एक्सप्लोरर

IPO: पिछले साल के मुकाबले कम आए आईपीओ पर दिया 50 फीसदी का रिटर्न, ये कंपनियां रहीं फायदे में

IPO Data Report: इस साल सिर्फ आठ आईपीओ ही बड़े आकार के रहे हैं. इनमें लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एलआईसी) के आईपीओ से सबसे ज्यादा 20,500 करोड़ रुपये जुटाए गए थे.

IPO Watch: इस साल इनीशयल पब्लिक ऑफरिंग (आईपीओ) के जरिये शेयरों की बिक्री में आई गिरावट के बावजूद इन इश्यू ने औसतन 50 फीसदी का रिटर्न दिया है जबकि इस दौरान बीएसई सेंसेक्स सिर्फ 1.6 फीसदी ही बढ़ा है. 

शेयर बाजार और आईपीओ के एनालिसिस पर तैयार रिपोर्ट
शेयर बाजार के प्रदर्शन संबंधी एक एनालिसिस में कहा गया है कि आईपीओ से जुटाई गई राशि में इस साल खासी गिरावट आई है. इसके मुताबिक, 2022 में अबतक आए 51 आईपीओ से 38,155 करोड़ रुपये की राशि जुटाने में सफलता मिली है. पिछले साल की समान अवधि में 55 आईपीओ से 64,768 करोड़ रुपये जुटाए गए थे. बैंक ऑफ बड़ौदा की अर्थशास्त्री दीपन्विता मजूमदार ने यह विश्लेषण रिपोर्ट तैयार की है.

इस साल बड़े साइज के केवल 8 आईपीओ रहे 
इस साल सिर्फ आठ आईपीओ ही बड़े आकार के रहे हैं. इनमें लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया-भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के आईपीओ से सबसे ज्यादा 20,500 करोड़ रुपये जुटाए गए थे. वहीं पिछले साल 33 कंपनियों के आईपीओ ने 1,000 करोड़ रुपये से ज्यादा राशि जुटाई थी.

पिछले साल सेंसेक्स में रही जोरदार तेजी
इस रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर 2021 तक आईपीओ ने 74 फीसदी रिटर्न दिया था जबकि उस समय तक सेंसेक्स 20 फीसदी चढ़ा था. लेकिन 1,000 करोड़ रुपये से ज्यादा साइज वाले उन आईपीओ में से 16 कंपनियों के शेयर फिलहाल कम भाव पर बिक रहे हैं. साल 2021 के समूचे साल में कंपनियों ने शेयर बाजार से 1,21,680 करोड़ रुपये जुटाए थे. लेकिन इस दौरान अप्रैल से अक्टूबर के बीच सेंसेक्स भी 40,000 अंक से उछलकर 60,000 अंक के करीब पहुंचा था.

इस साल शेयर बाजार में रहा जोरदार उतार-चढ़ाव
इसकी तुलना में साल 2022 में शेयर बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है और यह 50,000 से लेकर 60,000 अंक के दायरे में ही कारोबार कर रहा है. इस साल अबतक निगेटिव रिटर्न देने वाली कंपनियों की संख्या 40 फीसदी रही है जबकि 45 फीसदी कंपनियों ने 20 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है.

IPO लाने वाली इन कंपनियों में रहा सबसे ज्यादा घाटा
सबसे ज्यादा नुकसान उठाने वाली कंपनियों में वन97 कम्युनिकेशंस (पेटीएम) अपने इश्यू प्राइस से 67 फीसदी नुकसान के साथ सबसे आगे है. एलआईसी का भी शेयर भाव इश्यू प्राइस से 31 फीसदी गिर चुका है जबकि जोमैटो का शेयर 20.7 फीसदी गिरा है. 

इश्यू लाने वाली इन कंपनियों को मिला फायदा
दूसरी तरफ अडाणी विल्मर का शेयर इश्यू प्राइस से 205.6 फीसदी तक चढ़ गया है. वहीं सोना प्रीसिजन (81.6 फीसदी), पतंजलि फूड्स (106 फीसदी) और पावरग्रिड (38 फीसदी) बढ़त लेने में सफल रही हैं.

ये भी पढ़ें

Cryptocurrency Rate Today: क्रिप्टो बाजार में तेजी से 1 खरब डॉलर के पार हुआ मार्केट कैप, बिटकॉइन 22,000 डॉलर के ऊपर

Gold Silver Rate: 5800 रुपये से भी सस्ते हो चुके हैं सोने के दाम, चांदी आज 500 रुपये टूटी, चेक करें लेटेस्ट रेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DA हाइक पर कल भी नहीं आया फैसला, क्या दीवाली में एरियर संग बढ़कर आएगी सैलरी?
DA हाइक पर कल भी नहीं आया फैसला, क्या दीवाली में एरियर संग बढ़कर आएगी सैलरी?
सिर्फ 5000 रुपये ही निकाल सकेंगे, जानें किस बैंक पर RBI ने लिया एक्शन
सिर्फ 5000 रुपये ही निकाल सकेंगे, जानें किस बैंक पर RBI ने लिया एक्शन
आज कितना सस्ता हुआ 14.2 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर? समझें घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के रेट में फर्क
आज कितना सस्ता हुआ 14.2 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर? समझें घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के रेट में फर्क
1 साल की FD पर बंपर रिटर्न, कौन सा बैंक दे रहा है सबसे ज्यादा ब्याज?
1 साल की FD पर बंपर रिटर्न, कौन सा बैंक दे रहा है सबसे ज्यादा ब्याज?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget