एक्सप्लोरर

IRCTC Ticket Scam: ट्रेन टिकट कैंसल करने में हो गया धोखा, केरल के इस इंसान ने गंवा दिए 4 लाख, जानें बचने का उपाय

ITCTC Ticket Fraud: जैसे-जैसे दुनिया डिजिटल हो रही है, अपराधी भी डिजिटल होते जा रहे हैं. आज के समय में साइबर ठगी एक बड़ी चुनौती बनकर उभरी है, जिसे सिर्फ जागरूकता से दूर किया जा सकता है...

भारत में हर रोज लोग बड़ी संख्या में ट्रेन से यात्रा करते हैं. कई बार लोग प्लान बदल जाने या अन्य कारणों से टिकट को कैंसल करते हैं. अगर थोड़ी सी लापरवाही हुई तो पैसे बचाने की यह कवायद आपको भी भारी पड़ सकती है और रिफंड के बदले में आपकी गाढ़ी कमाई डूब सकती है. केरल के एक इंसान के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है.

इस तरह से जाल में फंसे बशीर

बिजनेस टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, केरल के रहने वाले 78 वर्षीय एम मोहम्मद बशीर ट्रेन टिकट कैंसल करने के प्रयास में साइबर अपराधियों के शिकार हो गए और उनके बैंक अकाउंट से 4 लाख रुपये से ज्यादा उड़ा लिए गए. बशीर ट्रैवल प्लान बदलने के बाद अपना ट्रेन टिकट कैंसल करने का प्रयास कर रहे थे और इसी क्रम में वह साइबर अपराधियों के बिछाए जाल में फंस गए.

रेलवे अधिकारी बनकर किया कॉल

मामले की जांच में पता चला कि जब बशीर अपना ट्रेन टिकट कैंसल करने का प्रयास कर रहे थे, उन्हें एक कॉल आया, जिसमें सामने वाला खुद को रेलवे का अधिकारी बता रहा था. वह अंग्रेजी और हिन्दी दोनों में धाराप्रवाह बोल रहा था. इससे बशीर को लगा कि सामने वाला वाकई में रेलवे का अधिकारी है. बशीर को झांसे में लेने के बाद सामने वाले व्यक्ति ने उन्हें एक ऐप डाउनलोड करने को कहा.

इस ऐप से हुई साइबर ठगी

बशीर ने ज्यादा दिमाग नहीं लगाया और उसके बताए अनुसार ऐप को डाउनलोड कर लिया. जांच के मुताबिक बशीर ने रेस्ट डेस्क नाम का ऐप डाउनलोड किया था, जिससे उनके मोबाइल का पूरा एक्सेस साइबर अपराधियों के पास चला गया. फिर क्या था... बशीर का ट्रेन टिकट तो कैंसल नहीं हुआ, लेकिन उनके बैंक अकाउंट से 4 लाख रुपये से ज्यादा निकाल लिए गए.

बंगाल-बिहार के अपराधियों पर शक

अधिकारियों के अनुसार, साइबर अपराधियों ने बशीर के खाते से चार बार में पैसे निकाले. उनके खाते से कोलकाता में कुल 4,05,919 रुपये निकाले गए. जांच अधिकारियों को शक है कि यह काम पश्चिम बंगाल और बिहार के साइबर अपराधियों का है.

इस तरह से करें अपना बचाव

इस तरह की ठगी का शिकार आप भी हो सकते हैं. इससे बचने के लिए आपको कुछ सावधानियां बरतने की जरूरत है. कभी भी ट्रेन टिकट बुक या कैंसल करने के लिए अनाधिकृत वेबसाइट या ऐप का यूज न करें. साइबर अपराधी आईआरसीटीसी के पोर्टल से मिलता-जुलता पोर्टल बना लेते हैं, जो दिखने में लगभग ऑरिजिनल जैसा होता है. इस कारण वेबसाइट को ध्यान से खोलें और पहले यूआरएल जरूर चेक करें. एक और बात का ध्यान रखें कि रेलवे या आईआरसीटीसी की ओर से टिकट बुकिंग या कैंसिलेशन के लिए यात्रियों को फोन नहीं किया जाता है.

ये भी पढ़ें: कभी जिन ब्रांडों से दुनिया में चला ब्रिटेन का सिक्का, अब उन्हें खरीद चुकी हैं भारत की कंपनियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब बिना पैसे करें खरीदारी, फ्लिपकार्ट लाया पे लेटर, क्या है इसका प्रोसेस?
अब बिना पैसे करें खरीदारी, फ्लिपकार्ट लाया पे लेटर, क्या है इसका प्रोसेस?
बेकार समझकर न फेंकें ये चीजें, घर के कबाड़ से शुरू करें बिजनेस, होगी कमाई
बेकार समझकर न फेंकें ये चीजें, घर के कबाड़ से शुरू करें बिजनेस, होगी कमाई
टैक्स फ्री कमाई, फिर भी भरें ITR; जानें किन 10 परिस्थितियों में टैक्स रिटर्न कानूनी रूप से जरूरी
टैक्स फ्री कमाई, फिर भी भरें ITR; जानें किन 10 परिस्थितियों में टैक्स रिटर्न कानूनी रूप से जरूरी
PF News: पीएफ अकाउंट के 5 फायदे, जो बनाएंगे आपका भविष्य, मिलेगा बेहतर रिटर्न
PF अकाउंट के 5 फायदे, जो बनाएंगे आपका भविष्य, मिलेगा बेहतर रिटर्न

वीडियोज

Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
'गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग', संसद में PM मोदी ने की कैबिनेट बैठक
'गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग', संसद में PM मोदी ने की कैबिनेट बैठक
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget