एक्सप्लोरर

आज है जन औषधि दिवस, PM मोदी ने देश को बधाई देते हुए कही ये खास बात

Jan Aushadhi Divas: प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, भारतीय जन औषधि योजना की उपलब्धियां काफी संतोषजनक हैं. इससे करोड़ों लोगों की इलाज के खर्च को लेकर चिंता दूर हुई है, और उनके जीवन को आसान बना दिया है.

Jan Aushdhi Diwas: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारतीय जनऔषधि परियोजना (पीएमबीजेपी) योजना ने न केवल देश के करोड़ों लोगों की इलाज के खर्च को लेकर चिंता दूर की है, बल्कि उनका जीवन भी आसान बना दिया है. उन्होंने कहा कि योजना की उपलब्धियां काफी संतोषजनक हैं. केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मंगलवार को देश में 5वां जन औषधि दिवस मनाया जा रहा है. इस योजना का भारत के आम लोगों के जीवन पर सीधा सकारात्मक प्रभाव पड़ा है. देश के 12 लाख से अधिक नागरिक प्रतिदिन जन औषधि केंद्रों से दवा खरीद रहे हैं. यहां उपलब्ध दवाएं बाजार मूल्य से 50 से 90 फीसदी तक सस्ती हैं.

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया

केंद्रीय मंत्री के ट्वीट का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, भारतीय जन औषधि योजना की उपलब्धियां काफी संतोषजनक हैं. इससे न केवल देश के करोड़ों लोगों की इलाज के खर्च को लेकर चिंता दूर हुई है, बल्कि उनके जीवन को आसान बना दिया है.

आज है 5वां जन औषधि दिवस

फार्मास्यूटिकल्स विभाग 7 मार्च को 5वां जन औषधि दिवस मना रहा है. 1 मार्च से 7 मार्च तक विभिन्न शहरों में कार्यक्रमों की योजना बनाई गई है, जो जन औषधि योजना के बारे में जागरूकता पर ध्यान केंद्रित करेंगे. 31 जनवरी तक प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्रों की संख्या बढ़कर 9,082 हो गई है. पीएमबीजेपी के तहत देश के 764 जिलों में से 743 जिलों को कवर किया गया है.

सस्ती दवाएं मिलना सुनिश्चित करना लक्ष्य

यह योजना देश के कोने-कोने में लोगों तक सस्ती दवा की आसान पहुंच सुनिश्चित करती है. सरकार ने दिसंबर 2023 के अंत तक भारतीय जनऔषधि केंद्रों (पीएमबीजेके) की संख्या बढ़ाकर 10,000 करने का लक्ष्य रखा है. पीएमबीजेपी की उत्पाद बास्केट में 1,759 दवाएं और 280 सर्जिकल उपकरण शामिल हैं. इसके अलावा, नई दवाएं और न्यूट्रास्यूटिकल्स उत्पाद जैसे प्रोटीन पाउडर, माल्ट-बेस्ड फूड सप्लीमेंट्स, प्रोटीन बार, इम्युनिटी बार, सैनिटाइजर, मास्क, ग्लूकोमीटर, ऑक्सीमीटर आदि उत्पाद भी लॉन्च किए गए हैं.

5,360 करोड़ रुपये की बचत हुई 

पीएमबीजेपी के तहत उपलब्ध दवाओं की कीमत ब्रांडेड कीमतों से 50-90 फीसदी कम है. वित्तीय वर्ष 2021-22 के दौरान, पीएमबीजेपी ने 893.56 करोड़ रुपये एमआरपी पर की गई बिक्री पर हासिल की है. इससे देश के आम नागरिकों के करीब 5,360 करोड़ रुपये की बचत हुई है. चालू वित्तीय वर्ष 2022-23 में 15 फरवरी तक फार्मास्युटिकल्स एंड मेडिकल डिवाइसेज ब्यूरो ऑफ इंडिया (पीएमबीआई), पीएमबीजेपी की कार्यान्वयन एजेंसी ने 1000 करोड़ रुपये से अधिक की बिक्री की है, जिससे नागरिकों को लगभग 6,000 करोड़ रुपये की बचत हुई है. इसके अलावा, दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों में दवाओं की आपूर्ति में सहयोग के लिए देश भर में 36 डिस्ट्रीब्यूटर नियुक्त किए गए हैं.

ये भी पढ़ें

Foxconn: फॉक्सकॉन के भारत में निवेश से क्या बदलेगा? लोगों को रोजगार से लेकर राज्यों के फायदे तक- सब जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

E20 Fuel: सरकार E20 पेट्रोल पर पीछे हटेगी या नहीं? संसद में बताया, एथेनॉल से खराब हो रही गाड़ियों पर क्या कहा?
सरकार E20 पेट्रोल पर पीछे हटेगी या नहीं? संसद में बताया, एथेनॉल से खराब हो रही गाड़ियों पर क्या कहा?
E20: एथेनॉल और कच्चा तेल खरीदने के लिए कितना पैसा खर्च करती है सरकार? संसद में बताया प्रति लीटर का हिसाब
एथेनॉल और कच्चा तेल खरीदने के लिए कितना पैसा खर्च करती है सरकार? संसद में बताया प्रति लीटर का हिसाब
अंडे, चिकन और मीट खाने वालों को बड़ा झटका, बढ़ी कीमतें, आने वाले दिनों में राहत मिलेगी या नहीं?
अंडे, चिकन और मीट खाने वालों को बड़ा झटका, बढ़ी कीमतें, आने वाले दिनों में राहत मिलेगी या नहीं?
176 करोड़ का पैकेज, कौन हैं विजय कुमार? कैसे बने IT सेक्टर में भारत के सबसे महंगे CEO?
C. Vijayakumar: 176 करोड़ का पैकेज, कौन हैं विजय कुमार? कैसे बने IT सेक्टर में भारत के सबसे महंगे CEO?

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर? जानें कीमत, तरीका और साइड इफेक्ट्स
बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर और कीमत क्या?
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Embed widget