एक्सप्लोरर

Isha Ambani: ईशा अंबानी ने इस सेक्टर में बढ़ाया कदम, श्रीलंका की बड़ी बिस्किट कंपनी से की भागीदारी

Reliance Retail: रिलायंस रिटेल ने श्रीलंकाई बिस्किट निर्माता मालिबान के साथ समझौता किया है. इसके बाद ब्रिटानिया, पारले जैसी बड़ी बिस्किट कंपनी को रिलायंस रिटेल मार्केट में टक्कर देती नजर आएगी..

Isha Ambani Acquires Biscuit Company : रिलायंस रिटेल (Reliance Retail) ने एक नए कारोबार में कदम बढ़ाया है. देश के सबसे बड़े कारोबारी मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की बेटी ईशा अंबानी (Isha Ambani) रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (Reliance Retail Ventures Limited) की कार्यकारी निदेशक है. ईशा की अगुवाई में रिलायंस रिटेल ने श्रीलंका के मालिबान बिस्किट कंपनी के साथ एक समझौता कर लिया है. जिसके बाद रिलायंस रिटेल में आपको मालिबान बिस्कुट (Maliban Biscuit) मिल सकेगा. जानिए क्या है पूरी जानकारी...

मालिबान बिस्किट के साथ हुआ समझौता 

रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (Reliance Consumer Products Limited), एफएमसीजी शाखा और रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (Reliance Retail Ventures Limited) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी ने श्रीलंका (Sri Lanka) की मालिबान बिस्किट मैन्युफैक्चररीज प्राइवेट लिमिटेड (Maliban Biscuit Manufactories) कंपनी के साथ समझौता किया गया है. इस डील के बाद बिस्किट सेक्टर में रिलायंस ने एंट्री कर ली है. इसके बाद रिलायंस रिटेल देश में ब्रिटानिया (Britannia) और पारले प्रोडक्ट्स (Parle) के प्रोडक्ट्स के बीच सीधे तौर पर प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी.

ईशा अंबानी ने बताया अपना टारगेट 

रिलायंस रिटेल वेंचर्स की कार्यकारी निदेशक ईशा अंबानी (Isha Ambani, Executive Director, Reliance Retail Ventures) ने कहा कि, मालिबान ने मजबूत बाजार हैसियत के साथ अपनी खास साख बनाई है. आरसीपीएल (RCPL) और मालिबान के बीच इस भागीदारी से हम सिर्फ एक मजबूत ब्रांड के साथ अपना एफएमसीजी पोर्टफोलियो मजबूत करने जा रहे है. भारतीय उपभोक्ताओं को गुणवत्तायुक्त उत्पाद मुहैया कराने में सक्षम होंगे. भारत में कई वैश्विक ब्रांडों के साथ मिलकर रिलायंस अपनी जनता के बीच पहुंच को और बढ़ाना चाहता है. 

जानिए मालिबान बिस्किट ने क्या कहा 

मालिबान की समूह प्रबंध निदेशक कुमुदिका फर्नांडो (Kumudika Fernando, Group Managing Director, Maliban) का कहना है कि, सब हमारे दो संगठनों की ताकत हमें भारतीय उपभोक्ताओं को मालिबान के खास स्वाद का अनुभव मुहैया कराने में सक्षम बनाएगी. हम रिलायंस कंज्यूमर के साथ भागीदारी के जरिये भारत को विश्वस्तरीय उत्पाद मुहैया करा सकेंगे. 

बिस्किट कंपनी को 70 साल का अनुभव 

श्रीलंका में सबसे चर्चित मालिबान बिस्किट कंपनी को 70 साल का लंबा अनुभव है. ये एक ऐसी बिस्कुट निर्माता कंपनी है, जो अपने बिस्कुट, क्रैकर, कूकीज और वेफर्स सहित कई प्रोडक्ट का निर्माण करती है. इंटरनेशनल मार्केट में इसकी काफी डिमांड है. कंपनी इस समय अपना कारोबार दुनिया के 5 महाद्वीपों के 35 देशों में करती है.

 

ये भी पढ़ें - ITR Verify Last Date : ITR डिटेल्स वेरीफाई करने के लिए आखिरी मौका आज, ऐसे कर सकते है वेरीफिकेशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI Raid on Anil Ambani: 27000 करोड़ का बड़ा घोटाला, अनिल अंबानी की कंपनियों पर शिकंजा, 15 ठिकानों पर छापेमारी
27000 करोड़ का बड़ा घोटाला, अनिल अंबानी की कंपनियों पर शिकंजा, 15 ठिकानों पर छापेमारी
30 लाख की सैलरी पर क्या 9 लाख इनकम टैक्स देना पड़ता है? जानिए नए टैक्स रिजीम में कैसे बचेंगे आपके पैसे
30 लाख की सैलरी पर क्या 9 लाख इनकम टैक्स देना पड़ता है? जानिए नए टैक्स रिजीम में कैसे बचेंगे आपके पैसे
Home Loan Tips: होम लोन लेने से पहले अपना क्रेडिट स्कोर जरूर चेक करें, वरना बढ़ सकता है ब्याज का बोझ
होम लोन लेने से पहले अपना क्रेडिट स्कोर जरूर चेक करें, वरना बढ़ सकता है ब्याज का बोझ
बच्चों को पैसे की अहमियत कैसे सिखाएं? फाइनेंस एक्सपर्ट ने बताए 5 आसान तरीके, जो जिंदगीभर आएंगे काम
बच्चों को पैसे की अहमियत कैसे सिखाएं? फाइनेंस एक्सपर्ट ने बताए 5 आसान तरीके, जो जिंदगीभर आएंगे काम

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget