एक्सप्लोरर

Semiconductor Plant: भारत को इजरायल से मिला सेमीकंडक्टर प्लांट बनाने का प्रस्ताव, 8 अरब डॉलर खर्च करेगी कंपनी

Tower Semiconductor: देश में सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में बड़ी सफलता मिल सकती है. इजरायल की मशहूर कंपनी टावर सेमीकंडक्टर ने भारत में प्लांट लगाने के लिए प्रस्ताव सरकार को दे दिया है.

Tower Semiconductor: भारत को सेमीकंडक्टर बनाने के क्षेत्र में बड़ी सफलता मिल सकती है. इजरायल की मशहूर सेमीकंडक्टर (Semiconductor) निर्माता कंपनी टावर (Tower) ने देश में 8 अरब डॉलर के निवेश से प्लांट लगाने का प्रस्ताव दिया है. यदि इस प्लांट को बनाने में सफलता मिलती है तो सरकार को बड़ी राहत मिलेगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) भी काफी समय से देश में सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने की कोशिश कर रहे हैं. इसके लिए सरकार ने दिसंबर, 2021 में 10 अरब डॉलर की स्कीम का भी ऐलान किया था.

भारत में 65 नैनोमीटर और 40 नैनोमीटर चिप बनाएगी

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायल की कंपनी टावर ने भारत में सेमीकंडक्टर प्लांट लगाने में रुचि दिखाई है. कंपनी ने भारत सरकार को 8 अरब डॉलर का प्रस्ताव भी दिया है. इसके लिए कंपनी ने सरकार से इंसेंटिव की डिमांड की है. प्रस्ताव के मुताबिक, टावर भारत में 65 नैनोमीटर और 40 नैनोमीटर चिप बनाएगी. 

पिछले साल हुई थी कंपनी के साथ बैठक 

आईटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर (Rajeev Chandrasekhar) ने पिछले साल अक्टूबर में टावर सेमीकंडक्टर (Tower Semiconductor) के सीईओ रसेल सी एलवांगर मुलाकात की थी. इस बैठक में इजरायल के राजदूत नाओर गिलन भी शामिल थे. बैठक के बाद राजीव चंद्रशेखर ने बताया था कि भारत और टावर के बीच सेमीकंडक्टर पार्टनरशिप को लेकर चर्चा की गई है. 

सेमीकंडक्टर स्कीम में आना चाहता था आईएससी 

इससे पहले साल 2022 में इंटरनेशनल सेमीकंडक्टर कंसोर्टियम (International Semiconductor Consortium) ने भारत की सेमीकंडक्टर स्कीम का हिस्सा बनने के लिए आवेदन दिया था. टावर भी इसी आईएससी का हिस्सा है. हालांकि, उस समय इंटेल (Intel) ने टावर सेमीकंडक्टर को खरीदने की कोशिश की थी. इसके चलते भारत सरकार ने आवेदन को स्वीकार नहीं किया था. सरकार आश्वस्त नहीं थी कि इंटेल अधिग्रहण के बाद टावर सेमीकंडक्टर को आईएससी का हिस्सा रहने देगी या नहीं. 

क्या करती है टॉवर सेमीकंडक्टर

टॉवर सेमीकंडक्टर हाई वैल्यू एनालॉग सेमीकंडक्टर सोलूशंस उपलब्ध कराती है. यह ऑटोमोटिव, मेडिकल, इंडस्ट्रियल, कंज्यूमर, एयरोस्पेस और डिफेंस जैसे सेक्टर में चिप सप्लाई करती है. कंपनी दुनिया भर के 300 से ज्यादा कस्टमर्स को एनालॉग इंटीग्रेटेड सर्किट बनाकर देती है. कंपनी का सालाना रेवेन्यू 1 अरब डॉलर से अधिक है. 

बन रहा है माइक्रोन टेक्नोलॉजी का प्लांट 

पिछले साल जून में अमेरिका की चिप मेकर कंपनी माइक्रोन टेक्नोलॉजी (Micron Technology) ने गुजरात में 82.5 करोड़ डॉलर के इनवेस्टमेंट से असेंबली और टेस्ट फैसिलिटी बनाने का ऐलान किया था. यह साल 2024 के अंत में शुरू हो जाएगी.

ये भी पढ़ें 

CBDT Report: डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में आया जबरदस्त उछाल, भर गया सरकार का खजाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पाइसजेट पर क्यों लगा लाखों का जुर्माना? दिवालिया कार्रवाई पर बड़ा अपडेट
SpiceJet Insolvency Case: स्पाइसजेट पर क्यों लगा लाखों का जुर्माना? दिवालिया कार्रवाई पर बड़ा अपडेट
एक दिन में चांदी 5730 रुपए सस्ती, सोना भी धड़ाम, आपके शहर में क्या है गोल्ड-सिल्वर का रेट
Gold- Silver Rate: एक दिन में चांदी 5730 रुपए सस्ती, सोना भी धड़ाम, आपके शहर में क्या है गोल्ड-सिल्वर का रेट
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
LPG Price Today: गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget