एक्सप्लोरर

IPO Next Week: अगले हफ्ते खुल रहा यथार्थ हॉस्पिटल समेत इन 5 कंपनियों का आईपीओ, दो की होगी लिस्टिंग

IPO Next Week: अगले हफ्ते मार्केट में कुल 5 कंपनियों के आईपीओ आने वाले हैं और एक कंपनी के शेयरों की बाजार में लिस्टिंग होने वाली है.

Upcoming IPO: अगर आप आईपीओ में पैसे निवेश करना पसंद करते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है. अगले हफ्ते मार्केट में 5 कंपनियों के आईपीओ दस्तक देने वाले हैं. इसमें से एक आईपीओ मेनबोर्ड से आएगा और बाकी कंपनी के आईपीओ SME के जरिए लिस्ट होंगे. इसके साथ ही दो कंपनी के शेयर मार्केट में लिस्ट भी हो जाएंगे. ऐसे कुछ 857 रुपये का आईपीओ मार्केट में दस्तक देगा. अगर आप भी आईपीओ में पैसे लगाने के बारे में सोच रहे हैं तो हम आपको अलग-अलग आईपीओ के बारे में जानकारी दे रहे हैं. आइए जानते हैं इस बारे में-

यथार्थ हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर का आईपीओ

यथार्थ हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर का आईपीओ अगले हफ्ते से निवेशकों के लिए खुलेगा. इस आईपीओ में आप 26 जुलाई से 28 जुलाई तक निवेश कर सकते हैं. इस आईपीओ के जरिए कंपनी ने कुल 686.55 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है. इसमें से 490 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे. इसके अलावा बाकी राशि को ऑफर फॉर सेल के जरिए प्राप्त किया जाएगा. इस आईपीओ का प्राइस बैंड 285 से 300 रुपये के बीच तय किया गया है और आपको कम से कम 50 शेयरों की लॉट खरीदना होगा. अगर आप इसमें निवेश करना चाहते हैं तो कम से कम आपको 15,000 रुपये का निवेश करना होगा. वहीं एक निवेशक को 13 लॉट पर बोली लगाने की अनुमति है. इस आईपीओ के जरिए जुटाई गई राशि से कंपनी अपने कैपिटल एक्सपेंडिचर और कर्ज चुकाने के लिए यूज करेगी. कंपनी के शेयर मार्केट में 7 अगस्त को लिस्ट हो सकते हैं.

SME आईपीओ कौन-कौन से हैं?

यथार्थ आईपीओ के अलावा मार्केट में और कई तरह के आईपीओ आने वाली है. इसकी कुल वैल्यू 170 करोड़ रुपये की है. डाई बनाने वाली कंपनी केमेक्स केयर (Yasons Chemex Care) का आईपीओ 24 जुलाई को आने वाला है. इसके जरिए कंपनी 20.67 करोड़ रुपये जुटाएगी. आईपीओ 26 जुलाई को बंद होगा.  ज्वैलरी कंपनी खजांची ज्वेलर्स (Khazanchi Jewellers) का आईपीओ 24 जुलाई से 28 जुलाई के बीच खुलेगा. इसके जरिए कुल 96.74 करोड़ रुपये जुटाए जाएंगे. श्री टेकटेक्स (Shri Techtex) का आईपीओ 26 से 28 जुलाई के बीच खुलेगा और इसके जरिए कंपनी 45.14 करोड़ रुपये जुटाने वाली है.  मार्केटिंग सॉल्यूशन प्रदान करने वाली कंपनी Innovatus Entertainment Networks) कुल 7.74 करोड़ रुपये जुटाने वाली है. इस आईपीओ में 25 जुलाई से लेकर 27 जुलाई , 2023 तक बोली लगाई जा सकती है. 

कौन से शेयरों की होगी लिस्टिंग?

वहीं अगले हफ्ते जिन शेयरों की लिस्टिंग होने वाली है वह है नेटवेब टेक्नोलॉजी और अशर्फी हॉस्पिटल के शेयर्स हैं. नेटवेब टेक्नोलॉजी के शेयर 27 जुलाई 2023 को लिस्ट होने वाले हैं. इस आईपीओ को निवेशकों ने कुल 90 गुना तक सब्सक्राइब किया है. इस कंपनी के शेयर प्रीमियम ग्रे मार्केट में करीब 75 फीसदी प्रीमियम पर कारोबार कर रहे हैं. अशर्फी हॉस्पिटल का आईपीओ भी 27 जुलाई को मार्केट में लिस्ट होने वाला है. कंपनी के शेयर BSE SME में लिस्ट होंगे. इस आईपीओ 26.94 करोड़ रुपये का है. 

ये भी पढ़ें-

Credit Card इस्तेमाल के लिए यह ट्रिक बेहद शानदार, इंटरेस्ट फ्री पीरियड का उठा सकेंगे ज्‍यादा लाभ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI Transaction: 1 रुपया UPI करो या 1000, हर ट्रांजैक्शन पर कितनी आती है लागत? समझिए
1 रुपया UPI करो या 1000, हर ट्रांजैक्शन पर कितनी आती है लागत? समझिए
अब बदलेगा बैंकिंग सिस्टम, RBI गवर्नर ने AI पर खर्च बढ़ाने को कहा
अब बदलेगा बैंकिंग सिस्टम, RBI गवर्नर ने AI पर खर्च बढ़ाने को कहा
BOI: ये काम नहीं किया तो बंद होगा Bank of India का खाता! सरकार ने क्या बताया?
ये काम नहीं किया तो बंद होगा Bank of India का खाता! सरकार ने क्या बताया?
EV Subsidy: सरकार ने बढ़ाई EV सब्सिडी, मंजूर किए 1000 करोड़, कैसे मिलेगा फायदा?
सरकार ने बढ़ाई EV सब्सिडी, मंजूर किए 1000 करोड़, कैसे मिलेगा फायदा?

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget