एक्सप्लोरर

Elon Musk: डोनाल्ड ट्रंप को मिला एलन मस्क का सपोर्ट, हर महीने देंगे 376 करोड़ रुपये का चंदा

Donald Trump Campaign: एलन मस्क अमेरिका समेत दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं. उनका समर्थन मिलने से पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उम्मीदवारी को काफी मजबूती मिलने के अनुमान जाहिर किए जा रहे हैं...

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को इस बार के अमेरिकी चुनाव में लगातार बड़े लोगों का समर्थन मिल रहा है. अब उनके समर्थन में दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क भी उतर आए हैं. एलन मस्क न सिर्फ डोनाल्ड ट्रंप को अपना समर्थन दिया है, बल्कि उनके चुनावी अभियान में हर महीने 45 मिलियन डॉलर देने की भी योजना बना रहे हैं.

हर महीने देंगे 376 करोड़ रुपये से ज्यादा चंदा

वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट के अनुसार, टेस्ला व स्पेसएक्स जैसी कंपनियों के सीईओ एलन मस्क ने डोनाल्ड ट्रंप के चुनावी अभियान को वित्तीय तौर पर भी मदद करने की योजना बनाई है. रिपोर्ट के अनुसार, एलन मस्क अब ट्रंप के चुनावी अभियान को हर महीने 45 मिलियन डॉलर का भारी-भरकम का चंदा देकर मजबूत बनाने वाले हैं. भारतीय करेंसी में यह रकम 376 करोड़ रुपये प्रति माह से भी ज्यादा है.

जानलेवा हमले में बाल-बाल बचे हैं ट्रंप

एलन मस्क का यह सपोर्ट ऐसे समय आया है, जब बीते दिनों अमेरिकी राष्ट्रपति प्रत्याशी डोनाल्ड ट्रंप के ऊपर जानलेवा हमला हुआ है. पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस साल के चुनाव में मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडन को कड़ी चुनौती पेश कर रहे हैं, जिनसे पिछले चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. पिछले सप्ताह एक चुनावी कार्यक्रम को संबोधित करने के दौरान उनके ऊपर गोली चलाई गई थी, जिसमें वह बाल-बाल बचे थे. ऐसा माना जा रहा है कि जानलेवा हमले के बाद डोनाल्ड ट्रंप की उम्मीदवारी बहुत मजबूत हो गई है. यह लगातार प्रभावशाली लोगों से मिल रहे समर्थन से भी जाहिर हो रहा है.

बाइडन और ट्रंप के बीच मुकाबला

एलन मस्क की बात करें तो वह विभिन्न राजनीतिक मुद्दों को लेकर हमेशा मुखर रहते आए हैं. मस्क कई मौकों पर मौजूदा अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की सरकार वह उनकी डेमोक्रेटिक पार्टी की कड़ी आलोचना कर चुके हैं. डेमोक्रेटिक पार्टी ने मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडन को दोबारा अपना उम्मीदवार बनाया है, जबकि रिपब्लिकन पार्टी से डोनाल्ड ट्रंप लगातार तीसरी बार राष्ट्रपति के उम्मीदवार बने हैं.

अभी इतनी है एलन मस्क की नेटवर्थ

एलन मस्क की गिनती दुनिया के चोटी के अमीरों में की जाती है. फोर्ब्स की रियलटाइम बिलेनियर्स लिस्ट में टेस्ला सीईओ 252.3 बिलियन डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं. वहीं ब्लूमबर्ग की बिलेनियर्स लिस्ट में वह 267 बिलियन डॉलर की नेटवर्थ के साथ टॉप पोजिशन पर हैं. मस्क के पास प्रभावशाली सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स का भी कंट्रोल है, जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था.

ये भी पढ़ें: सरकार ने बढ़ाया कच्चे तेल पर विंडफॉल टैक्स, अब 7 हजार रुपये प्रति टन हुई दर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest: सीजेआई आंदोलन के बाद दिल्ली में व्यापार ठप, CTI ने PM मोदी को लिखा पत्र, क्या-क्या मांग की?
CJP आंदोलन के बाद दिल्ली में व्यापार ठप, CTI ने PM मोदी को लिखा पत्र, क्या-क्या मांग की?
Flipkart News: ऑर्डर किया सवा लाख का iPhone, निकला दाढ़ी बढ़ाने का तेल, कोर्ट ने फ्लिपकार्ट पर ठोका भारी जुर्माना
ऑर्डर किया सवा लाख का iPhone, निकला दाढ़ी बढ़ाने का तेल, कोर्ट ने फ्लिपकार्ट पर ठोका भारी जुर्माना
Credit Card: आपकी सैलरी से ज्यादा क्यों होती है क्रेडिट लिमिट? जानिए इसके पीछे की असली वजह
Credit Card: आपकी सैलरी से ज्यादा क्यों होती है क्रेडिट लिमिट? जानिए इसके पीछे की असली वजह
Daily Savings: सिर्फ 10 रुपये की बचत से बन सकता है बड़ा फंड, जानिए कितना और कैसे मिलेगा रिटर्न
सिर्फ 10 रुपये की बचत से बन सकता है बड़ा फंड, जानिए कितना और कैसे मिलेगा रिटर्न

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
Embed widget