एक्सप्लोरर

मुकेश अंबानी के जियो ब्लैकरॉक की धमाकेदार एंट्री, पहले NFO में ही जुटाए 17,800 करोड़ रुपये

Jio Finance Share Price: जियो ब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट कंपनी दरअसल जियो फाइनेंशियल सर्विसेज़ लिमिटेड (JFSL) और ब्लैकरॉक इंक का संयुक्त उद्यम है. 30 जून को शुरू हुआ यह न्यू फंड ऑफर 02 जुलाई, 2025 को बंद हुआ.

Jio Finance Share Price: दुनिया के दिग्गज कारोबारियों में शुमार मुकेश अंबानी की नेतृत्व वाली जियो ब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड (जियोब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट) ने सोमवार को बड़ी कामयाबी की घोषणा की है. उसने बताया कि अपने पहले ही न्यू फंड ऑफर (NFO) में कुल 17,800 करोड़ रुपये (USD 2.1 बिलियन) से अधिक का निवेश हासिल किया है. कंपनी की तरफ से 3 नकद/ऋण म्यूचुअल फंड लॉन्च किए गए थे. इनमें जियोब्लैकरॉक ओवरनाइट फंड, जियोब्लैकरॉक लिक्विड फंड और जियोब्लैकरॉक मनी मार्केट फंड शामिल थे. ऑफर अवधि के दौरान इन फंडों में 90 से अधिक संस्थागत निवेशकों और 67,000 से अधिक व्यक्तियों ने निवेश किया. 

तीन दिन के लिए आया NFO

दरअसल जियो फाइनेंशियल सर्विसेज़ लिमिटेड (JFSL) और ब्लैकरॉक इंक का संयुक्त उद्यम है जियो ब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट कंपनी. पिछले महीने की 30 जून को ये न्यू फंड ऑफर शुरू हुआ था जो  02 जुलाई, 2025 को बंद हुआ. ये न्यू फंड ऑफर भारत के नकद/ऋण फंड सेगमेंट में सबसे बड़ा था, जिसने जियोब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट को देश के 47 फंड हाउसों में से शीर्ष 15 एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल कर दिया.

जियोब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट के प्रबंध निदेशक और सीईओ सिड स्वामीनाथन का कहना है कि इंस्टीट्यूशनल (संस्थागत) और रिटेल इन्वेस्टर्स (खुदरा निवेशकों) के बीच हमारे पहले NFO को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है. यह जियोब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट की निवेश फिलोसोफी, जोखिम प्रबंधन क्षमताओं और डिजिटल-फर्स्ट दृष्टिकोण को रेखांकित करता है. उन्होंने आगे कहा कि ये भारत के विकसित हो रहे निवेश परिदृश्य में, एक ताकत बन कर उभरने की दिशा में एक मजबूत कदम है.

टॉप 15 एएमसी में शामिल

जियोब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट कंपनी ने खुदरा निवेशकों को आकर्षित करने के लिए एक ‘अकाउंट क्रिएशन इनिशिएटिव’ की भी शुरूआत की है. ऑनबोर्डिंग को सरल बनाने के लिए इस इनिशिएटिव को डिज़ाइन किया गया है. इस इनिशिएटिव में ग्राहक जियोफाइनेंस ऐप के माध्यम से मिनटों में निवेश के लिए अपना अकाउंट बना सकता है.

ये भी पढ़ें: यूएस-चीन ट्रेड वॉर के बीच मुकेश अंबानी की एंट्री? बीजिंग पहुंचने वाले गैस जहाज ने बदला रुट, अब आ रहा भारत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विंडफॉल टैक्स घटा, क्या आज कम हुईं पेट्रोल डीजल की कीमत?
Petrol- Diesel Price: विंडफॉल टैक्स घटा, क्या आज कम हुईं पेट्रोल डीजल की कीमत?
65 के बाद भी संभाल रहीं करोड़ों का कारोबार, भारत की इन महिलाओं ने बनाई अलग पहचान
65 के बाद भी संभाल रहीं करोड़ों का कारोबार, भारत की इन महिलाओं ने बनाई अलग पहचान
इन 5 स्मार्ट टिप्स से करें बचत, महीने के आखिर तक रहेगा पैसा
इन 5 स्मार्ट टिप्स से करें बचत, महीने के आखिर तक रहेगा पैसा
पेट्रोल पर साढ़े 3 रुपए, डीजल पर 1.50 रुपए घटा विंडफॉल टैक्स, आधी रात को ऐलान
पेट्रोल पर साढ़े 3 रुपए, डीजल पर 1.50 रुपए घटा विंडफॉल टैक्स, आधी रात को ऐलान

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget