एक्सप्लोरर

Budget 2024: बजट में 50 करोड़ लोगों को मिलेगी ये खुशखबरी! 6 साल बाद बढ़ सकती है न्यूनतम मजदूरी

India Budget 2024: भारत में मिनिमम वेज में 2017 के बाद कोई बदलाव नहीं हुआ है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि बजट में इसे बढ़ाने का ऐलान किया जा सकता है...

देश के करीब 50 करोड़ कामगारों को आगामी बजट में खुशखबरी मिल सकती है. ऐसी उम्मीद की जा रही है कि 6 साल के अंतराल के बाद इस बार न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी की जा सकती है. अगर ऐसा होता है तो इससे करोड़ों लोगों के जीवन पर सीधा और सकारात्मक असर होगा.

2021 में बनाई गई थी एक्सपर्ट कमिटी

देश में न्यूनतम मजदूरी यानी मिनिमम वेज में आखिरी बार 2017 में बदलाव हुआ था. उसके बाद से न्यूनतम मजदूरी में अब तक एक बार भी बढ़ोतरी नहीं हुई है. मिनिमम वेज में सुधार के लिए 2021 में एक एक्सपर्ट कमिटी बनाई गई थी. ईटी की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एसपी मुखर्जी की अगुवाई वाली एक्सपर्ट कमिटी जल्द ही अपने सुझाव पेश कर सकती है और उसके बाद मिनिमम वेज को बढ़ाया जा सकता है.

कमिटी ने पूरा कर लिया अपना काम

रिपोर्ट में अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि मुखर्जी कमिटी ने अपना काम पूरा कर लिया है. कमिटी जल्द ही अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप सकती है. अब बस कमिटी की एक अंतिम दौर की बैठक की देरी है. रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद सरकार मिनिमम वेज की नई लिमिट को नोटिफाई कर सकती है. कमिटी का कार्यकाल भी जल्दी ही समाप्त होने वाला है. कमिटी को जून 2024 तक के लिए बनाया गया था.

कुछ महीने बाद होने वाले हैं चुनाव

अभी से दो सप्ताह बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में बजट पेश करने वाली हैं. यह बजट मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के अंतिम बजट है. फरवरी में संसद के बजट सत्र के बाद कभी भी देश में चुनाव की घोषणा हो सकती है. लोकसभा का कार्यकाल मई में समाप्त हो रहा है. ऐसे में माना जा रहा है कि अप्रैल-मई के दौरान देश में लोकसभा चुनाव हो सकते हैं.

अंतरिम बजट में सीमित हैं विकल्प

लोकसभा चुनावों से पहले यह अंतरिम बजट आ रहा है. चुनावों को देखते हुए एक्सपर्ट अंतरिम बजट के चुनावी बजट होने की भी उम्मीद कर रहे हैं. हालांकि अंतरिम बजट में सरकार के पास बहुत ज्यादा करने की गुंजाइश नहीं रहती है. अंतरिम बजट में टैक्स के मोर्चे पर बदलाव होने की उम्मीद कम रहती है. ऐसे में सरकार के पास जो सीमित विकल्प बचते हैं, मिनिमम वेज हाइक उनमें से एक है. यही कारण है कि बजट में इससे जुड़ा ऐलान होने की उम्मीद मजबूत है. बजट सत्र के बाद सरकार चुनावों से पहले उसे अधिसूचित भी कर सकती है.

अभी इतनी है न्यूनतम मजदूरी

भारत में अभी मिनिमम वेज यानी न्यूनतम मजदूरी 176 रुपये प्रति दिन है. 2017 में आखिरी बदलाव के बाद महंगाई काफी बढ़ी है और जीवन-यापन की लागत भी ऊपर गई है. इस कारण लंबे समय से मिनिमम वेज को बढ़ाने की मांग हो रही है. देश में अभी करीब 50 करोड़ कामगार हैं, जिनमें से 90 फीसदी अनऑर्गेनाइज्ड सेक्टर के हैं. मिनिमम वेज बढ़ाने से उन्हें सीधा फायदा होगा.

ये भी पढ़ें: नया वित्त वर्ष शुरू होने से पहले करें टैक्स सेविंग का प्लान, सैलरी में इस बदलाव से मिलेगी मदद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Airlines News: भारतीय एयरलाइंस का दबदबा, मई में 1.53 करोड़ यात्रियों ने किया सफर, DCGA की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
भारतीय एयरलाइंस का दबदबा, मई में 1.53 करोड़ यात्रियों ने किया सफर, DCGA की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
SBI Manager Salary: कागज पर 35 लाख रुपए, हाथ में कितना? SBI मैनेजर की सैलरी स्लिप देख घूम गया लोगों का सिर
कागज पर 35 लाख रुपए, हाथ में कितना? SBI मैनेजर की सैलरी स्लिप देख घूम गया लोगों का सिर
Anti Women Skew: दिल्ली की कंपनियों में औरतों संग भेदभाव? हर 10 में से 9 कर्मचारी हैं मर्द, रिपोर्ट ने बताई कड़वी सच्चाई
दिल्ली की कंपनियों में औरतों संग भेदभाव? हर 10 में से 9 कर्मचारी हैं मर्द, रिपोर्ट ने बताई कड़वी सच्चाई
Richest Cities List: कमाने में बेंगलुरु-दिल्ली नंबर-1 तो उड़ाने में चंडीगढ़ आगे, देश के सबसे अमीर शहरों की लिस्ट देख लो
कमाने में बेंगलुरु-दिल्ली नंबर-1 तो उड़ाने में चंडीगढ़ आगे, देश के सबसे अमीर शहरों की लिस्ट देख लो

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget