एक्सप्लोरर

खूब बढ़ रही चीन-पाकिस्तान की दोस्ती, पहले हथियार देकर की मदद अब ड्रैगन देगा 316604005000 रुपये

China Financial Aid to Pakistan: चीन पाकिस्तान की मदद करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है. पहले 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान हथियार देकर मदद की और अब फिर से आर्थिक मदद करने जा रहा है.

China Financial Aid to Pakistan: पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति कैसी है इससे तो पूरी दुनिया वाकिफ है. यहां की इकोनॉमी को सहारा देने के लिए चीन ने अगले महीने पाकिस्तान को 316604005000 रुपये (3.7 बिलियन डॉलर) का लोन देने का भरोसा दिया है. चीन की इस मदद से पाकिस्तान के विदेशी मुद्रा भंडार में उछाल आने की संभावना है, जो इस वक्त 11.516 बिलियन डॉलर है. 

डॉलर नहीं, युआन में दिया जाएगा लोन

हालांकि, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, चीन पिछली बार की तरह इस बार पाकिस्तान को यह रकम डॉलर में नहीं, बल्कि चीनी युआन में देने का फैसला किया है. ऐसा इसलिए क्योंकि चीन इन दिनों अपने विदेशी मुद्रा भंडार में डॉलर के महत्व को कम करने की कोशिश तो नहीं, लेकिन दूसरी करेंसीज के इस्तेमाल पर जोर दे रहा है. चीन डॉलर व यूरो पर अपनी निर्भरता को कम करना चाहता है.

चीन बार-बार कर रहा पाकिस्तान की मदद

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इससे पहले चीन ने लगभग 7.5 परसेंट ब्याज दर पर पाकिस्तान को 1.3 अरब डॉलर का कर्ज दिया था, जिसे वापस किया जा चुका है. इस लोन का भुगतान पाकिस्तान ने मार्च और अप्रैल 2024 के बीच किया था. इसके अलावा, 15 बिलियन युआन के बराबर तीन चीनी बैंकों से 2.1 बिलियन डॉलर का सिंडिकेटेड लोन भी जून में मैच्योर होने वाला है. इनमें चाइना डेवलपमेंट बैंक 9 बिलियन युआन, बैंक ऑफ चाइना ने 3 बिलियन युआन और ICBC ने भी 3 बिलियन युआन का लोन शामिल है.

पाकिस्तान के लिए चीनी मदद क्यों जरूरी? 

चीन ने हाल ही में हुई एक बैठक में पाकिस्तान को मार्च और जून 2025 के बीच मैच्योर होने वाले कर्जों की रिफाइनेंसिंग का आश्वासन दिया है. इसका मतलब पुराने लोन को नए लोन के साथ बदलना है.

इसी महीने अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की तरफ से 1 बिलियन डॉलर का कर्ज मिलने के बाद पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ा है. जून के अंत तक अपने विदेशी मुद्रा भंडार को दोहरे अंक में बनाए रखने के लिए पाकिस्तान को चीन की आर्थिक मदद की जरूरत थी. अगर चीन मदद नहीं करता, तो पाकिस्तान का फॉरेक्स रिजर्व 10 अरब डॉलर से नीचे चला जाता. 

ये भी पढ़ें:

चीन में जाकर इस फाइटर जेट को चलाना सीख रहे हैं पाकिस्तानी पायलट, अब भारत के खिलाफ क्या पक रही है दोनों में खिचड़ी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिजली को लेकर बड़ा बदलाव, 8.3 लाख ग्राहकों को मिलेगा सप्लायर चुनने का विकल्प
बिजली को लेकर बड़ा बदलाव, 8.3 लाख ग्राहकों को मिलेगा सप्लायर चुनने का विकल्प
अशनीर ग्रोवर ने दिखाया 100 करोड़ का घर, DLF Camellias में क्या-क्या है?
अशनीर ग्रोवर ने दिखाया 100 करोड़ का घर, DLF Camellias में क्या-क्या है?
8वें वेतन आयोग की मुंबई में मीटिंग, लेवल 1 की सैलरी 18000 से 69000 होगी?
8वें वेतन आयोग की मुंबई में मीटिंग, लेवल 1 की सैलरी 18000 से 69000 होगी?
सस्ता फ्लाइट टिकट चाहिए? सरकार मदद करेगी, लेकिन एक शर्त पर
सस्ता फ्लाइट टिकट चाहिए? सरकार मदद करेगी, लेकिन एक शर्त पर

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget