एक्सप्लोरर

QIP लाने के लिए तैयार IREDA, बोर्ड ने दिखा दी हरी झंडी; इतने करोड़ जुटाने का है प्लान

IREDA QIP: QIP के जरिए फंड जुटाने के IREDA के प्रस्ताव को आज बोर्ड ने मंजूरी दे दी है. कंपनी का प्लान QIP के जरिए इक्विटी शेयर जारी कर 5,000 करोड़ रुपये जुटाने का है.

IREDA QIP: इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (IREDA) ने QIP के जरिए फंड जुटाने के प्रस्ताव पर फैसला ले लिया है. कंपनी ने गुरुवार को जानकारी दी कि बोर्ड की बैठक में QIP के जरिए 5,000 करोड़ रुपये जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है. IREDA की योजना इक्विटी शेयर जारी कर पैसे जुटाने की है. 

IREDA ने रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा कि आज हुई बैठक में बोर्ड ने QIP के जरिए इक्विटी शेयर जारी करने के प्रस्ताव को हरी झंडी दिखा दी है. इसके तहत एक बार में या किस्तों में 5,000 करोड़ रुपये जुटाया जाएगा. कंपनी ने यह भी कहा कि QIP में सरकार की हिस्सेदारी 7 परसेंट से ज्यादा नहीं होगी, जबकि मौजूदा समय में कंपनी में सरकार की हिस्सेदारी 75 परसेंट है. 

इस काम में किया जाएगा पैसे का इस्तेमाल

CNBC-TV18 के साथ पहले हुई बातचीत में कंपनी के सीएमडी प्रदीप कुमार दास ने कहा था, कंपनी चालू तिमाही के लिए कंपनी की योजना के अनुरूप है, जिससे पूंजी का एक मजबूत आधार सुनिश्चित हो सके. इससे जुटाए गए पैसे का उपयोग देश भर में रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर के प्रोजेक्ट्स में किया जाएगा, जिससे स्वच्छ उर्जा और पर्यावरण स्थिरता के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को बल मिलेगा. 

रिन्यूएबल एनर्जी के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने वाली कंपनी इरेडा का मकसद अपनी क्षमता को बढ़ाना है ताकि ग्रीन उर्जा की दिशा में देश के लक्ष्यों को समर्थन दिया जा सके. कंपनी 2030 तक 500 गीगावाट रिन्यूएबल एनर्जी कैपेसिटी हासिल करना चाहती है. QIP के जरिए फंड जुटाने के प्रस्ताव पर बात बनने के बाद BSE पर इरेडा के शेयर करीब 2 फीसदी की गिरावट के साथ 196.85 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार करके बंद हुआ. 

क्या है ग्रीन एनर्जी?

ग्रीन एनर्जी रिन्यूएबल एनर्जी का एक ऐसा सोर्स है, जो पर्यावरण के अनुकूल पावर जेनरेट करता है, जिससे प्रदूषण फैलने का डर नहीं रहता है. इससे देश में उर्जा की बढ़ती मांग को भी पूरा करने में मदद मिलेगी. सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा, भू-तापीय ऊर्जा, जल ऊर्जा ग्रीन एनर्जी के बड़े सोर्सेज हैं. 

ये भी पढ़ें:

CCPA ने Ola और Uber पर लिया बड़ा एक्शन, पूछा- क्यों iPhone और Android यूजर्स के लिए अलग है किराया?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस्तों में हेल्थ इंश्योरेंस का प्रीमियम भर रहे लोग, महंगाई पर नई रिपोर्ट ने चौंकाया
किस्तों में हेल्थ इंश्योरेंस का प्रीमियम भर रहे लोग, महंगाई पर नई रिपोर्ट ने चौंकाया
UPI MDR: क्या अब गूगल पे, फोन पे और Paytm जैसी पेमेंट Apps भी वसूलेंगी चार्ज?
UPI MDR: क्या अब गूगल पे, फोन पे और Paytm जैसी पेमेंट Apps भी वसूलेंगी चार्ज?
सस्ता होम लोन चाहिए? इन 12 सरकारी बैंकों में 7% से शुरू हो रहीं ब्याज दरें
सस्ता होम लोन चाहिए? इन 12 सरकारी बैंकों में 7% से शुरू हो रहीं ब्याज दरें
फर्जी KYC लिंक ने उड़ाई कपल की नींद, अब SBI ग्राहक को देगा 1.35 लाख 
फर्जी KYC लिंक ने उड़ाई कपल की नींद, अब SBI ग्राहक को देगा 1.35 लाख 

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget