एक्सप्लोरर

IRCTC News: केवल 2 वर्ष में ऑनलाइन टिकट बुकिंग पर सुविधा शुल्क वसूलकर दोगुनी हो गई IRCTC की कमाई

IRCTC Update: क्या आप जानते हैं ऑनलाइन रेल टिकट बुक करने पर IRCTC सुविधा शुल्क वसूलती है लेकिन टिकट रद्द करने पर ये सुविधा शुल्क वापस नहीं करती है.

IRCTC News Update: आईआरसीटीसी (IRCTC) के वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन रेलवे टिकट बुक ( Online Rail Ticket Booking) कराने वालों के लिए ये जरुरी खबर है. क्या आप जानते हैं ऑनलाइन टिकट बुकिंग कराने पर सुविधा शुल्क (Convenience Fee) वसूलने से आईआरसीटीसी को होने वाली कमाई महज तीन सालों में दोगुनी हो गई है. वित्त वर्ष 2019-20 में रेल टिकट की बुकिंग पर वसूले जाने वाले सुविधा शुल्क से जहां आईआरसीटीसी को 352.33 करोड़ की कमाई हुई थी वो 2021-22 में बढ़कर 694 करोड़ रुपये पर जा पहुंची है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishvaw) में संसद में ये जानकारी दी है. 

सुविधा शुल्क से IRCTC की कमाई हुई दोगुनी

रेल मंत्री ने लोकसभा में पूछे गए प्रश्न का लिखित में जवाब देते हुए कहा कि 2019-20 के बाद से आईआरसीटीसी (Indian Railway Catering & Tourism Corporation) को सुविधा शुल्क से होने वाली कमाई पर नजर डालें तो 2019-20 में ये 352.33 करोड़ थी जो 2020-21 में घटकर 299.17 करोड़ रुपये पर आ गई थी जब देश में लॉकडाउन लगाया गया था और लंबे समय तक रेल सेवा बंद थी. 2021-22 में आईआरसीटीसी के सेवा शुल्क से होने वाली कमाई बढ़कर 694.08 करोड़ रुपये पर जा पहुंची. यानि दो सालों में ही सुविधा शुल्क से आईआरसीटीसी की कमाई में करीब 100 फीसदी का उछाल आ गया. वित्त वर्ष 2022-23 के दिसंबर महीने तक यानि केवल 9 महीनों में आईआरसीटीसी सुविधा शुल्क से 604.40 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है. 

टिकट कैंसिल पर सुविधा शुल्क वापस नहीं

रेल मंत्री ने बताया कि आईआरसीटीसी ऑनलाइन ई-टिकट बुक कराने पर सुविधा शुल्क यात्रियों से चार्ज करती है. एसी क्लास के लिए नेट बैंकिंग, क्रेडिट-डेबिट कार्ड से टिकट बुक कराने पर 30 रुपये सुविधा शुल्क चार्ज करती है जो यूपीआई पेमेंट पर 20 रुपये शुल्क वसूलती है. वहीं गैर-एसी क्लास के लिए नेट बैंकिंग, क्रेडिट-डेबिट कार्ड से टिकट बुक कराने पर आईआरसीटीसी 15 रुपये सुविधा शुल्क वसूलती है तो यूपीआई के भुगतान पर 10 रुपये शुल्क देना होता है. रेल मंत्री ने बताया कि टिकट कैंसिल करने पर आईआरसीटीसी सुविधा शुल्क वापस नहीं करती है.  

अश्विनी वैष्णव ने बताया कि टिकट कैंसल कराने पर कैंसिलेशन या क्लर्केज चार्ज  रेलवे पैसेंजर के रुल्स 2015 ( कैंसिलेशन ऑफ टिकट एंड रिफंड ऑफ फेयर) के तहत वसूला जाता है. उन्होंने बताया कि रेलवे के आदेश के आधार पर आईआरसीटीसी कैंसिलेशन क्लर्केज चार्ज वसूलती है. 

ये भी पढ़ें 

Adani Group: फ्रांस के टोटलएनर्जीज ने अडानी समूह के साथ हाईड्रोजन कारोबार में साझेदारी के फैसले को डाला होल्ड पर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फिर रिकॉर्ड बनाने के मूड में सोना, अगस्त में 10000 से ज्यादा चढ़ा भाव; चांदी भी 32 हजार महंगी
फिर रिकॉर्ड बनाने के मूड में सोना, अगस्त में 10000 से ज्यादा चढ़ा भाव; चांदी भी 32 हजार महंगी
भारत ने सालों बाद खरीदी सबसे महंगी गैस, अब LPG सिलेंडर के दाम बढ़ना तय!
भारत ने सालों बाद खरीदी सबसे महंगी गैस, अब LPG सिलेंडर के दाम बढ़ना तय!
डेयरी, ड्रिंक्स , तेल और घी, FSSAI ने 150 फूड ब्रांड्स को थमाया नोटिस, रहें सावधान
डेयरी, ड्रिंक्स , तेल और घी, FSSAI ने 150 फूड ब्रांड्स को थमाया नोटिस, रहें सावधान
कितनी बढ़ीं आज पेट्रोल-डीजल की कीमतें? घर से निकलने से पहले रेट चेक करना न भूलें
कितनी बढ़ीं आज पेट्रोल-डीजल की कीमतें? घर से निकलने से पहले रेट चेक करना न भूलें

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
दूसरे टेस्ट से क्यों बाहर हुए कुलदीप यादव? BCCI ने बताई असली वजह
दूसरे टेस्ट से क्यों बाहर हुए कुलदीप यादव? BCCI ने बताई असली वजह
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
सुबह 6 बच्चे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
सुबह 6 बच्चे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
Embed widget