एक्सप्लोरर

Mphasis Onboarding: लंबा हुआ ज्वॉयनिंग का इंतजार, इस कंपनी में फ्रेशर्स का ऑफर लेटर हो गया एक्सपायर

IT Freshers Job: सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र के लिए पिछले कुछ महीने ठीक नहीं रहे हैं. आर्थिक दिक्कतों का सबसे पहला और सबसे गहरा असर इसी सेक्टर पर हुआ है, जिससे इस सेक्टर में जॉब्स भी प्रभावित हुए हैं.

Mphasis Onboarding Delay: आप फ्रेशर हों अपनी पहली ड्रीम जॉब (IT Freshers Job) शुरू करने के लिए तैयार हों. आपको किसी टॉप कंपनी से ऑफर मिल गया है और अब आप निश्चिंत है कि आपका करियर रफ्तार पकड़ने वाला है. आप ज्वॉयनिंग का इंतजार करते रहते हैं और कंपनी की तरफ से आपको बुलाया ही नहीं जाए. सोचने पर लगेगा कि भला ऐसा भी कहीं होता है क्या, लेकिन वाकई में ऐसा कई लोगों के साथ हो रहा है. अफसोस कि इस तरह के अनुभव से कई फ्रेशर्स दो-चार हो रहे हैं और इसका संबंध भी टॉप आईटी कंपनियों (IT Companies Hiring) में से एक एमफैसिस (Mphasis Hiring) के साथ है.

सोशल मीडिया पर लिख रहे फ्रेशर्स

एमफैसिस ने कुछ समय पहले कई आईटी फ्रेशर्स को हायर किया था. अब कंपनी की ओर से कहा जा रहा है कि हायर किए गए फ्रेशर्स की ऑनबोर्डिंग (IT Freshers Onboarding) में कुछ देरी हो रही है. वहीं दूसरी ओर फ्रेशर्स को इस बात का डर सता रहा है कि कहीं उनकी यह नौकरी ही हाथ से न निकल जाए, क्योंकि ऑफर लेटर (Offer Letter) के एक्सपायर होने का समय नजदीक आ रहा है. कई लोगों ने तो ट्विटर समेत विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अपने अनुभव को साझा किया है.

देखें इस यूजर का ट्वीट

लोगों का आरोप है कि उन्हें एमफैसिस से जो ऑफर लेटर मिला है, वह एक्सपायर होने के करीब है. यह ऐसे समय हो रहा है, जब पहले ही कई आईटी कंपनियां या तो हायरिंग में देरी कर रही हैं या कर ही नहीं रही हैं. तौहीद नामक एक यूजर ने एमफैसिस को मेंशन करते हुए ट्वीट किया, जो लेटर ऑफ इंटेंट (Letter Of Intent / LOI) दिया गया है, उसमें जून 2022 से मार्च 2023 का टाइमलाइन है. अब बमुश्किल दो महीने बचे हैं. हमें ऑनबोर्डिंग के बारे में कोई अपडेट दें.

अगले दो महीने में हो रहे एक्सपायर

इसी तरह एक अन्य यूजर ने बताया है कि उसे अक्टूबर 2021 में कंपनी से लेटर ऑफ इंटेंट मिला था. उसे कंपनी ने ज्वॉयनिंग के लिए एक साल से ज्यादा की वेटिंग दी थी. अब सवा साल से ज्यादा होने को आ गए हैं, लेकिन उसे ज्वॉयन नहीं कराया गया है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि कंपनी ने साल 2021 के अंत में फ्रेशर्स को ट्रेनी एसोसिएट सॉफ्टवेयर इंजीनियर पद के लिए ऑफर लेटर्स दिए थे, जो मार्च 2023 यानी अगले महीने एक्सपायर हो रहे हैं. इसी तरह एसोसिएट सॉफ्टवेयर इंजीनियर पोस्ट के लिए कई लोगों को 2021 में जो ऑफर लेटर दिए गए थे, वे इस साल अप्रैल में एक्सपायर हो रहे हैं.

ये कंपनियां भी कर चुकी हैं देरी

आपको बता दें कि पूरी दुनिया में आईटी सेक्टर इन दिनों परेशानियों से जूझ रही है. इसका असर भारतीय आईटी कंपनियों पर भी हो रहा है. इससे पहले टीसीएस (TCS), इंफोसिस (Infosys), विप्रो (Wipro), टेक महिंद्रा (Tech Mahindra), कैपजेमिनी (Capgemini) और एसेंचर (Accenture) जैसी आईटी कंपनियों के द्वारा भी ज्वॉयनिंग में देरी के मामले सामने आ चुके हैं. इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का दावा है कि पूरे आईटी सेक्टर में ही भर्तियों का माहौल एकदम ठंडा पड़ा हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीनी 20 रुपए हुई महंगी, कीमत में रिकॉर्ड उछाल, जानें ताजा रेट
Sugar Price: चीनी 20 रुपए हुई महंगी, कीमत में रिकॉर्ड उछाल, जानें ताजा रेट
बदल जाएगी दिल्ली की तस्वीर, मेट्रो से मकानों तक होंगे ये बड़े बदलाव
MPD-2047: बदल जाएगी राजधानी की तस्वीर, मेट्रो से मकानों तक होंगे ये बड़े बदलाव
RD पर कहां मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज? SBI, ICICI, PNB और PO से तुलना जानें
RD पर कहां मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज? SBI, ICICI, PNB और PO से तुलना जानें
पाकिस्तान ने फिर बढ़ाया बैन, भारतीयों विमानों के लिए बंद रहेगा एयरस्पेस!
Pakistan News: पाकिस्तान ने फिर बढ़ाया बैन, भारतीयों विमानों के लिए बंद रहेगा एयरस्पेस!

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget