एक्सप्लोरर

ITR Filing: आईटीआर फाइल करने के बाद कितने दिन में मिलेगा रिफंड, यहां जानें सभी डिटेल्स

ITR Refund: अगर आपने आईटीआर फाइल कर दिया है और आपके मन में सवाल है कि कितने दिनों में आपको रिफंड मिलेगा तो हम आपको इस सवाल का जवाब दे रहे हैं.

ITR Filing for FY 2022-23: नौकरीपेशा व्यक्ति के लिए जून और जुलाई का महीना बहुत अहम होता है. इस महीने में इनकम टैक्स रिटर्न (Income Tax Return) दाखिल करना बहुत आवश्यक होता है. वित्त वर्ष 2022-23 और असेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए बिना पेनाल्टी के इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की आखिरी तारीख करीब आ रही है. ऐसे में अगर आप बिना जुर्माने के इस काम को करना चाहते हैं तो 31 जुलाई तक इस काम को करना बेहद जरूरी है. आईटीआर को लेकर टैक्सपेयर्स के मन में तक के सवाल रहते हैं. इसमें सबसे कॉमन सवाल है कि रिटर्न फाइल करने के कितने दिन में टैक्सपेयर्स को रिफंड प्राप्त हो जाएगा. हम आपको आज इस कॉमन सवाल का जवाब दे रहे हैं.

किन लोगों को मिलेगा रिफंड?

रिफंड प्राप्त करने में कुल कितना वक्त लगेगा इस सवाल का जवाब प्राप्त करने के लिए सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि किन लोगों को रिफंड प्राप्त होगा? जिन लोगों ने पूरे साल टीडीएस या एडवांस टैक्स के रूप में पहले ही ज्यादा टैक्स जमा कर दिया है उन्हें रिफंड प्राप्त होता है. इस रिफंड को प्राप्त करने के लिए आईटीआर फाइल करना जरूरी है. इस रिफंड को आईटी डिपार्टमेंट टैक्सपेयर के बैंक खाते में ट्रांसफर करता है. पहले इस काम में महीनों के वक्त लगता था, लेकिन अब बदलते वक्त के साथ डिजिटलाइजेशन के कारण रिफंड प्राप्त करने की अवधि में बहुत कमी आई है. अब आईटी डिपार्टमेंट केवल कुछ हफ्तों में ही रिफंड जारी कर दे रहा है.

कितने दिनों में मिल रहा रिफंड-

आमतौर पर अगर आपने आईटीआर फाइल करने में किसी तरह की गलती नहीं की है और समय पर आईटीआर वेरिफिकेशन कर दिया है तो ऐसे में आपको रिटर्न फाइल करने के 2 से 6 महीने के भीतर रिफंड मिल जाएगा, लेकिन आमतौर पर देखा गया है आजकल कई टैक्सपेयर्स को रिफंड फाइल करने के कुछ हफ्तों यानी 30 दिनों के भीतर ही रिफंड मिल जाता है. टेक्नोलॉजी ने इस काम को बहुत तेज कर दिया है.

किन गलतियों के कारण होती है रिफंड में देरी

1. कई बार लोग इनकम टैक्स रिटर्न बिलकुल डेडलाइन पर फाइल करते हैं. इसके बाद वह आईटीआर वेरिफिकेशन में भी देरी करते हैं. ऐसे में उन्हें रिफंड मिलने में देरी होती है.

2. इसके साथ ही अगर आप मैनुअल मोड से रिफंड जारी करते हैं तो आपको रिफंड मिलने में देरी हो सकती है. ऐसे में कोशिश करें कि ई-फाइलिंग करें. आजकल इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने कुछ खास परिस्थितियों जैसे सीनियर सिटीजन को छोड़कर सभी लोगों के लिए ई-रिटर्न दाखिल करना अनिवार्य कर दिया है.

3. वेरिफिकेशन का कार्य  को पूरा करने के बाद ही किसी व्यक्ति को रिफंड प्राप्त होगा. ऐसे में वेरिफिकेशन को जल्द से जल्द पूरा करें ताकि जल्द आपको रिफंड राशि प्राप्त हो जाएं.

ये भी पढ़ें-

Aviation Data: गर्मियों की छुट्टी में लोगों ने जमकर की हवाई यात्रा, जून में 19 फीसदी ज्यादा पैसेंजर्स ने किया ट्रैवल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Real Estate: भारत में प्रॉपर्टी बेचने की होड़ क्यों लगी, 46% NRI तैयार, मोहभंग का कारण क्या?
भारत में प्रॉपर्टी बेचने की होड़ क्यों लगी, 46% NRI तैयार, मोहभंग का कारण क्या?
Debit Card: एयरपोर्ट पर डेबिट कार्ड ब्लॉक, कोर्ट ने बैंक पर ठोका लाखों का जुर्माना
एयरपोर्ट पर डेबिट कार्ड ब्लॉक, कोर्ट ने बैंक पर ठोका लाखों का जुर्माना
Tax Notice: UPI पेमेंट करने वाले सावधान, आ सकता है इनकम टैक्स का नोटिस
UPI पेमेंट करने वाले सावधान, आ सकता है इनकम टैक्स का नोटिस
FCI ने एथेनॉल कंपनियों को 40% सस्ते में बेचा चावल, संसद में RTI से खुलासा
FCI ने एथेनॉल कंपनियों को 40% सस्ते में बेचा चावल, संसद में RTI से खुलासा

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget