एक्सप्लोरर

Indian Railway: गर्मियों की छुट्टी में करना चाहते हैं तत्काल टिकट की बुकिंग, इस तरह जल्द से जल्द पाएं कंफर्म सीट

Tatkal Ticket Booking: यात्रियों को मास्टर लिस्ट फिचर के बारे में जानकारी नहीं होती है. ऐसे में तत्काल टिकट बनाते समय वह डिटेल्स भरने में समय को बर्बाद कर देते हैं.

Tatkal Ticket Booking Method: गर्मियों की छुट्टियां (Summer Vacation) शुरू होने वाली वाली है. ऐसे में ट्रेन में रिजर्वेशन (Railway Reservation) को लेकर मारामारी रहती है. मई और जून के महीने में लोग बड़ी संख्या में घूमने जाते हैं. लेकिन, गर्मियों की छुट्टियों में सबसे बड़ी परेशानी यह रहती है कि ट्रेन में जल्दी रिजर्वेशन नहीं मिलता है. इसके साथ ही कई बार हमें किसी इमरजेंसी में कहीं जाना होता है. ऐसे में रेलवे ने तत्काल टिकट की सुविधा दी है. तत्काल टिकट (Tatkal Ticket Booking)  में यात्री केवल 24 घंटे पहले ही टिकट बुकिंग करा सकते हैं.

लेकिन, यात्रियों की ज्यादा संख्या होने के कारण तत्काल टिकट मिलने में भी परेशानी होती है. ऐसे में इस परेशानी को दूर करने के लिए हम आपको ऐसी ट्रिक के बारे में बताने वाले हैं जिसे अपनाकर आप आसानी से कंफर्म तत्काल टिकट प्राप्त कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं उस तरीके के बारे में-

मास्टर लिस्ट फीचर क्या है?
ज्यादातर यात्रियों को मास्टर लिस्ट फिचर के बारे में जानकारी नहीं होती है. ऐसे में तत्काल टिकट बनाते समय वह डिटेल्स भरने में समय को बर्बाद कर देते हैं और इस कारण उन्हें कंफर्म टिकट नहीं मिलता है. मास्टर लिस्ट आईआरसीटीसी का एक ऐसा फीचर है जिसकी मदद से आप अपने और सफर के सभी डिटेल्स को पहले ही भर कर रख सकते हैं. इसके बाद आप जब भी तत्काल की टिकट बुकिंग करेंगे तो आपको डिटेल भरने में समय की बर्बादी नहीं करनी पड़ती है और केवल कुछ ही सेकेंड में ही कंफर्म टिकट प्राप्त कर सकते हैं. तो चलिए हम आपको मास्टर लिस्ट में यात्री डिटेल्स भरने के तरीके के बारे में बताते हैं-

मास्टर लिस्ट फीचर को यूज करने का तरीका-
-मास्टर लिस्ट फीचर को यूज करने के लिए सबसे पहले आपको IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट पर क्लिक करें.
-यहां My Account पर क्लिक करें.
-आगे My Profile पर क्लिक करें.
-इसके बाद आप Add / Modify Master List पर क्लिक करें.
-यहां आपके सामने रिजर्वेशन फॉर्म ओपन होगा.
-इस फॉर्म में आपको अपनी सभी जानकारी जैसे नाम, डेट ऑफ बर्थ, लिंग, खाना, बर्थ यानी लोअर, मीडिल या अपर बर्थ फील करना होगा.
-इसके बाद Submit ऑप्शन पर क्लिक कर दें.
-इसके बाद आपकी मास्टर लिस्ट बन जाएगी.
-अब आपको रिजर्वेशन करते वक्त सिर्फ  My Saved Passengers) List पर जाकर क्लिक करके आप जल्द से जल्द रिजर्वेशन कर सकते हैं.

तत्काल टिकट बुकिंग का समय-
बता दें कि स्लीपर में तत्काल बुकिंग करने के लिए आप सुबह 11 बजे से यह बुकिंग कर सकते हैं. वहीं एसी में यह बुकिंग सुबह 9.30 मिनट से शुरू होती है. इसके साथ ही किस ट्रेन में रिजर्वेशन करना है वह ट्रेन नंबर और बाकी सभी चीजों को तैयार रखना चाहिए. इससे जल्द से जल्द तत्काल टिकट बुकिंग हो जाती है.

ये भी पढ़ें-

New Business Idea: बेहद कम लागत में शुरू करें कटलरी का यह बिजनेस, सरकारी मदद से होगा मोटी कमाई!

Foreign Exchange Reserves: लगातार विदेशी मुद्रा भंडार में आ रही गिरावट, गोल्ड रिजर्व भी फिसला, RBI ने जारी किया आंकड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FDA एक्शन के बीच Blinkit के आइसक्रीम फ्रेजर में मिला जिंदा चूहा
FDA एक्शन के बीच Blinkit के आइसक्रीम फ्रेजर में मिला जिंदा चूहा
Real Estate: जिन्ना ने अपना दिल्ली वाला घर किसे बेचा था? आज कितनी है उसकी कीमत?
जिन्ना ने अपना दिल्ली वाला घर किसे बेचा था? आज कितनी है उसकी कीमत?
1.57 करोड़ की SUV में बार-बार आई खराबी, कोर्ट ने ग्राहक को नई कार देने को कहा
1.57 करोड़ की SUV में बार-बार आई खराबी, कोर्ट ने ग्राहक को नई कार देने को कहा
माता-पिता से मिला गिफ्ट कितना टैक्स फ्री? जानें कब देना पड़ सकता है टैक्स
माता-पिता से मिला गिफ्ट कितना टैक्स फ्री? जानें कब देना पड़ सकता है टैक्स

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget