एक्सप्लोरर

IRB बोर्ड ने 8450 करोड़ रुपये के एसेट ट्रांसफर को दी मंजूरी, इस काम में होगा जुटाई गई रकम का इस्तेमाल

IRB Infrastructure: इस सौदे के जरिए जुटाई गई रकम का इस्तेमाल 15,000 करोड़ रुपये के नए रोड इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की फंडिंग के लिए होगा. नया सौदा 8,450 करोड़ रुपये में होना है.

IRB Infrastructure: आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपर्स बोर्ड ने शुक्रवार को आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट की तीन BOT (बिल्ड-ऑपरेट-ट्रांसफर) हाइवे एसेट्स को पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर इंवेस्टमेंट ट्रस्ट (InvIT) में ट्रांसफर करने की मंजूरी दे दी है.

आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपर्स ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि ये तीन BOT एसेट्स- IRB हापुड़ मुरादाबाद टोलवे, कैथल टोलवे और किशनगढ़ गुलाबपुरा टोलवे है. इन एसेट के 100 परसेंट इक्विटी का सौदा 8,450 करोड़ रुपये में होना है. जबकि इस सौदे की इक्विटी वैल्यू लगभग 4,905 करोड़ रुपये है. इसके लिए बाइंडिंग टर्म शीट पर साइन भी हो चुके हैं. ये तीनों एसेट्स लगभग 1,800 लेन किलोमीटर में फैले हुए हैं. 

इस काम में होगा जुटाई गई रकम का इस्तेमाल

इस लेनदेन से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल 15,000 करोड़ रुपये के नए रोड इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की फंडिंग के लिए होगा. यह कदम आईआरबी ग्रुप की एसेट चर्न स्ट्रैटेजी (Asset Churn Strategy) का हिस्सा है, जिसका मकसद ग्रोथ के लिए कैपिटल की रीसाइकिलिंग करना है. तीन हाईवे एसेट्स को लेकर हुई डील से आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपर्स बोर्ड को जो पैसे मिलेंगे उससे अगले तीन सालों में आईआरबी ग्रुप का एसेट बेस 80,000 करोड़ से बढ़कर 1,40,000 करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगा. 

CNBC की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर वीरेंद्र डी. म्हैसकर ने कहा है, ''कंपनी और आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट आने वाले समय में कई दूसरे सेक्टरों की फंडिंग के लिए इस डील से हुई कमाई का लाभ उठा सकते हैं, जो ट्रांसफर किए जा रहे एसेट्स के आकार का लगभग दोगुना है. इसके अलावा, आईआरबी इनविट फंड के पोर्टफोलियो के इस विस्तार से अधिक रेवेन्यू वाले बीओटी हाइवे एसेट्स के साथ अपनी एवरेज लाइफ को बढ़ाना है.'' 

कंपनी के शेयर की परफॉर्मेंस

बता दें कि खासकर, बीओटी मॉडल के तहत भारत में सड़क और हाईवे प्रोजेक्ट्स में निवेश करने वाली इस कंपनी के शेयर शुक्रवार को बीएसई पर 0.19 रुपये या 0.37 परसेंट की गिरावट के साथ 51.26 पर बंद हुए. बीओटी मॉडल का मतलब है कि कंपनी जिस सड़क या राजमार्ग को बनाती है उसे कुछ समय तक खुद चलाती है और फिर उसे सरकार को सौंप देती है. 

ये भी पढ़ें:

खूब बढ़ रही चीन-पाकिस्तान की दोस्ती, पहले हथियार देकर की मदद अब ड्रैगन देगा 316604005000 रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सस्ते में करें सऊदी अरब का सफर, इस बजट एयरलाइन की भारत में एंट्री, हैदराबाद से सीधे पहुंचे रियाद
Flight Update: सस्ते में करें सऊदी अरब का सफर, इस बजट एयरलाइन की भारत में एंट्री, हैदराबाद से सीधे पहुंचे रियाद
'भीख मांगने का तरीका...' यूजर ने मांगा 900 करोड़ का दान तो भड़के अश्नीर ग्रोवर, पत्नी के बयान पर किया था कमेंट
'भीख मांगने का तरीका...' यूजर ने मांगा 900 करोड़ का दान तो भड़के अश्नीर ग्रोवर, पत्नी के बयान पर किया था कमेंट
इंडोनेशिया में भी चलेगा भारत का UPI, QR Code से मजबूत होंगे रिश्ते, फिनटेक सेक्टर में बड़ा समझौता
इंडोनेशिया में भी चलेगा भारत का UPI, QR Code से मजबूत होंगे रिश्ते, फिनटेक सेक्टर में बड़ा समझौता
क्या E10 का आएगा दौर? इन वजहों से सरकार को इथेनॉल ब्लेंडिंग में पीछे खींचने होंगे कदम, सुलगे गई सवाल
क्या E10 का आएगा दौर? इन वजहों से सरकार को इथेनॉल ब्लेंडिंग में पीछे खींचने होंगे कदम, सुलगे गई सवाल

वीडियोज

Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल
Govinda की बात याद कर टूट गईं Sunita Ahuja
Prince Narula और Yuvika Chaudhary के रिश्ते का सच आया सामने
Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Kirti Azad On Ram Mandir: 'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम सिंह जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
'कब तक बूढ़े लोग...', अन्ना हजारे को लेकर ये क्या बोले गए कॉकरोच पार्टी के अभिजीत दीपके, मचा बवाल
'कब तक बूढ़े लोग...', अन्ना हजारे को लेकर ये क्या बोले गए कॉकरोच पार्टी के अभिजीत दीपके, मचा बवाल
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
'हम CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
'CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका SC में खारिज
India-Indonesia Defence: जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
Viral Video: अरे आंटी बस-बस... पार्क के जिम में आंटी ने Gen-G को कर दिया ओपन चैलेंज, वीडियो देख टेंशन में यूजर्स 
अरे आंटी बस-बस... पार्क के जिम में आंटी ने Gen-G को कर दिया ओपन चैलेंज, वीडियो देख टेंशन में यूजर्स 
Embed widget