एक्सप्लोरर

Jaypee Group: जयप्रकाश एसोसिएट्स को बड़ा झटका, दिवालिया प्रक्रिया होगी शुरू

Jaiprakash Associates: जयप्रकाश एसोसिएट्स पर 29,805 करोड़ रुपये का कर्ज है. कंपनी के खिलाफ आईसीआईसीआई बैंक ने NCLT का दरवाजा खटखटाया था.

Jaiprakash Associates: कर्ज संकट में फंसी जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (Jaiprakash Associates) को सोमवार को तगड़ा झटका लगा है. नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) ने कंपनी के खिलाफ दिवालिया प्रक्रिया शुरू करने की मंजूरी दे दी है. ट्रिब्यूनल ने आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) की याचिका पर यह फैसला लिया है. 

कर्ज घटाने के लिए बेचे थे सीमेंट प्लांट 

जेपी ग्रुप (Jaypee Group) की प्रमुख कंपनी जयप्रकाश एसोसिएट्स कंस्ट्रक्शन, सीमेंट और हॉस्पिटेलिटी बिजनेस में काम करती है. कंपनी ने अपने कर्ज का बोझ कम करने के लिए पिछले कुछ सालों में अपने कई सीमेंट प्लांट बेचे हैं. एनसीएलटी की दो सदस्यीय इलाहाबाद पीठ ने सोमवार दोपहर को दिवालिया प्रक्रिया शुरू करने का आदेश सुनाया. इस पीठ में प्रवीण गुप्ता और आशीष वर्मा शामिल थे. मामले से जुड़े वकीलों के अनुसार, NCLT ने एक रेजोल्यूशन प्रोफेशनल नियुक्त करने के साथ ही जयप्रकाश एसोसिएट्स के खिलाफ कॉरपोरेट दिवालिया समाधान प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया है.

जेपी इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ विलय को भी ठुकराया 

इसके साथ ही ट्रिब्यूनल ने जेपी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट लिमिटेड (Jaypee Infrastructure) के साथ जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड के विलय को भी खारिज कर दिया. सितंबर, 2018 में आईसीआईसीआई बैंक ने जयप्रकाश एसोसिएट्स के खिलाफ दिवालिया प्रक्रिया शुरू करने की अर्जी लगाई थी. इसके अलावा देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने भी 15 सितंबर, 2022 तक 6,893.15 करोड़ रुपये के कुल भुगतान चूक का दावा करते हुए जेएएल के खिलाफ एनसीएलटी का दरवाजा खटखटाया था.

जयप्रकाश एसोसिएट्स का कर्ज 29,805 करोड़ रुपये

जेपी ग्रुप की कई कंपनियां इस समय एनसीएलटी के समक्ष दिवालिया कार्यवाही का सामना कर रही हैं. इनमें सीमेंट कॉरपोरेशन और जेपी इंफ्राटेक भी शामिल हैं. ट्रिब्यूनल ने इससे पहले मुंबई के सुरक्षा ग्रुप को नोएडा स्थित जेपी ग्रुप के 9 प्रोजेक्ट को खरीदने की मंजूरी दे दी थी. जयप्रकाश एसोसिएट्स ने पिछले महीने कहा था कि उसने 30 अप्रैल को 1,751 करोड़ रुपये की मूल कर्ज राशि और 2,865 करोड़ रुपये के ब्याज का भुगतान करने में चूक की थी. जेएएल का कुल कर्ज (ब्याज सहित) 29,805 करोड़ रुपये है, जिसे 2037 तक चुकाया जाना है.

ये भी पढ़ें 

Infosys: सलिल पारेख ने विप्रो-टीसीएस के सीईओ को छोड़ा पीछा, इंफोसिस से मिला भारी भरकम पैकेज 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI के बढ़ते क्रेज ने घटाई ATM की जरूरत, ऑनलाइन ट्रांजैक्शन बढ़े और Withdrawl हुआ कम
UPI के बढ़ते क्रेज ने घटाई ATM की जरूरत, ऑनलाइन ट्रांजैक्शन बढ़े और Withdrawl हुआ कम
UPI Transaction: 1 रुपया UPI करो या 1000, हर ट्रांजैक्शन पर कितनी आती है लागत? समझिए
1 रुपया UPI करो या 1000, हर ट्रांजैक्शन पर कितनी आती है लागत? समझिए
अब बदलेगा बैंकिंग सिस्टम, RBI गवर्नर ने AI पर खर्च बढ़ाने को कहा
अब बदलेगा बैंकिंग सिस्टम, RBI गवर्नर ने AI पर खर्च बढ़ाने को कहा
BOI: ये काम नहीं किया तो बंद होगा Bank of India का खाता! सरकार ने क्या बताया?
ये काम नहीं किया तो बंद होगा Bank of India का खाता! सरकार ने क्या बताया?

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget