एक्सप्लोरर

China Growth: आईएमएफ ने बढ़ाया चीन की आर्थिक वृद्धि का अनुमान, फिर भी भारत से काफी पीछे

IMF on China Growth: अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने वैश्विक अर्थव्यवस्था की संभावनाओं पर अपना नया अपडेट जारी किया है, जिसमें उसने चीन की आर्थिक वृद्धि के अनुमान को बढ़ाया है...

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने पड़ोसी देश चीन की आर्थिक वृद्धि के अनुमान को बढ़ा दिया है. आईएमएफ को अब लग रहा है कि इस साल चीन की आर्थिक वृद्धि की रफ्तार 5 फीसदी रह सकती है. इससे पहले आईएमएफ को ग्रोथ रेट 4.6 फीसदी रहने का अनुमान था.

अप्रैल के बाद अब आया आईएमएफ का अपडेट

इंटरनेशनल मनीटरी फंड (आईएमएफ) ने मंगलवार को वैश्विक आर्थिक परिदृश्य का अपना नया अपडेट जारी किया. नए अपडेट में आईएमएफ ने भारत और चीन समेत दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं को लेकर अपना अनुमान जाहिर किया. आईएमएफ ने इस अपडेट में भले ही चीन की आगे बढ़ने की दर को लेकर अपना अनुमान बढ़ा दिया है, लेकिन अभी भी पड़ोसी देश की संभावनाएं भारत की तुलना में कमतर हैं.

चीन से 2 फीसदी ज्यादा भारत का अनुमान

आईएमएफ ने अप्रैल में जारी अपडेट में कहा था कि 2024 में चीन की आर्थिक वृद्धि दर 4.6 फीसदी रह सकती है. उसे आईएमएफ ने अब बढ़ाकर 5 फीसदी कर दिया है. भारत के मामले में देखें तो आईएमएफ को 7 फीसदी की दर से ग्रोथ का अनुमान है. आईएमएफ ने अप्रैल के अपडेट में कहा था कि भारत की आर्थिक वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष में 6.8 फीसदी रह सकती है. अब उसने अनुमान को बढ़ाकर 7 फीसदी कर दिया है. यानी ताजे बदलाव के बाद भी भारत की तुलना में चीन की आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान दो फीसदी पीछे है.

इस कारण बढ़ाया चीन का अनुमान

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपडेट में ये भी बताया है कि उसने चीन की आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को क्यों बढ़ाया है. दरअसल आईएमएफ को लगता है कि पहली तिमाही के दौरान निजी क्षेत्र का उपभोग बेहतर हुआ है और निर्यात के आंकड़े मजबूत रहे हैं. इससे चीन की अर्थव्यवस्था को सपोर्ट मिलने की उम्मीद है.

भारत और चीन ग्लोबल ग्रोथ के इंजन

वहीं पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था को लेकर आईएमएफ ने कहा कि एशिया की उभरती अर्थव्यवस्थाएं खास तौर पर भारत और चीन ग्लोबल ग्रोथ की अगुवाई कर रहे हैं. आईएमएफ ने इस अपडेट में फिर से दोहराया कि भारत और चीन वैश्विक अर्थव्यवस्था की तरक्की के इंजन बने हुए हैं. इस साल के लिए आईएमएफ ने ग्लोबल ग्रोथ के अनुमान को 3.2 फीसदी की दर पर बरकरार रखा है.

ये भी पढ़ें: बेहतर हुआ देश में कारोबार का माहौल, जून महीने में बनाई गईं इतनी नई कंपनियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dubai Lottery: किस्मत हो तो ऐसी! दुबई में नौकरी करने गए 2 भारतीयों की लगी लॉटरी, जीते 9.5 करोड़ रुपए
किस्मत हो तो ऐसी! दुबई में नौकरी करने गए 2 भारतीयों की लगी लॉटरी, जीते 9.5 करोड़ रुपए
LPG पर बड़ी खबर, गैस संकट से बिगड़ा सप्लाई चेन का गणित, क्यों कम हो रही सिलेंडरों की मांग?
LPG पर बड़ी खबर, गैस संकट से बिगड़ा सप्लाई चेन का गणित, क्यों कम हो रही सिलेंडरों की मांग?
Flight Ticket: एयर इंडिया ने घटाया किराया, फ्यूल सरचार्ज में की कटौती, जानें किन यात्रियों को मिलेगा फायदा
एयर इंडिया ने घटाया किराया, फ्यूल सरचार्ज में की कटौती, जानें किन यात्रियों को मिलेगा फायदा
ऑनलाइन शॉपिंग वाले ध्यान दें! Amazon डकार गया रिफंड, लगा जुर्माना, ग्राहक ने ऐसे जीती कानूनी जंग
ऑनलाइन शॉपिंग वाले ध्यान दें! Amazon डकार गया रिफंड, लगा जुर्माना, ग्राहक ने ऐसे जीती कानूनी जंग

वीडियोज

Bollywood News: रूढ़िवादी या रियलिटी? फिल्म 'Toxic' में महिलाओं के चित्रण पर इंटरनेट पर छिड़ी जंग। (02-07-2026)
Super Subbu Review: बिना अश्लीलता के देती है जरूरी Sex Education
पति ब्रह्मचारी :😱Suraj का गॉडफादर अवतार, Isha की किडनैपिंग के पीछे छुपा है घर का बड़ा राज #sbs
Shri Ram से मर्यादा, Mahadev से संतुलन सीखिए' - Ashutosh Rana
India-Japan के बीच कई बड़ी Deal, PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
ममता बनर्जी की पार्टी में सेंध लगाने की तैयारी में BJP की सहयोगी दल, 'हमारे संपर्क में TMC के...'
ममता बनर्जी की पार्टी में सेंध लगाने की तैयारी में BJP की सहयोगी दल, 'हमारे संपर्क में TMC के...'
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का, वीडियो
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
Ketan Agarwal Murder Case: क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
CBSE ने जारी किया नया पेरेंटिंग कैलेंडर, जानिए 2026-27 सत्र में क्या-क्या बदलेगा
CBSE ने जारी किया नया पेरेंटिंग कैलेंडर, जानिए 2026-27 सत्र में क्या-क्या बदलेगा
Embed widget