एक्सप्लोरर

IRCTC Server Down: आईआरसीटीसी की वेबसाइट हुई डाउन, तत्काल टिकट नहीं हो सकीं बुक, यूजर्स रहे परेशान

IRCTC Server Down: आईआरसीटीसी की वेबसाइट और मोबाइल ऐप का सर्वर शनिवार सुबह तत्काल टिकट बुकिंग के पीक टाइम पर अचानक डाउन चला गया, जिसके बाद यूजर्स को काफी परेशानी झेलनी पड़ी है.

IRCTC Server Down: देश में रंगों के त्यौहार होली (Holi 2023) पर सभी को अपने घर जाने को लेकर रेलवे टिकट के लिए पहले से ही मशक्कत करनी पड़ रही थी, आज और बुरी खबर सामने आई. आम जनता को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. भारतीय रेलवे (Indian Railway) की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सर्विस IRCTC से टिकट बुक करने के लिए यूजर काफी परेशान रहे. IRCTC की टिकट बुकिंग सर्विस का सर्वर आज (4 मार्च) सुबह पीक टाइम पर अचानक डाउन हो गया, जिसके बाद यूजर अपनी टिकट बुक नहीं कर सके. कुछ लोगों का पैसा कट गया, लेकिन उन्हें कन्फर्म टिकट की कॉपी नहीं मिल सकी.  

पीक टाइम पर सर्वर डाउन 

IRCTC यूजर्स को शनिवार के दिन सुबह तत्काल टिकट की बुकिंग में काफी समस्या रही है. आईआरसीटीसी का सर्वर डाउन होने पर लोगों ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर (Twitter) पर जाकर अपनी शिकायत और गुस्सा निकाला. एक यूजर ने ट्विटर पर लिखा कि IRCTC ऐप और वेबसाइट के डाउन होने से टिकट बुक नहीं हो पा रही है. अकाउंट से 4 बार पैसा भी कट गया पर एक बार भी टिकट बुक नहीं हुई. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि सुबह 10 बजे से ही IRCTC की वेबसाइट डाउन चल रही है, मैं तत्काल टिकट बुक नहीं कर पा रहा हूं.

जब ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा IRCTC 

सर्वर डाउन होने पर IRCTC ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा. IRCTC की वेबसाइट पर भी टिकट बुकिंग के टाइम एक मैसेज दिखने लगा था. इस मैसेज में लिखा था कि रखरखाव गतिविधि के कारण ई-टिकटिंग उपलब्ध नहीं है, कृपया बाद में प्रयास करें. कैंसिलेशन/फाइल टीडीआर के लिए, कृपया कस्टमर केयर नंबर 14646,0755-6610661 और 0755-40906000 पर कॉल करें या हमें etickets@irctc.co.in पर मेल करें. हालांकि, अभी तक इस मामले पर रेलवे की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. 

स्पेशल ट्रेनों के लिए जनता परेशान 

रेलवे ने अपने यात्रियों को होली के त्यौहार पर सुविधा देने के लिए तत्काल कोटा ओपन कर दिया था, लेकिन आज सर्वर डाउन होने के कारण टिकट बुक नहीं हुई है. होली के त्यौहार के दौरान यात्रा की मांग को पूरा करने के लिए रेलवे देशभर में होली स्पेशल ट्रेनों को चला रही है. साथ ही इन ट्रेनों में अतिरिक्त कोच भी लगाए जा रहे हैं. 

ये भी पढ़ें-

LIC Policy: एलआईसी की इस स्कीम में करें निवेश, अपने बच्चों का भविष्य करें सुरक्षित, जानिए फायदे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Unclaimed Money: LIC और EPFO में पड़े लावारिस पैसे का दूसरी जगह इस्तेमाल करेगी सरकार? संसद में दिया बयान
LIC और EPFO में पड़े लावारिस पैसे का दूसरी जगह इस्तेमाल करेगी सरकार? संसद में दिया बयान
Niti Aayog: सरकार का बड़ा फैसला, नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन, कितना होगा कार्यकाल? जानें इनके बारे में
सरकार का बड़ा फैसला, नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन, कितना होगा कार्यकाल? जानें इनके बारे में
Amazon Delivery: डिलीवरी के नाम पर 149 रुपए वसूल रहा अमेजन, क्या है 'ओपन बॉक्स फीस', जिसको लेकर गुस्से में हैं लोग
डिलीवरी के नाम पर 149 रुपए वसूल रहा अमेजन, क्या है 'ओपन बॉक्स फीस', जिसको लेकर गुस्से में हैं लोग
ITR: 1 करोड़ का टैक्स भरा, लेऑफ में चली गई शख्स की नौकरी, पोस्ट कर छलका दर्द, छिड़ी बहस
ITR: 1 करोड़ का टैक्स भरा, लेऑफ में चली गई शख्स की नौकरी, पोस्ट कर छलका दर्द, छिड़ी बहस

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget