एक्सप्लोरर

IT Stocks Crash: क्यों आईटी स्टॉक्स में आई भारी गिरावट? 750 अंक फिसला निफ्टी IT इंडेक्स

Nifty IT Stocks: निफ्टी आईटी इंडेक्स में शामिल सभी 10 आईटी कंपनियों के शेयर्स लाल निशान में कारोबार कर रहा.

IT Shares Crash: मंगलवार का कारोबारी सत्र आईटी सेक्टर के शेयरों के लिए बेहद निराशाजनक साबित हुआ है. दिग्गज से लेकर छोटे मझोले सभी आईटी कंपनियों के स्टॉक, शेयर बाजार के खुलते ही औंधे मुंह जा गिरे. निफ्टी आईटी 750 अंक यानि 2 फीसदी से ज्यादा नीचे जा गिरा. दरअसल अमेरिका बेस्ड आईटी सर्विसेज कंपनी ईपैम (EPAM) ने मौजूदा वर्ष के लिए रेवेन्यू ग्रोथ के आउटलुक में कटौती कर दी है जिसके चलते आईटी शेयरों में बड़ी गिरावट देखी जा रही है. 

EPAM का आंकलन है कि अमेरिकी कंपनियां आईटी खर्च में बड़ी कटौती कर सकती हैं. माना जा रहा है कि इसका असर घरेलू आईटी कंपनियों पर भी देखने को मिल सकता है जिसके चलते आईटी कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावट देखी जा रही है.  

निफ्टी आईटी में शामिल 10 कंपनियों में सबसे बड़ी गिरावट मिड कैप आईटी कंपनी पर्सिसटेंट सिस्टम्स ( Persistent Systems) में देखने को मिला है. कंपनी का शेयर 300 रुपये या 5.13 फीसदी की गिरावट के साथ 4905 रुपये के लेवल तक जा गिरा. फिलहाल शेयप 4.63 फीसदी की गिरावट के साथ 4968 रुपये पर कारोबार कर रहा है. कोफॉर्ज लिमिटेड ( Coforge Ltd) के शेयर में भी 3.78 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है और स्टॉक फिलहाल 4420 रुपये पर कारोबार कर रहा है. एमफैसिस का शेयर 3.72 फीसदी की गिरावट के साथ 1913 रुपये पर कारोबार कर रहा है. इंफोसिस 2.25 फीसदी नीचे गिरकर ट्रेड कर रहा है. 

एल एंड टी टेक्नोलॉजी और एलटीई माइंडट्री 1.97 फीसदी और 1.94 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है. जेनसार टेक 2.53 फीसदी गिरकर ट्रेड कर रहा है.  EPAM का रेवेन्यू अनुमान घटाने का सबसे ज्यादा असर मिड कैप आईटी कंपनियों के स्टॉक्स पर देखा जा रहा है.  EPAM का मानना है कि अमेरिकी कंपनियां ऐसे आईटी खर्च जिसकी तत्काल जरुरी नहीं है उन्हें फिलहाल के लिए टाल सकती है. तो इसका असर घरेलू आईटी कंपनियों पर पड़ सकता है जिसके चलते आईटी स्टॉक्स में गिरावट देखने को मिली है.  

ये भी पढ़ें 

Vegetable Price Rise: बेमौसम बारिश की मार से आसमान पर पहुंचे टमाटर और अदरक के दाम, दोगुनी हुई कीमतें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डीजल बेचकर तिजोरी भरेगा भारत, 2030 तक बनेगा दुनिया का सप्लायर
डीजल बेचकर तिजोरी भरेगा भारत, 2030 तक बनेगा दुनिया का सप्लायर
6.5 करोड़ का Lamborghini वाला घर, 3 महीने में अमीरों ने सब खरीद लिए
6.5 करोड़ का Lamborghini वाला घर, 3 महीने में अमीरों ने सब खरीद लिए
बैंक अकाउंट में सालों से नहीं हुआ कोई ट्रांजैक्शन, क्या डूब जाएगा आपका पैसा?
बैंक अकाउंट में सालों से नहीं हुआ कोई ट्रांजैक्शन, क्या डूब जाएगा आपका पैसा?
8th Pay Commission: सभी फिटमेंट फैक्टर पर वेतन का गणित समझिए
8th Pay Commission: सभी फिटमेंट फैक्टर पर वेतन का गणित समझिए

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
Maharashtra MLC Election Result Live: सभी पांच सीटों के नतीजे, कौन मार रहा बाजी? पढ़ें अपडेट
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की पांच सीटों के नतीजे, कौन मार रहा बाजी? पढ़ें अपडेट
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गेहूं बोने से पहले करें ये 5 काम, बाद में नहीं होगी परेशानी
गेहूं बोने से पहले करें ये 5 काम, बाद में नहीं होगी परेशानी
Embed widget