एक्सप्लोरर

IOC, HPCL, BPCL के स्टॉक्स में बड़ी गिरावट, इस खबर का दिखा असर, शेयर हुए धड़ाम- जानें वजह

Oil Marketing Stocks Down: जानें किस खबर के चलते आज सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावट देखी जा रही है?

Oil Marketing Stocks Decline: 29 अगस्त यानी बीते कल केंद्र सरकार ने रसोई गैस पर 200 रुपये की सब्सिडी देने का एलान किया और पीएम उज्जवला योजना के लाभार्थियों के लिए इसका दायरा 400 रुपये तक करने का फैसला लिया है. हालांकि एक खबर आज ऐसी आई जिसने सरकारी तेल कंपनियों को झटका दे दिया और इनके शेयर तेजी से नीचे आ रहे हैं. जानिए आखिर क्या है माजरा-

क्यों दिख रही है तेल कंपनियों के शेयरों में गिरावट

देश की तीन प्रमुख सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियां इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन यानी आईओसी, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL) और भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशेन लिमिटेड (BPCL) के शेयरों में आज 2 फीसदी से ज्यादा तक की गिरावट देखी जा रही है. दरअसल आज सुबह सूत्रों के हवाले से खबर आई कि सरकार केवल प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लाभार्थियों को दी जाने वाली 200 रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी का भार ही वहन करेगी. सूत्रों ने ये जानकारी दी कि पेट्रोलियम मंत्रालय ने सरकारी तेल कंपनियों से कहा है कि आम उपभोक्ताओं को 200 रुपये सब्सिडी का बोझ सरकारी तेल कंपनियों को खुद उठाना होगा.  

इस खबर के आते ही प्री-ओपनिंग में ही सरकारी तेल कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखी जाने लगी. इसके पीछे कारण है कि अगर सब्सिडी का वहन सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को करना होगा तो उनकी लागत बढ़ जाएगी और उनके मुनाफे में गिरावट आ सकती है. सब्सिडी का हजारों करोड़ रुपये का वित्तीय भार उठाने से उनकी बैलेंसशीट पर निगेटिव असर आ सकता है.

कैसा है आज सरकारी तेल कंपनियों के शेयरों का हाल

IOC के शेयरों का हाल

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन यानी आईओसी के शेयर सुबह 10.30 बजे 0.82 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे और 91.15 रुपये प्रति शेयर पर बने हुए थे. 

BPCL के शेयरों का अपडेट

भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशेन लिमिटेड यानी बीपीसीएल के शेयरों में 5.65 रुपये या 1.58 फीसदी की गिरावट देखी जा रही थी और ये 351.15 रुपये प्रति स्टॉक पर कारोबार कर रहे थे. 

HPCL के शेयरों की तस्वीर

हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड यानी एचपीसीएल के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखी जा रही थी और ये 5.75 रुपये या 2.18 फीसदी गिरकर 258.15 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा था. 

तेल कंपनियों के मुनाफे में आने की खबर

सरकारी तेल कंपनियों के शेयरों में गिरावट से ये बात साफ है कि सरकार का फैसला अगर उसी तरह का रहा जो कि सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है- तो इसका असर लंबे समय तक ऑयल कंपनियों के शेयरों पर देखा जा सकता है. पिछले कुछ समय से ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के मुनाफे को लेकर अच्छी खबरों का सिलसिला जारी है और पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी कुछ मौकों पर कह चुके हैं कि तेल कंपनियां इस समय पेट्रोल और डीजल की अंडररिकवरी से उबर चुकी हैं. पेट्रोल की बिक्री पर होने वाले नुकसान से पार पा चुकी हैं और डीजल की बिक्री पर भी लगभग घाटा पूरा हो चुका है.

ये भी पढ़ें

Stock Market Opening: बाजार में छाई हरियाली, सेंसेक्स 65300 के ऊपर-निफ्टी 19400 के पार खुला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DDA का बड़ा ऐलान: दिल्ली में 25% डिस्काउंट पर Ready to Move फ्लैट्स, जानें किन्हें मिलेगा फायदा?
DDA का बड़ा ऐलान: दिल्ली में 25% डिस्काउंट पर Ready to Move फ्लैट्स, जानें किन्हें मिलेगा फायदा?
Gold-Silver Rate Today: कितनी कम हुई आज आपके शहर में सोने की कीमत? चेक करें 24 से लेकर 18 कैरेट के रेट
कितनी कम हुई आज आपके शहर में सोने की कीमत? चेक करें 24 से लेकर 18 कैरेट के रेट
Share Market: पस्त हुआ शेयर बाजार, कच्चे तेल में उबाल का दिख रहा असर; सेंसेक्स-निफ्टी फिसले
पस्त हुआ शेयर बाजार, कच्चे तेल में उबाल का दिख रहा असर; सेंसेक्स-निफ्टी फिसले
रॉकेट की स्पीड से भाग रहा क्रूड ऑयल, पहुंचा 100 डॉलर के करीब; जानें भारत पर क्या होगा असर?
रॉकेट की स्पीड से भाग रहा क्रूड ऑयल, पहुंचा 100 डॉलर के करीब; जानें भारत पर क्या होगा असर?

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
Jana Nayagan Review: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
जना नायकन रिव्यू: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget