एक्सप्लोरर

IPL का कुल वैल्यूएशन 2 साल में ही आसमान पर पहुंचा, 75 फीसदी की भारी ग्रोथ दिखाकर बना 'Decacorn'

IPL Valuation News: देश के सबसे चर्चित खेल इवेंट में से एक आईपीएल को लेकर बड़ी खबर आई है. आईपीएल की वैल्यू 2 साल में ही आसमान पर जा पहुंची है और इसने शानदार ग्रोथ दिखाई है.

IPL Valuation: इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL के लिए लोगों की दीवानगी किसी से छुपी नहीं है. खेल जगत के सबसे बड़े इवेंट्स में से एक आईपीएल को लेकर बड़ी खबर आई है. इसका कुल वैल्यूएशन 10 अरब डॉलर से ज्यादा हो चुका है और इसने Decacorn का रुतबा हासिल कर लिया है. इतनी जल्दी इस मुकाम पर आ पाना किसी भी स्टार्टअप के लिए एक सपना हो सकता है लेकिन आईपीएल के मामले में ऐसा नहीं है. इसने अपने मुकम्मल होने के 15 साल के अंदर ही 10.9 अरब डॉलर का इकोसिस्टम बना लिया है जो कोई साधारण बात नहीं है. 

डीएंडपी एडवाइजरी ने जारी की रिपोर्ट

दरअसल डीएंडपी एडवाइजरी नाम की कंसल्टिंग फर्म ने ये रिसर्च की है और बताया है कि आईपीएल का जो वैल्यूएशन साल 2020 में 6.2 अरब डॉलर का था वो साल 2022 तक आते आते 75 फीसदी की जबरदस्त बढ़त के साथ 10.9 अरब डॉलर पर आ चुका है. केवल दो साल में 75 फीसदी ग्रोथ अपने वैल्यूएशन में जोड़ लेना खेलों के इतिहास में बहुत कम देखने को मिला है. इसके बाद इसे Decacorn का  खिताब मिल गया है यानी ऐसा बिजनेस जिसका वैल्यूएशन 10 अरब डॉलर से ज्यादा हो गया हो. डीएंडपी एडवाइजरी ने बियॉन्ड 22 यार्ड्स यानी 'Beyond 22 Yards' नाम की अपनी रिपोर्ट में ये खुलासा किया है.

IPL का कुल वैल्यूएशन 2 साल में ही आसमान पर पहुंचा, 75 फीसदी की भारी ग्रोथ दिखाकर बना 'Decacorn

रुपये में IPL ने और भी ज्यादा ग्रोथ हासिल की

जहां यूएस डॉलर के रूप में आईपीएल ने 75 फीसदी की ग्रोथ 2 साल में दिखाई वहीं रुपये में देखा जाए तो इसमें 90 फीसदी की ग्रोथ हासिल करने का आंकड़ा देखा जा रहा है.
सतत करेंसी के आधार पर इसकी ग्रोथ देखी जाए तो ये 12 अरब डॉलर के पास आ गई है. हालांकि करेंसी की गिरावट के कारण डॉलर के सामने इसकी कुल वैल्यू में करीब 10-12 फीसदी की गिरावट देखी गई जो आईपीएल मीडिया राइट्स के रूप में इस साल देखी गई है. डीएंडपी इंडिया एडवाइजरी सर्विसेज के मैनेजिंग पार्टनर संतोष एन का ये  कहना है.

IPL का कुल वैल्यूएशन 2 साल में ही आसमान पर पहुंचा, 75 फीसदी की भारी ग्रोथ दिखाकर बना 'Decacorn

अगले 5 सालों के लिए आईपीएल राइट्स की नीलामी हुई

इस साल हुए आईपीएल के मीडिया राइट्स के ऑक्शन में टीवी राइट्स डिज्नी स्टार को 23,575 करोड़ रुपये में मिले और वॉयकॉम18 को डिजिटल राइट्स मिले जिसके लिए उन्होंने 23,758 करोड़ रुपये खर्च किए. इसके अलावा आईपीएल की कुल वैल्यूएशन में अगले साइकिल में 74 की बजाए 94 मैच होंगे जिसके ऊंचे टिकट रेट्स, केंद्रीय स्पॉन्सरशिप सौदे और अन्य राजस्व के रूप में BCCI को भारी कमाई होगी. अगले 5 सालों यानी 2023 से 2027 के लिए ये मीडिया राइट्स बेचे गए हैं.

ये भी पढ़ें

Budget Expectations: एमएसएमई सेक्टर को बजट से हैं ये अपेक्षाएं, 2023 के लिए भी बनी हैं ये उम्मीदें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जब अमेरिका रूसी तेल कंपनियों पर बैन लगा रहा था...', पुतिन और PM मोदी की मीटिंग पर अमेरिकी मीडिया ने क्या लिखा?
'जब अमेरिका रूसी तेल कंपनियों पर बैन....', पुतिन और PM मोदी की मीटिंग पर अमेरिकी मीडिया ने क्या लिखा?
बिहार में बंपर जीत के बाद JDU का अब संगठन मजबूती पर फोकस, 1 करोड़ नए सदस्य बनाने का है लक्ष्य
बिहार में बंपर जीत के बाद JDU का अब संगठन मजबूती पर फोकस, 1 करोड़ नए सदस्य बनाने का है लक्ष्य
NZ vs WI: दोहरा शतक ठोक जस्टिन ग्रीव्स ने रचा इतिहास, ऐतिहासिक पारी से वेस्टइंडीज को हार से बचाया
दोहरा शतक ठोक जस्टिन ग्रीव्स ने रचा इतिहास, ऐतिहासिक पारी से वेस्टइंडीज को हार से बचाया
सारा खान की 10 तस्वीरें, बेहद ग्लैमरस है टीवी के लक्ष्मण की बहू, यकीन ना हो तो देखें ये फोटोज
सारा खान हैं बेहद खूबसूरत, यकीन ना हो तो देखें लक्ष्मण की बहू की ये 10 तस्वीरें

वीडियोज

Indigo Flight News: हवाई टिकटों के मनमाने किराए पर क्या है सरकार का एक्शन ? | abp News
Khabar Filmy Hain : Bollywood सितारें नजर आए फ़ैशन  गोल्स में,  सभी अलग- अलग अंदाज़ में दिखे
Saas Bahu Aur Saazish: मैं तुलसी से प्यार करता हूं Noinaका दिल हुआ चकनाचूर
IPO Alert: Wakefit Innovations IPO में Invest करने से पहले जानें GMP, Price Band| Paisa Live
Indigo Flight News:  इंडिगो की गड़बड़ी से रुका गायिका उषा उत्थुप का मेगा शो|  Flight Cancellation

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब अमेरिका रूसी तेल कंपनियों पर बैन लगा रहा था...', पुतिन और PM मोदी की मीटिंग पर अमेरिकी मीडिया ने क्या लिखा?
'जब अमेरिका रूसी तेल कंपनियों पर बैन....', पुतिन और PM मोदी की मीटिंग पर अमेरिकी मीडिया ने क्या लिखा?
बिहार में बंपर जीत के बाद JDU का अब संगठन मजबूती पर फोकस, 1 करोड़ नए सदस्य बनाने का है लक्ष्य
बिहार में बंपर जीत के बाद JDU का अब संगठन मजबूती पर फोकस, 1 करोड़ नए सदस्य बनाने का है लक्ष्य
NZ vs WI: दोहरा शतक ठोक जस्टिन ग्रीव्स ने रचा इतिहास, ऐतिहासिक पारी से वेस्टइंडीज को हार से बचाया
दोहरा शतक ठोक जस्टिन ग्रीव्स ने रचा इतिहास, ऐतिहासिक पारी से वेस्टइंडीज को हार से बचाया
सारा खान की 10 तस्वीरें, बेहद ग्लैमरस है टीवी के लक्ष्मण की बहू, यकीन ना हो तो देखें ये फोटोज
सारा खान हैं बेहद खूबसूरत, यकीन ना हो तो देखें लक्ष्मण की बहू की ये 10 तस्वीरें
'जिस तरह अच्छे और बुरे टेररिस्ट होते हैं, उसी तरह...', पाकिस्तान के CDF आसिम मुनीर पर एस जयशंकर का तंज
'जिस तरह अच्छे और बुरे टेररिस्ट होते हैं, उसी तरह...', पाकिस्तान के CDF आसिम मुनीर पर एस जयशंकर का तंज
यात्रियों को मिलेगा कैंसिल फ्लाइट के टिकट का रिफंड, सरकार का इंडिगो को आदेश; एयरलाइन को कब तक देना होगा पैसा?
यात्रियों को मिलेगा कैंसिल फ्लाइट के टिकट का रिफंड, सरकार का इंडिगो को आदेश
Video: 'टाइगर यहां बैठता है' पर्यटकों को कह रहा था गाइड इतने में बाघ ने ली दमदार एंट्री- निकल गई सभी की चीखें, वीडियो वायरल
'टाइगर यहां बैठता है' पर्यटकों को कह रहा था गाइड इतने में बाघ ने ली दमदार एंट्री- निकल गई सभी की चीखें
UPSSSC PET रिजल्ट जारी, 19 लाख अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म; अब ग्रुप-सी भर्ती की राह खुलेगी
UPSSSC PET रिजल्ट जारी, 19 लाख अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म; अब ग्रुप-सी भर्ती की राह खुलेगी
Embed widget