एक्सप्लोरर

Sahaj Solar IPO: 3 दिन में 500 गुने से ज्यादा सब्सक्रिप्शन, इस सोलर आईपीओ पर टूटे इन्वेस्टर

Sahaj Solar IPO Subscription: सोलर एनर्जी सेगमेंट में काम करने वाली कंपनी सहज सोलर का आईपीओ पिछले सप्ताह लॉन्च हुआ था. अज आईपीओ के निवेशकों को शेयर अलॉट होने वाले हैं...

ग्रीन एनर्जी पर बढ़े फोकस और शेयर बाजार की रैली के बीच लॉन्च हुए सहज सोलर आईपीओ को बाजार में शानदार रिस्पॉन्स मिला है. पिछले सप्ताह लॉन्च हुए इस आईपीओ को 3 दिनों में 500 गुने से ज्यादा सब्सक्राइब किया गया है.

सोलर पीवी मॉड्यूल बनाती है कंपनी

यह कंपनी रीन्यूएबल एनर्जी से जुड़े समाधान ऑफर करती है. 2010 में शुरू हुई कंपनी सहज सोलर पीवी मॉड्यूल की मैन्युफैक्चरिंग करती है, जिसका प्लांट गुजरात में स्थित है. प्लांट में कंपनी घरेलू जरूरतों के साथ-साथ निर्यात के लिए भी सोलर पीवी मॉड्यूल बनाती है. उसके अलावा कंपनी सोलर वाटर पंप सिस्टम भी बनाती है. कंपनी के प्रवर्तकों में प्रमित भरतकुमार ब्रह्मभट्ट, वर्णा प्रमित ब्रह्मभट्ट और मणन भरतकुमार ब्रह्मभट्ट शामिल हैं.

52 करोड़ रुपये का आया आईपीओ

सहज सोलर का आईपीओ पिछले सप्ताह 11 जुलाई को खुला था और सब्सक्रिप्शन के लिए 15 जुलाई तक उपलब्ध रहा था. आईपीओ में कंपनी ने 29 लाख 20 हजार नए शेयर जारी किया है और आईपीओ का कुल साइज 52.56 करोड़ रुपये है. आईपीओ में शेयरों के लिए 171 रुपये से 180 रुपये का प्राइस बैंड रखा गया था, जबकि उसके एक लॉट में 800 शेयर थे. इस तरह आईपीओ में बोली लगाने के लिए निवेशकों को कम से कम 1 लाख 44 हजार रुपये की जरूरत पड़ी.

सभी कैटेगरी में मिला बढ़िया रिस्पॉन्स

आईपीओ में बोली लगाने के लिए न्यूनतम रकम बड़ी होने के बाद भी उसे जम कर सब्सक्राइब किया गया. चित्तौड़गढ़ डॉट कॉम पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, 3 दिनों में आईपीओ को 507.21 गुना सब्सक्रिप्शन मिला. सबसे ज्यादा 862.35 गुना सब्सक्रिप्शन एनआईआई की कैटेगरी में आया. वहीं क्यूआईबी ने 214.27 गुना सब्सक्राइब किया. खुदरा निवेशकों ने आईपीओ को 535.03 गुना सब्सक्राइब किया.

इसी सप्ताह होगी शेयरों की लिस्टिंग

कंपनी का कहना है कि वह आईपीओ से मिले फंड का इस्तेमाल अपनी पूंजीगत जरूरतों को पूरा करने और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों पर करेगी. सब्सक्रिप्शन एक दिन पहले बंद होने के बाद आज शेयरों का अलॉटमेंट होने वाला है. सफल निवेशकों के डीमैट अकाउंट में 18 जुलाई को शेयर क्रेडिट कर दिए जाएंगे. उसके बाद 19 जुलाई को सहज सोलर के शेयरों की बाजार पर लिस्टिंग होगी.

ये भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप को मिला एलन मस्क का सपोर्ट, हर महीने देंगे 376 करोड़ रुपये का चंदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget