एक्सप्लोरर

Nexus Select Trust: 7 सालों में खरीदा 17 शॉपिंग मॉल, अब आने जा रहा है ये खास ‘आईपीओ’

Nexus Select Trust REIT IPO: यह भारतीय बाजार में अपनी तरह का पहला रीट आईपीओ है. अभी बाजार में पहले से ही तीन रीट लिस्टेड हैं, लेकिन वे तीनों ऑफिस एसेट्स वाले हैं...

IPO Market Update: ब्लैकस्टोन (Blackstone Inc) से समर्थन प्राप्त नेक्सस सेलेक्ट ट्रस्ट अपने प्रस्तावित आईपीओ (Nexus Select Trust IPO) को लेकर इन दिनों चर्चा में है. यह आईपीओ अपनी तरह का पहला होने वाला है, क्योंकि अभी तक भारतीय बाजार में कोई ऐसा रीट लिस्टेड नहीं है, जो रिटेल रियल एस्टेट पोर्टफोलियो को मैनेज करता हो. यह बात नेक्सस सेलेक्ट ट्रस्ट के रीट आईपीओ (REIT IPO) को खास बनाती है.

आईपीओ के बाद भी खरीदेंगे मॉल

इस मॉल रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट पोर्टफोलियो का आईपीओ अगले सप्ताह ओपन होने जा रहा है. नेक्सस सेलेक्ट ट्रस्ट ने पिछले 7 सालों के दौरान 17 शॉपिंग मॉल का अधिग्रहण किया है. अब इसका 3,200 करोड़ रुपये का रिटेल रीट पब्लिक इश्यू लॉन्च होने वाला है, लेकिन इसके बाद भी कारोबार करने का तरीका नहीं बदलने वाला है. नेक्सस सेलेक्ट ट्रस्ट का कहना है कि आईपीओ के बाद भी अधिग्रहण के जरिए पोर्टफोलियो का विस्तार करने का काम चलता रहेगा.

इतना है आईपीओ का प्राइस बैंड

नेक्सस सेलेक्ट ट्रस्ट ने अपने आईपीओ यानी इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग के लिए 95-100 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है. इस आईपीओ के जरिए ट्रस्ट का लक्ष्य 3,200 करोड़ रुपये जुटाने का है. यह आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 9 मई को खुलेगा और इसके लिए 11 मई तक बोली लगाई जा सकेगी. इसमें 1,400 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और 1,800 करोड़ रुपये का ऑफर फोर सेल शामिल है.

कम किया गया है इश्यू का साइज

पहले इस आईपीओ का साइज 4,000 करोड़ रुपये होने वाला था, लेकिन बाद में इसे कुछ छोटा कर दिया गया. इस आईपीओ के एक लॉट में 150 यूनिट शामिल हैं. इसका मतलब हुआ कि इस आईपीओ में इन्वेस्ट करने के लिए कम से कम 15 हजार रुपये लगाने की जरूरत होगी. आईपीओ में 75 फीसदी हिस्सा इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स के लिए रिजर्व है. आईपीओ के क्लोज होने के बाद पात्र निवेशकों को 16 मई को यूनिट अलॉट किए जाएंगे और अंत में 19 मई को इन्हें शेयर बाजार पर लिस्ट करा दिया जाएगा.

इस तरह बाकियों से अलग

अभी भारतीय शेयर बाजार में पहले से ही तीन रीट ‘एम्बैसी ऑफिस पार्क्स रीट (Embassy Office Parks REIT), माइंडस्पेस बिजनेस पार्क्स रीट (Mindspace Business Parks REIT) और ब्रुकफील्ड इंडिया रियल एस्टेट ट्रस्ट (Brookfield India Real Estate Trust)’ लिस्टेड हैं, लेकिन वे तीनों ऑफिस एसेट्स वाले हैं. नेक्सस सेलेक्ट ट्रस्ट उन तीनों से एकदम अलग है, क्योंकि इसके पास रिटेल एसेट्स हैं. नेक्सस सेलेक्ट ट्रस्ट के मॉल में दिल्ली का सेलेक्ट सिटी वॉक, नवी मुंबई का नेक्सस सीवूड्स, बेंगलुरू का नेक्सस कोरमंगला, चंडीगढ़ का नेक्सस एलांटे और अहमदाबाद का नेक्सस अहमदाबाद वन शामिल हैं.

ट्रस्ट के पास ऐसे एसेट्स

ट्रस्ट के पास देश के 14 शहरों में 17 हाई-क्वालिटी रिटेल शॉपिंग मॉल एसेट्स हैं. ये मॉल कुल मिलाकर 98 लाख वर्ग फीट में एरिया में बने हुए हैं. इनके अलावा ट्रस्ट के पास 2 होटल भी हैं, जिनकी कुल क्षमता 354 कमरों की है. ट्रस्ट के पास मिक्स्ड यूज डेवलपमेंट के तहत ऑफिस स्पेस भी हैं. नेक्सस सेलेक्ट ट्रस्ट को साल 2016 में बनाया गया था.

ये भी पढ़ें: अडानी के शेयरों पर ब्रेक, 1-1 फीसदी से ज्यादा गिरे एनडीटीवी और अडानी ट्रांसमिशन समेत ये स्टॉक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget