एक्सप्लोरर

RBI MPC Meeting: महंगाई दर में अगर गिरावट रही जारी, तो नए साल में महंगी ईएमआई से मिल सकती है राहत!

RBI Repo Rate: मई 2022 के बाद से हुई 6 मॉनिटरी पॉलिसी कमिटी की बैठक में आरबीआई ने रेपो रेट को 4 फीसदी से बढ़ाकर 6.50 फीसदी कर दिया था.

RBI MPC Meeting: वैसे तो अगले 22 दिनों के बाद आरबीआई की मॉनिटरी पॉलिसी कमिटी की बैठक 6 दिसंबर, 2023 से शुरू होगी. और 8 दिसंबर को आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास मॉनिटरी पॉलिसी कमिटी की बैठक में लिए गए फैसले की घोषणा करेंगे जिसमें आरबीआई के पॉलिसी रेट्स रेपो रेट को लेकर रूख भी शामिल है. इस बैठक में पॉलिसी रेट्स में बदलाव की कोई उम्मीद नहीं है. 

इस पॉलिसी बैठक से ठीक पहले 13 नवंबर, 2023 को सांख्यिकी मंत्रालय ने अक्टूबर महीने के लिए खुदरा महंगाई दर की घोषणा की जो चार महीने के निचले लेवल 5 फीसदी के नीचे 4.87 फीसदी पर आ चुकी है. आरबीआई खुदरा महंगाई दर में और कमी के लक्ष्य लेकर चल रहा है. हालांकि आरबीआई का अनुमान है कि मौजूदा वित्त वर्ष 2023-24 में महंगाई दर 5.4 फीसदी रह सकती है. वहीं इस वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 5.6 फीसदी और चौथी तिमाही में 5.2 फीसदी महंगाई दर रहने का अनुमान है. 

सप्लाई में दिक्कतों के खत्म होने, खाद्य वस्तुओं की कीमतों के घटने, ईंधन के सस्ता होने के चलते खुदरा महंगाई दर घटी है. पर दाल और गेहूं और चावल की महंगाई अभी भी ज्यादा बनी हुई है. कोर इंफ्लेशन भी घटकर 4.4 फीसदी पर आ गई है. कोर इंफ्लेशन में खाद्य और फ्यूल की कीमतों को नहीं मापा जाता है. हाल ही में आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत कांत दास ने कहा कि सेंट्रल बैंक महंगाई को लेकर पूरी तरह सतर्क है. उन्होंने कहा कि आरबीआई मॉनिटरी पॉलिसी के जरिए देश के आर्थिक विकास को गति देने के साथ महंगाई पर काबू पाने में जुटी है.     

हालांकि रबी फसल की उपज बेहतर रही और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी रही तो खुदरा महंगाई दर 2024 में 4 फीसदी के करीब घटकर आ सकती है जिसके बाद रेपो रेट में बदलाव देखने को मिल सकता है. खुदरा महंगाई दर में गिरावट के बाद आरबीआई नए साल में रेपो रेट घटा सकता है जिसके बाद ब्याज दरें घट सकती है. 

मई 2022 में खुदरा महंगाई दर के अप्रैल में 7.79 फीसदी पर जाने के बाद एक साल के भीतर हुई 6 मॉनिटरी पॉलिसी कमिटी की हुई बैठक में आरबीआई ने रेपो रेट को 4 फीसदी से बढ़ाकर 6.50 फीसदी कर दिया था. रेपो रेट में 2.50 फीसदी की बढ़ोतरी के बाद होम लोन से लेकर सभी लोन महंगा हो गया. पुराने होम लोन की ईएमआई महंगी हो गई. लेकिन अब खुदरा महंगाई दर में गिरावट के बाद 4 फीसदी के करीब स्थिर रही तो नए साल में महंगी ईएमआई से राहत मिल सकती है.  

ये भी पढ़ें 

Food Inflation: खुदरा महंगाई दर में गिरावट, पर दालों की कीमतों में उछाल के चलते खाद्य महंगाई से राहत नहीं!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DA में 2% बढ़ोतरी का हुआ ऐलान, जानें जुलाई से किन कर्मचारियों की बढ़कर आएगी सैलरी?
DA में 2% बढ़ोतरी का हुआ ऐलान, जानें जुलाई से किन कर्मचारियों की बढ़कर आएगी सैलरी?
Gold-Silver Rate: सस्ता हुआ सोना, कीमत में आई बड़ी गिरावट; चांदी की चमक भी पड़ी फीकी
सस्ता हुआ सोना, कीमत में आई बड़ी गिरावट; चांदी की चमक भी पड़ी फीकी
LPG Price Today: आज कितनी है 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत? कमर्शियल सिलेंडर का भी चेक करें रेट
आज कितनी है 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत? कमर्शियल सिलेंडर का भी चेक करें रेट
Petrol-Diesel Rate: आज बढ़ा है पेट्रोल-डीजल का भाव या कीमतें हैं कल जितनी? फटाफट चेक करें रेट
आज बढ़ा है पेट्रोल-डीजल का भाव या कीमतें हैं कल जितनी? फटाफट चेक करें रेट

वीडियोज

Khan Sir Controversy: आज कोर्ट में सरेंडर करेंगे खान सर? | Patna Coaching Firing
Khan Sir Controversy: खान सर की होने वाली है गिरफ्तारी? | Patna Coaching Firing | Breaking | Bihar
US Iran War Updates: Hormuz पर बड़ी कार्रवाई के बाद Trump का बयान | Khamenei | Breaking |Latest News
Sansani: ब्रेकअप का खूनी दरिंदा ! | Mohali Punjab | Crime News
Khan Sir Controversy: 'गोली कांड' में खान सर फंस गए! | Roshan Anand | Coaching Firing | Bihar News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान की नई चाल, PoK में विधानसभा चुनाव कराने का किया ऐलान, भारत ने UN में लगाई लताड़, कहा- ऐसे कब्जा...
पाकिस्तान की नई चाल, PoK में विधानसभा चुनाव कराने का किया ऐलान, भारत ने UN में लगाई लताड़, कहा- ऐसे कब्जा...
'आज ही के दिन कोर्ट ने रगड़ा था...', सपा सरकार की याद दिलाकर ओपी राजभर ने अखिलेश पर कसा तंज
'आज ही के दिन कोर्ट ने रगड़ा था...', सपा सरकार की याद दिलाकर ओपी राजभर ने अखिलेश पर कसा तंज
झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस का बड़ा फैसला, किन नेताओं को सौंपी सीट जिताने की जिम्मेदारी?
झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस का बड़ा फैसला, किसे सौंपी सीट जिताने की जिम्मेदारी?
IND vs AFG Live Streaming: आज कितने बजे से शुरू होगा भारत-अफगानिस्तान टेस्ट, जानिए किस चैनल और ऐप देखें लाइव मैच
आज कितने बजे से शुरू होगा IND vs AFG टेस्ट, जानिए किस चैनल और ऐप देखें लाइव मैच
अमिताभ बच्चन के पास है कुल कितने बीघा जमीन? अयोध्या, अलीबाग और गुजरात तक फैली है अरबों की प्रॉपर्टी
अमिताभ बच्चन के पास है कुल कितने बीघा जमीन? अयोध्या, अलीबाग और गुजरात तक फैली है अरबों की प्रॉपर्टी
दुनिया में भारत का वर्चस्व, चीन बड़ा खिलाड़ी, पुतिन ने ट्रंप को चेताया- तेल की कीमतें बढ़ी तो US की बादशाहत...
दुनिया में भारत का वर्चस्व, चीन बड़ा खिलाड़ी, पुतिन ने ट्रंप को चेताया- तेल की कीमतें बढ़ी तो US की बादशाहत...
BJP छोड़ने के बाद अन्नामलाई ने नई पार्टी का किया ऐलान, CM थलापति विजय को लेकर दिया बड़ा बयान
BJP छोड़ने के बाद अन्नामलाई ने नई पार्टी का किया ऐलान, CM थलापति विजय को लेकर दिया बड़ा बयान
छात्रों को नहीं होगी परेशानी! NEET री-एग्जाम के लिए CM ने दिए बड़े निर्देश
छात्रों को नहीं होगी परेशानी! NEET री-एग्जाम के लिए CM ने दिए बड़े निर्देश
Embed widget