एक्सप्लोरर

Job Pressure: जेन-Z को नहीं करना है कमरतोड़ काम, हर 4 में से 3 युवाओं को सैलरी से ज्यादा पसंद सुकून

Work-Life Balance: ईवाय की एक युवा कर्मचारी की मौत के हालिया मामले के बाद वर्क और लाइफ के बैलेंस पर बहस तेज हो गई है. यह स्टडी इस बारे में दिलचस्प बातें बताती है...

मल्टीनेशनल प्रोफेशनल सर्विस देने वाली कंपनी अर्न्स्ट एंड यंग की एक युवा कर्मचारी की मौत के बाद वर्क-लाइफ बैलेंस पर बहस छिड़ गई है. बताया जा रहा है कि ईवाई की कर्मचारी की मौत का कारण काम का प्रेशर था. उसके बाद नौकरी और काम करने की संस्कृति पर लोग बहस कर रहे हैं.

इस टैलेंट प्लेटफॉर्म ने की स्टडी

इस बीच एक स्टडी में खुलासा हुआ है कि नई पीढ़ी के लोग (जेन जी) काम के मामले में सैलरी से ज्यादा सुकून को तरजीह दे रहे हैं. जेन जी के युवाओं की प्राथमिकता में मोटी सैलरी से पहले वर्क-लाइफ बैलेंस और जॉब सटिस्फैक्शन आता है. यह स्टडी टैलेंट प्लेटफॉर्म अनस्टॉप के द्वारा की गई है.

सैलरी से ज्यादा पसंद है ये चीज

स्टडी में जेन जी कैटेगरी के 5 हजार से ज्यादा कर्मचारियों को शामिल किया गया है. उसके अलावा 500 एचआर प्रोफेशनल्स को भी स्टडी में शामिल किया गया. जेन जी के सर्वे में शामिल कर्मचारियों में से 72 फीसदी का मानना है कि वे सैलरी से ऊपर जॉब की संतुष्टि को प्राथमिकता देते हैं. वहीं 77 फीसदी लोगों ने कहा कि वे ऐसी कंपनी में काम करना पसंद करेंगे, जहां मोटी सैलरी के बजाय ग्रोथ व डेवलपमेंट के मौके मिल रहे हों.

पुरानी पीढ़ी से अलग हैं प्राथमिकताएं

जेन जी की ये प्राथमिकताएं पुरानी पीढ़ियों से अलग हैं. पुरानी पीढ़ियों के लिए एक ही कंपनी में लंबे समय तक काम करते रहने और नौकरी बदलने के लिए अधिक सैलरी जैसे फैक्टर महत्वपूर्ण हुआ करते थे. पुरानी पीढ़ियों के कामगारों के लिए काम के तय घंटों से ज्यादा देर तक ऑफिस में रहना भी आम बात लगती है. नई पीढ़ी इनसे अलग प्राथमिकताएं देखती है.

बेहतर मौके की तलाश में आधे प्रोफेशनल्स

जेन जी के लगभग आधे प्रोफेशनल्स अगले 2 साल में नौकरी बदलने के मौके देख रहे हैं. करीब 47 फीसदी प्रोफेशनल्स ने बताया कि वे अधिक अर्थपूर्ण वर्क की तलाश में हैं और अवसर मिलते ही नौकरी बदल लेंगे. वे बेहतर वर्क-लाइफ बैलेंस के लिए भी नौकरी बदलने के मौकों की ताक में हैं. स्टडी में सिर्फ 25 फीसदी लोगों ने माना कि वे सैलरी के लिए नौकरी बदलना चाहते हैं.

ये भी पढ़ें: ज्यादा काम देकर परेशान करती थी कंपनी! एना के पिता ने बेटी मौत पर बताई ऐसी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Petrol News: 20 रुपए सस्ता होगा ये वाला पेट्रोल, सरकार ने एथेनॉल पर बना लिया नया प्लान, हरदीप पुरी ने क्या बताया?
20 रुपए सस्ता होगा ये वाला पेट्रोल, सरकार ने एथेनॉल पर बना लिया नया प्लान, हरदीप पुरी ने क्या बताया?
आपको तो नहीं दे गया कोई 500 का नकली नोट, सिगरेट बेचने वाली महिला के एक कदम ने किया सबका भला
आपको तो नहीं दे गया कोई 500 का नकली नोट, सिगरेट बेचने वाली महिला के एक कदम ने किया सबका भला
Old Currency: 50 और 100 रुपए के ये खास नोट बना देंगे करोड़पति! चेक करें अपना पर्स, बीवी की तिजोरी भी देखें
50 और 100 रुपए के ये खास नोट बना देंगे करोड़पति! चेक करें अपना पर्स, बीवी की तिजोरी भी देखें
Electronic Market: रुक जाओ! सस्ते होंगे फोन-गैजेट्स, सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स पार्ट्स पर हटाई कस्टम ड्यूटी, बचेंगे टैक्स के पैसे
रुक जाओ! सस्ते होंगे फोन-गैजेट्स, सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स पार्ट्स पर हटाई कस्टम ड्यूटी, बचेंगे टैक्स के पैसे

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहबाज शरीफ का बलूचिस्तान दौरे के दिन बलूच लड़ाको ने कब्जाया शहर; बैंक, थाने समेत सरकारी इमारतें आग के हवाले
शरीफ के बलूचिस्तान दौरे के दिन बलूच लड़ाको ने कब्जाया शहर; बैंक समेत सरकारी इमारतें आग के हवाले
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Embed widget