLI स्कीम से भी हटाई जा सकती है कंपनी
गबन- हेराफेरी के आरोपों के बीच लगातार तीसरे दिन गिरे राजेश एक्सपोर्ट्स के शेयर, PLI स्कीम से भी हटाई जा सकती है कंपनी
ब्लैक मंडे: शेयर बाजार में हाहाकार! 800 अंक टूटा सेंसेक्स, निवेशकों के डूबे 500000 करोड़
ब्लैक मंडे: शेयर बाजार में हाहाकार! 800 अंक टूटा सेंसेक्स, निवेशकों के डूबे 500000 करोड़
LPG संकट के बीच भारत के लिए बड़ी खबर: अब अर्जेंटीना से होगी LNG की सप्लाई, अडानी पोर्ट्स को मिला ठेका
LPG संकट के बीच भारत के लिए बड़ी खबर: अब अर्जेंटीना से होगी LNG की सप्लाई, अडानी पोर्ट्स को मिला ठेका
Home Loan Interest Rates: सबसे सस्ता होम लोन दे रहे हैं ये बैंक, नए घर के लिए फटाफट चेक करें इंटरेस्ट रेट
सबसे सस्ता होम लोन दे रहे हैं ये बैंक, नए घर के लिए फटाफट चेक करें इंटरेस्ट रेट

वीडियोज

YRKKH:😯Armaan और Abhira की नई शुरुआत, मुश्किलों के बीच टेम्पो में बसाया अपना संसार #sbs
Tata Tiago EV facelift review: petrol भूल जाओ? #tata #tatatiago #autolive
Insha Ghai ने Bigg Boss, Khatron Ke Khiladi और कंटेंट क्रिएशन के सफर पर की खुलकर बात
'Gullak 5' में हर परिवार को दिखेगी अपनी कहानी, बोलीं Helly Shah
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! | Punjab

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जहाज में भर रहा पानी, लाइफ बोट पर आग', हॉर्मुज में अमेरिकी नेवी का घातक अटैक, संकट में 24 भारतीयों की जान!
'जहाज में भर रहा पानी, लाइफ बोट पर आग', US नेवी का घातक अटैक, संकट में 24 भारतीयों की जान!
UP Politics: इमरान मसूद का सपा चीफ अखिलेश यादव पर बड़ा बयान, कहा- वो हवा में बात...
UP Politics: इमरान मसूद का सपा चीफ अखिलेश यादव पर बड़ा बयान, कहा- वो हवा में बात...
INDIA Bloc Meeting LIVE: इंडिया गठबंधन के 25 दलों की बैठक, 5 मुद्दों पर बनी सहमति, खरगे बोले- शिक्षा मंत्री दें इस्तीफा
LIVE: इंडिया गठबंधन के 25 दलों की बैठक, 5 मुद्दों पर बनी सहमति, खरगे बोले- शिक्षा मंत्री दें इस्तीफा
कितने अमीर हैं मानव सुथार, BCCI से कितनी सैलरी मिलती है? IPL से करते हैं लाखों की कमाई
कितने अमीर हैं मानव सुथार, BCCI से कितनी सैलरी मिलती है? IPL से करते हैं लाखों की कमाई
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Box Office: वरुण धवन की फिल्म हिट या फ्लॉप? जानें- तीन दिनों में बजट का कितना वसूल किया
'है जवानी तो इश्क होना है' हिट या फ्लॉप? जानें- तीन दिनों में बजट का कितना वसूल किया
INDIA Bloc Meeting: ममता बनर्जी ने इंडिया गठबंधन की बैठक में क्या कहा? बैठक से बाहर आई बड़ी खबर
ममता बनर्जी ने इंडिया गठबंधन की बैठक में क्या कहा? बैठक से बाहर आई बड़ी खबर
BSNL सिम KYC के नाम पर आ रहा है नोटिस? यह गलती की तो खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
BSNL सिम KYC के नाम पर आ रहा है नोटिस? यह गलती की तो खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
रोल नंबर विवाद पर CBSE का जवाब, जानिए क्यों नहीं खुल रहा था छात्रों का पोर्टल
रोल नंबर विवाद पर CBSE का जवाब, जानिए क्यों नहीं खुल रहा था छात्रों का पोर्टल
Embed widget