एक्सप्लोरर

Jet Airways को लेकर बड़ी खबर, कई एंप्लाइज की सैलरी कटेगी, बिना वेतन छुट्टी पर भेजे जाएंगे-जानें क्यों

जेट एयरवेज एयरलाइन की दिक्कतों का खात्मा होता नहीं दिख रहा है और अब इस कंपनी के एंप्लाइज के लिए एक और मुश्किल फरमान आ चुका है. सैलरी में कटौती से लेकर बिना वेतन छुट्टी पर भेजे जाना इसका हिस्सा है.

Jet Airways: जेट एयरवेज अपने फ्लाइंग ऑपरेशन को फिर से शुरू करने में अनिश्चितता के बीच अपने कई कर्मचारियों के वेतन में कटौती के साथ बिना वेतन के छुट्टी पर भेजेगी. ये एयरलाइन कंपनी अपने नए मालिक के आने के बाद अभी तक परिचालन शुरू नहीं कर पायी है. जेट एयरवेज के भविष्य को लेकर बने अनिश्चितता के माहौल के बीच जालान- कालरॉक समूह ने कहा कि नकदी के प्रवाह को व्यवस्थित करने के लिए कंपनी निकट भविष्य में कठिन फैसले ले सकती है.

अभी तक शुरू नहीं हुईं जेट एयरवेज की उड़ानें
ग्रुप की समाधान योजना को राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) ने पिछले वर्ष जून में मंजूरी दी थी. एयरलाइन को भी नागर विमानन महानिदेशालय से इस साल मई में हवाई परिचालन का प्रमाणपत्र मिल गया, उसके बावजूद जेट एयरवेज का परिचालन शुरू नहीं हुआ है.

जानिए जेट एयरवेज के सीईओ ने क्या कहा
इस घटनाक्रम से जुड़े एक सूत्र ने कहा कि वेतन कटौती 50 फीसदी तक होगी. सीईओ और सीएफओ के लिए कटौती की मात्रा अधिक होगी. प्रभावित कर्मचारियों के लिए अस्थायी वेतन कटौती और बिना वेतन के छुट्टी (एलडब्ल्यूपी) एक दिसंबर से प्रभावी होगी. जेट एयरवेज के सीईओ संजीव कपूर ने ट्वीट की एक सीरिज में कहा कि कुल कर्मचारियों का 10 फीसदी से कम अस्थायी अवकाश बिना वेतन पर होगा और एक तिहाई अस्थायी वेतन कटौती पर होगा. सीईओ के अनुसार, दो-तिहाई कर्मचारी बिल्कुल प्रभावित नहीं हैं और किसी भी कर्मचारी को जाने के लिए नहीं कहा गया है. जेट एयरवेज में करीब 250 कर्मचारी काम करते हैं.

NCLT ने दिया था निर्देश
इसके अलावा, पिछले महीने राष्ट्रीय कंपनी कानून अपीलीय प्राधिकरण (एनसीएलएटी) ने समूह को एयरलाइन के कर्मचारियों के बकाया भविष्य निधि और ग्रेच्युटी का पेमेंट करने का निर्देश दिया था.

JKC ने क्या कहा
जालान कालरॉक कंर्सोटियम (जेकेसी) ने एक बयान में कहा, "हम एनसीएलटी की प्रक्रिया के मुताबिक कंपनी की कमान अपने हाथों में आने का इंतजार कर रहे हैं लेकिन इसमें कहीं ज्यादा समय लग रहा है. इसकी वजह से हमें निकट भविष्य में कठिन लेकिन जरूरी फैसले लेने होंगे ताकि नकदी के प्रवाह को व्यवस्थित और भविष्य को सुरक्षित किया जा सके क्योंकि एयरलाइन अभी तक हमारे अधिकार में नहीं आई है." जेकेसी ने कहा कि एयरलाइन को पुन: शुरू करने की दिशा में अहम प्रगति हो रही है. उसने आगे कहा, "हमने समाधान योजना की किसी भी शर्त का उल्लंघन नहीं किया है और जेट एयरवेज को नए सिरे से शुरू करने की हमारी प्रतिबद्धता है."

इसमें आगे कहा गया, "एनसीएलटी की मंजूरी के बाद, समाधान योजना में बताई गई सभी शर्तों को 20 मई 2022 तक पूरा कर लिया गया था और इस बाबत आवश्यक फाइलिंग भी 21 मई 2022 को एनसीएलटी के सामने कर दी गई है." इससे पहले ऐसी योजना थी कि एयरलाइन को अक्टूबर 2022 तक शुरू कर दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें

WhatsApp: मार्क जुकरबर्ग ने व्हाट्सएप के लिए नया फीचर किया लॉन्च, जानें भारत के लिए क्या है खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में ऑनलाइन बुकिंग के बाद 48 घंटे में लेनी होगी शराब की बोतल, वरना कैंसिल
दिल्ली में ऑनलाइन बुकिंग के बाद 48 घंटे में लेनी होगी शराब की बोतल, वरना कैंसिल
चांदी सोने से 3 गुना तेजी से लुढ़की, खरीदने से पहले 3 कारण जान लें
चांदी सोने से 3 गुना तेजी से लुढ़की, खरीदने से पहले 3 कारण जान लें
RBI Plastic Currency: भारत खुद बनाएगा अपने पॉलिमर नोट, घटेगा छपाई का खर्च
RBI Plastic Currency: भारत खुद बनाएगा अपने पॉलिमर नोट, घटेगा छपाई का खर्च
2 करोड़ का फ्लैट बेच करा दी FD, आराम से हर महीने लाखों कमा रहा शख्स
2 करोड़ का फ्लैट बेच करा दी FD, आराम से हर महीने लाखों कमा रहा शख्स

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, जानें कहां किसने मारी बाजी
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, जानें कहां किसने मारी बाजी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
Embed widget