एक्सप्लोरर

Adani Group: फ्रांस के टोटलएनर्जीज ने अडानी समूह के साथ हाईड्रोजन कारोबार में साझेदारी को डाला होल्ड पर

Adani-TotalEnergies Update: अडानी समूह हाईड्रोजन बिजनेस में अगले 10 साल में 50 अरब डॉलर निवेश करने वाली है जिसके लिए समूह ने टोटलएनर्जीज के साथ साझेदारी की थी.

Adani-TotalEnergies: अडानी समूह ( Adani Group) को अब एक और झटका लगा है. फ्रांस (France) के टोटलएनर्जीज (TotalEnergies) ने अडानी समूह के हाईड्रोजन प्रोजेक्ट ( Hydrogen Project) में शामिल होने के अपने फैसले को फिलहाल के लिए ठंडे बस्ते में डाल दिया है. जून 2022 में टोटलएनर्जीज ने अडानी समूह के हाईड्रोजन प्रोजेक्ट में साझेदारी की घोषणा की थी. 

टोटलएनर्जीज के चीफ एग्जीक्यूटिव पैट्रिक पौय्यान (Patrick Pouyanne) ने कंपनी के अर्निंग्स कॉल के दौरान इस फैसले की जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि बीते वर्ष जून 2022 में अडानी समूह के साथ इस साझेदारी की घोषणा की गई थी. लेकिन इसे लेकर अबतक कोई कॉंट्रैक्ट पर हस्ताक्षर नहीं हुआ था. अभी कुछ भी धरातल पर नहीं है. बीते वर्ष जून में किए गए घोषणा के मुताबिक टोटलएनर्जीज अडानी समूह की कंपनी अडानी न्यू इंडस्ट्रीज लिमिटेड ( Adani New Energies Limited)  में 25 फीसदी हिस्सेदारी लेने वाली थी. अडानी समूह हाईड्रोजन इकोसिस्टम में अगले 10 वर्षों में 50 बिलियन डॉलर रकम निवेश करने वाली थी. कंपनी ने 2030 तक एक मिलियन टन प्रोडक्शन क्षमता का लक्ष्य भी तय किया था. 

टोटलएनर्जीज ने अडानी समूह में 3.1 अरब डॉलर निवेश किया किया हुआ है. टोटल एनर्जीज हिंडनबर्ग रिसर्च ( Hindenberg Research) के अकाउंटिंग और फाइनैंशियल फ्रॉड के आरोपों को लेकर ऑडिट के नतीजों का इंतजार करेगी उसके बाद कंपनी निवेश को जारी रखने पर विचार करेगी. हालांकि हिंडनबर्ग के आरोपों का अडानी समूह ने पुरजोर खंडन किया है.  

उधर अडानी समूह के बाकी शेयरों में तेजी है लेकिन अडानी टोटल गैस का शेयर (Adani Total Gas Share) 5 फीसदी की गिरावट के साथ लोअर सर्किट पर बंद हुआ है. बुधवार के ट्रेडिंग सेशन में एक साल के अपने निचले लेवल 1391 रुपये पर शेयर बंद हुआ है. 23 जनवरी 2023 को शेयर  4000 रुपये के लेवल पर था. 24 जनवरी को हिंडनबर्ग के रिपोर्ट के सामने आने के बाद से अडानी टोटल गैस का शेयर 65 फीसदी नीचे गिर चुका है. 

ये भी पढ़ें 

RBI MPC Meeting: EMI पेमेंट नहीं कर पाने पर बैंकों के पेनल्टी चार्ज वसूलने पर आरबीआई लगाएगी लगाम, सीमित किया जाएगा चार्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्लाइट कैंसल तो वापस मिलेगा GST, ट्रिब्यूनल ने एयरलाइंस को दी राहत
फ्लाइट कैंसल तो वापस मिलेगा GST, ट्रिब्यूनल ने एयरलाइंस को दी राहत
सरकारी कर्मचारियों को 1 करोड़ का बीमा, बेटी की शादी, बड़े बैंक ने किए ऐलान
सरकारी कर्मचारियों को 1 करोड़ का बीमा, बेटी की शादी, बड़े बैंक ने किए ऐलान
HDFC लाया नया EV लोन, कार की बॉडी और बैटरी के लिए मिलेगा अलग-अलग कर्ज
HDFC लाया नया EV लोन, कार की बॉडी और बैटरी के लिए मिलेगा अलग-अलग कर्ज
कर्ज के दलदल में दुनिया! जानें भारत से लेकर फ्रांस तक किस पर कितना बोझ
कर्ज के दलदल में दुनिया! जानें भारत से लेकर फ्रांस तक किस पर कितना बोझ

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget