एक्सप्लोरर

IRCTC Share Price: जानिए क्यों IRCTC के शेयर में छाई रौनक?

IRCTC Latest News: आईआरसीटीसी रेवेन्यू बढ़ाने के लिए अपने कस्टमर डाटाबेस को बेचने की तैयारी कर रही है जिसके लिए टेंडर जारी किया गया है इसी के चलते IRCTC के शेयर में तेजी आई है.

IRCTC Share Price Update: आईआरसीटीसी के शेयर में बीते दो दिनों से गजब की तेजी देखी जा रही है.  लंबे समय से सीमित दायरे में कारोबार करने के बाद आईआरसीटीसी के शेयर में ये तेजी आई है. शुक्रवार के ट्रेडिंग सेशन में आईआरसीटीसी के शेयर 4 फीसदी की तेजी के साथ 742 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. हालांकि दिन में शेयर 752 रुपये तक जा पहुंचा था. गुरुवार की सुबह शेयर 671 रुपये पर ट्रेड कर रहा था लेकिन दो दिनों में शेयर में 12 फीसदी से ज्यादा का उछाल आया है. 

क्यों आया IRCTC के शेयर में उछाल
दरअसल ऐसी खबरें आई कि आईआरसीटीसी अपने रेवेन्यू को बढ़ाने के लिए अपने कस्टमर डाटाबेस को बेचने की तैयारी कर रही है जिसके लिए टेंडर भी जारी कर दिया गया है.  इसी खबर के बाद आईआरसीटीसी के शेयर में तेजी देखने को मिली. कंपनी की तरफ से इसे लेकर बयान भी जारी किया गया है. 

कंपनी ने दी सफाई
कंपनी ने अपने बयान में कहा कि, कमर्शियल उपक्रम होने के नाते कंपनी अगल-अलग व्यवसायिक अवसरों की तलाश करती रहती है. जिस प्रकार अलग बिजनेस टेंडर जारी किया जाता है ठीक उसी प्रकार कंसलटेंट की नियुक्ति करने के लिए टेंडर जारी किया गया है. ये कंसलटेंट आईआरसीटीसी और भारतीय रेलवे को मॉनिटाइजेशन एक्टिविटी और आईटी एक्ट 2022 को ध्यान में रखते हुए डिजिटल एसेट्स के मॉनिटाईजेशन को लेकर सलाह देगी. कंपनी ने कहा कि एक सरकारी कंपनी होने के नाते कंपनी टेंडर जारी करती रहती है. 

निचले लेवल से शेयर में 30 फीसदी चढ़ा शेयर
आईआरसीटीसी के शेयर में बड़ी गिरावट देखने को मिली थी. शेयर 1279 के अपने हाई से 56 फीसदी गिरकर 20 जून, 2022 को 568 रुपये के लेवल तक जा लुढ़का था. लेकिन इसके बाद से शेयर में खरीदारी लौटी. 2022-23 की पहली तिमाही के बेहतर नतीजों के चलते भी शेयर में तेजी लौटी और शेयर अपने निचले लेवल से 30 फीसदी ऊपर ट्रेड कर रहा है. 

ये भी पढ़ें 

Indian Railway: रेलवे आरक्षण काउंटरों को बंद करने की खबर? जानिए रेलवे ने क्या दी सफाई

Double Decker Electric Bus: ईंधन पर निर्भरता और प्रदूषण घटाने आ गई भारत की पहली इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका का दोहरा रवैया, भारत पर पाबंदी लगाकर खुद रूस से खरीद रहा तेल
अमेरिका का दोहरा रवैया, भारत पर पाबंदी लगाकर खुद रूस से खरीद रहा तेल
How to Buy Cheapest Shoes: मेरठ में कहां मिलते हैं सबसे सस्ते जूते?
How to Buy Cheapest Shoes: मेरठ में कहां मिलते हैं सबसे सस्ते जूते?
इस हफ्ते कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? जानें 12 से 18 अक्टूबर के बीच किस दिन है छुट्टी
इस हफ्ते कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? जानें 12 से 18 अक्टूबर के बीच किस दिन है छुट्टी
Dearness Allowance: कितने प्रकार के होते हैं डीए और कैसे तय होती है दर?
Dearness Allowance: कितने प्रकार के होते हैं डीए और कैसे तय होती है दर?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget