एक्सप्लोरर

सिर्फ 10 सेकेंड में निवेशकों की 6 लाख करोड़ की कमाई, लाल किले से पीएम मोदी के ऐलान से 1100 अंक उछला सेंसेक्स

Stock Market News:बाजार में आई इस तेजी से निवेशकों की संपत्ति कुछ ही सेकेंड में बढ़ गई. बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन अचानक 5.77 लाख करोड़ रुपये चढ़ गया.

Stock Market: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लाल किले से दिवाली तक जीएसटी सुधारों के ऐलान ने घरेलू शेयर बाजार को नई ऊर्जा दी है. हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को ही सेंसेक्स ने जबरदस्त तेजी दिखाई और करीब 1,100 अंकों की छलांग लगा ली. वहीं, निफ्टी 50 भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया.

सोमवार सुबह ट्रेडिंग शुरू होते ही बीएसई सेंसेक्स 1,096.99 अंक चढ़कर 81,694.65 पर पहुंच गया. इसी तरह, निफ्टी 50 भी 358.40 अंकों की तेजी के साथ 24,989.70 के स्तर पर कारोबार करता दिखा. बाजार में चौतरफा खरीदारी का माहौल रहा, जिससे स्मॉलकैप और मिडकैप शेयरों में भी मजबूत तेजी देखने को मिली.

निवेशकों की संपत्ति में 5.77 लाख करोड़ का इजाफा

बाजार की इस तेजी से निवेशकों की संपत्ति में कुछ ही मिनटों में भारी बढ़ोतरी हुई. बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन पिछले कारोबारी दिन की तुलना में 5.77 लाख करोड़ रुपये बढ़कर नई ऊंचाई पर पहुंच गया. इससे निवेशकों के चेहरे खिल उठे.

14 अगस्त को बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 4,44,78,611.27 करोड़ रुपये था, जो सोमवार को तेजी के बाद और बढ़ गया. विश्लेषकों का मानना है कि जीएसटी सुधारों की घोषणा से कारोबारी माहौल और आसान होगा तथा कंपनियों की आय और ग्रोथ पर इसका सकारात्मक असर दिखेगा.

आगे क्या होगा?

मार्केट के जानकारों का कहना है कि अगर ग्लोबल संकेतों में कोई बड़ी बाधा नहीं आई तो यह तेजी आने वाले हफ्तों में भी जारी रह सकती है. एफएमसीजी, ऑटो और मैन्युफैक्चरिंग जैसे सेक्टर जीएसटी सुधारों से सबसे अधिक फायदा उठा सकते हैं.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8th Pay Commission: वेतन और पेंशन सिफारिशों को गति देने की तैयारी, बदले कंसल्टेंट नियम
8th Pay Commission: वेतन और पेंशन सिफारिशों को गति देने की तैयारी, बदले कंसल्टेंट नियम
Independence Day: आजादी के वक्त 1 रुपए में क्या-क्या खरीद सकते थे?
Independence Day: आजादी के वक्त 1 रुपए में क्या-क्या खरीद सकते थे?
हरियाली तीज पर 2000 रुपये में कैसे करें पूरी शॉपिंग? ये रहा बजट प्लान
हरियाली तीज पर 2000 रुपये में कैसे करें पूरी शॉपिंग? ये रहा बजट प्लान
Blinkit-Zepto के सामान से गायब है मैन्युफैक्चरिंग डेट तो क्या करें? तुकाराम मुंढे ने बताया
Blinkit-Zepto के सामान से गायब है मैन्युफैक्चरिंग डेट तो क्या करें? तुकाराम मुंढे ने बताया

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
Embed widget