एक्सप्लोरर

IPO This Week: इस सप्ताह बाजार में आएंगे 7 नए आईपीओ, 8 शेयरों की होगी लिस्टिंग

IPO Calender: पिछले सप्ताह के दौरान जहां बाजार में 6 नए आईपीओ लॉन्च हुए थे, वहीं इस सप्ताह 7 कंपनियों के आईपीओ खुलने वाले हैं...

शेयर बाजार की जबरदस्त रैली के बीच आईपीओ की भी बहार बरकरार है. पिछले सप्ताह 6 आईपीओ की लॉन्चिंग के बाद नए सप्ताह के दौरान बाजार में 7 कंपनियां आईपीओ लॉन्च करने जा रही हैं. नए आईपीओ की ओपनिंग के साथ-साथ अगले 5 दिनों में बाजार पर 8 नए शेयरो की लिस्टिंग भी होने वाली है. इससे शेयर बाजार के निवेशकों का कमाई करने के खूब मौके मिलने वाले हैं.

1,300 करोड़ रुपये से ज्यादा जुटाएंगी कंपनियां

पिछले सप्ताह के दौरान विभिन्न कंपनियों ने आईपीओ के जरिए 3000 करोड़ रुपये से ज्यादा जुटाए. इस सप्ताह के दौरान मेनबोर्ड पर आरके स्वामी, जेजी केमिकल्स और गोपाल स्नैक्स जैसी कंपनियां आईपीओ से 1,300 करोड़ रुपये से ज्यादा जुटाने का प्रयास करने वाली हैं. वहीं एसएमई सेगमेंट में वीआर इंफ्रास्पेस, सोना मशीनरी, श्री करणी फैबकॉम और पुणे ई-स्टॉक ब्रोकिंग जैसी कंपनियों के आईपीओ दस्तक देने वाले हैं.

मेनबोर्ड पर खुलने वाले हैं ये आईपीओ

सप्ताह के दौरान पहला आईपीओ 4 मार्च को आरके स्वामी का खुलेगा. 423 करोड़ रुपये के इस आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 270-288 रुपये रखा गया है. यह आईपीओ 6 मार्च को क्लोज होगा. उसके अगले दिन 5 मार्च को जेजी केमिकल्स का आईपीओ खुलेगा. यह आईपीओ 7 मार्च को बंद होगा और इसके लिए 210-221 रुपये का प्राइस बैंड तय किया गया है. वहीं 650 करोड़ रुपये का गोपाल स्नैक्स आईपीओ 6 मार्च को खुलकर 11 मार्च को बंद होगा. इसका प्राइस बैंड 381-401 रुपये है.

एसएमई सेगमेंट के आगामी आईपीओ

एसएमई सेगमेंट में वीआर इंफ्रास्पेस, सोना मशीनरी, श्री करणी फैबकॉम और पुणे ई-स्टॉक ब्रोकिंग आईपीओ से 150 करोड़ रुपये से कुछ ज्यादा जुटाने का प्रयास कर रही हैं. इस सेगमेंट में वीआर इंफ्रास्पेस का आईपीओ 4 मार्च सोमवार को खुलेगा. वहीं सोना मशीनरी का आईपीओ 5 मार्च को खुलेगा. श्री करणी फैबकॉम और पुणे ई-स्टॉक ब्रोकिंग का आईपीओ 6 मार्च को खुलेगा.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: 3 सप्ताह की रैली में नए शिखर पर बाजार, अब ऐसी रहेगी चाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संसद में गूंजे सवाल, सरकार ने समझाया फ्यूल पर टैक्स का गणित
पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संसद में गूंजे सवाल, सरकार ने समझाया फ्यूल पर टैक्स का गणित
India-China Border Trade: 6 साल बाद भारत-चीन ट्रेड को मिली हरी झंडी, 1 अगस्त से सस्ते मिलेंगे तिब्बती ऊन और पश्मीना
6 साल बाद भारत-चीन ट्रेड को मिली हरी झंडी, 1 अगस्त से सस्ते मिलेंगे तिब्बती ऊन और पश्मीना
Ethanol: पेट्रोल में 20% से ज्यादा एथेनॉल मिलेगा या नहीं? सरकार ने संसद में बताया, कहा- अब सबसे चर्चा...
पेट्रोल में 20% से ज्यादा एथेनॉल मिलेगा या नहीं? सरकार ने संसद में बताया, कहा- अब सबसे चर्चा...
Share Market: मिडिल क्लास निवेशकों को झटका, इक्विटी पर LTCG टैक्स खत्म नहीं करेगी सरकार
मिडिल क्लास निवेशकों को झटका, इक्विटी पर LTCG टैक्स खत्म नहीं करेगी सरकार

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को साढ़े 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को साढ़े 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
Embed widget