एक्सप्लोरर

JIO का शानदार प्रदर्शनः पहले साल में कमाया 723 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा

रिलायंस जियो का कुल कारोबार 8 हजार चार सौ करोड़ रुपये से ज्यादा का रहा जो तीसरी तिमाही के मुकाबले 3.6 फीसदी ज्यादा है.

नई दिल्लीः आज रिलायंस जियो ने अपने वित्त वर्ष 2017-18 की चौथी तिमाही के नतीजों का एलान कर दिया है. रिलायंस जियो को 510 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ जो तीसरी तिमाही के मुकाबले करीब सवा फीसदी ज्यादा है. रिलायंस जियो का कुल कारोबार 8 हजार चार सौ करोड़ रुपये से ज्यादा का रहा जो तीसरी तिमाही के मुकाबले 3.6 फीसदी ज्यादा है. रिलायंस जियो ने अपने परिचालन के पहले पूर्ण कारोबारी साल के दौरान करीब सवा सात सौ करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया.

रिलायंस जियो के नतीजों की खास बातें कमर्शियल ऑपरेशन के पहले वर्ष में ही जियो ने मुनाफा कमाकर दिखाया है और इसको 723 करोड़ का शुद्ध लाभ हुआ है. टेलीकॉम कंपनियों की कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच जियो का शानदार प्रदर्शन देखा गया है. जियो दुनिया का सबसे तेजी से बढ़ रहा डिजिटल सर्विसेज प्लेटफार्म है और जियो के डिजिटल ऑफरिंग पर ग्राहकों का भरोसा बढ़ा है.

  • जियो ने 31 मार्च 2018 तक 18 करोड़ 66 लाख से अधिक ग्राहक जोड़े
  • चौथी तिमाही में 506 करोड़ जीबी के रिकॉर्ड स्तर पर रही डेटा खपत
  • पिछली तिमाही के मुकाबले डेटा की खपत में 17.4 फीसदी की बढ़ोतरी
  • चौथी तिमाही का जियो स्टेंडअलोन शुद्ध लाभ 510 करोड़ रहा
  • जियो का स्टेंडअलोन रेवेन्यू पिछली तिमाही के मुकाबले 3.6 फीसदी बढ़ोतरी के साथ 7,128 करोड़ रुपये रहा
  • जियो का स्टेंडअलोन एबिटा पिछली तिमाही के मुकाबले 2.5 फीसदी बढ़ कर 2694 करोड़ रु रहा
  • एबिटा मार्जिन 37.8 फीसदी रही
  • चौथी तिमाही में औसत रेवेन्यू प्रति ग्राहक (ARPU) 137.1 रुपये प्रतिमाह रहा
  • चौथी तिमाही में कुल वॉयस ट्रैफिक 37,218 करोड़ मिनट रहा

रिलायंस इंड्स्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने रिलायंस और जियो के नतीजों पर खुशी प्रकट की है. उनके मुताबिक 'इस समय पूरी दुनिया सामाजिक, मोबाइल और डिजिटल क्रांति के दौर से गुजर रही है. मुझे खुशी है कि जियो के आने के बाद भारत इस क्रांति में एक अग्रणी देश बन कर उभरा है. जियो में काम करने वाले हर व्यक्ति को आज गर्व है कि वो अपने देश की डिजिटल शक्ल को बदलने में मदद कर रहा है और साथ ही देश के नागरिकों को डिजिटली सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभा रहा है. जियो ने हर भारतीय के हाथ में डेटा की ताकत दी है जिससे वह अपने सपने पूरे कर सके. साथ ही देश को डिजिटल दुनिया के शिखर पर ले जा सके.

प्रतिस्पर्धी बाजार के बावजूद जियो ने बेहतरीन वित्तीय नतीज़े दिखाए हैं. जिससे यह स्पष्ट है कि जियो का बिजनेस मॉडल दमदार है और यह ग्राहकों और सहयोगियों को सबसे ज्यादा वैल्यू देने में समर्थ है. जियो ने लगातार शानदार वित्तीय नतीजे दिखाए हैं और वह भविष्य में भी इस दमदार प्रदर्शन को जारी रखने की ताकत रखता है.'

रिलायंस इंडस्ट्रीज को चौथी तिमाही में 9435 करोड़, जियो को 510 करोड़ का मुनाफा

लगातार 12 वें साल भारत को निराशा, फिच ने नहीं बढ़ायी भारत की रेटिंग मारुति के निवेशकों को हर शेयर पर मिलेगा 80 रु का लाभांश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Netflix करेगी इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी, 6% कर्मचारियों को निकालेगी 
Netflix करेगी इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी, 6% कर्मचारियों को निकालेगी 
20 रुपए में दूध, अंबानी की डेयरी बिजनेस में एंट्री, अमूल को मिलेगी टक्कर!
20 रुपए में दूध, अंबानी की डेयरी बिजनेस में एंट्री, अमूल को मिलेगी टक्कर!
जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर
जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर
रेलवे कर्मचारियों को बोनस के रूप में अधिकतम कितने रुपए मिलेंगे?
रेलवे कर्मचारियों को बोनस के रूप में अधिकतम कितने रुपए मिलेंगे?

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SC के पूर्व जज ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जज ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
Embed widget