एक्सप्लोरर

छंटनी के दौर में इस कंपनी में होगी ताबड़तोड़ हायरिंग, काम पर लिए जाएंगे हजारों की तादाद में ग्रैजुएट्स

Jobs for Freshers in Infosys 2025: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के साथ-साथ कंपनी इन दिनों अपने वर्कफोस को बढ़ाने पर भी फोकस कर रही है. साल की पहली तिमाही में 17,000 से ज्यादा लोग कंपनी में हायर किए गए हैं.

Jobs for Freshers in Infosys 2025: एक तरफ जहां AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के दौर में आईटी कंपनियों में ताबड़तोड़ छंटनी हो रही है. वहीं, एक कंपनी ऐसी भी है, जिसका प्लान आगे आने वाले समय में हजारों की तादात में ग्रैजुएट्स की हायरिंग करने का है. हम यहां दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी IT सर्विस कंपनी इंफोसिस की बात कर रहे हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इंफोसिस के सीईओ सलिल पारेख ने इस साल लगभग 20,000 कॉलेज ग्रेजुएट्स की भर्ती किए जाने की कंपनी की योजना की पुष्टि की है. 

AI और वर्कफोर्स दोनों पर कंपनी का फोकस 

उन्होंने बताया, साल की पहली तिमाही में 17,000 से ज्यादा लोग हायर किए गए. वहीं, इस साल लगभग 20,000 कॉलेज ग्रेजुएट्स को कंपनी में शामिल किए जाने का प्लान है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के साथ-साथ कंपनी इन दिनों अपने वर्कफोस को बढ़ाने पर भी फोकस कर रही है. इस पर जानकारी देते हुए सीईओ ने बताया कि इंफोसिस ने दोनों ही क्षेत्रों में निवेश के साथ खुद को आगे बनाए रखा है. इंफोसिस में अब तक अलग-अलग लेवल पर लगभग 2,75,000 कर्मचारियों को AI और डिजिटल स्किल्स की ट्रेनिंग दी जा चुकी है. 

TCS में 12,000 कर्मचारियों की छंटनी

हाल ही में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) में 12,000 कर्मचारियों की छंटनी होने की खबर सामने आने के बाद इंफोसिस में हायरिंग की घोषणा की गई है. टीसीएस में हो रही यह छंटनी देश के आईटीसेक्टर में हो रही अब तक की सबसे बड़ी छंटनी है.

कारोबारी साल 2025-26 में देश की किसी दूसरी आईटी कंपनी में इतने बड़े पैमाने पर छंटनी का ऐलान अब तक नहीं किया गया है. हालांकि,  (IT) कंपनियों के शीर्ष संगठन नैसकॉम ने हाल ही में आईटी सेक्टर में और भी छंटनी होने का संकेत दिया है. नैसकॉम का कहना है कि ऐसा देश-विदेश से क्लाइंट्स की बढ़ती और बदलती डिमांड और इनोवेश के चलते होगा. 

बिजनेस मॉडल्स को नए सांचे में ढालने में AI की भूमिका पर बात करते हुए पारेख ने कहा, ''एआई के चलते गहरे ऑटोमेशन के साथ और अधिक डिटेल में जानकारी मिलती है, लेकिन इसके लिए हायर लेवल के स्किल्स और मेहनत की भी जरूरत है.'' उन्होंने बताया कि इंफोसिस अपने वर्कफोर्स का दायरा बढ़ाते रहेगी, जो टेक्नोलॉजी और टैलेंट के प्रति उसके कमिटमेंट को दर्शाता है. 

 

ये भी पढ़ें: 

TCS के शेयरों में आई बड़ी गिरावट, अब छंटनी पर कंपनी के CEO ने दिया अपना बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI पेमेंट पर किसकी जेब से जाता है पैसा? समझिए MDR चार्ज का पूरा खेल
UPI पेमेंट पर किसकी जेब से जाता है पैसा? समझिए MDR चार्ज का पूरा खेल
मेट्रो शहरों से दूर छिपी प्रतिभाओं को मिलेगा मौका, अदाणी ग्रुप की 'वंदे भारतम्' पहल शुरू
मेट्रो शहरों से दूर छिपी प्रतिभाओं को मिलेगा मौका, अदाणी ग्रुप की 'वंदे भारतम्' पहल शुरू
गांव में करना चाहते हैं अपना बिजनेस, सरकार से कैसे मिल सकती है मदद?
गांव में करना चाहते हैं अपना बिजनेस, सरकार से कैसे मिल सकती है मदद?
Flipkart: बिना ब्याज-बिना क्रेडिट कार्ड के खरीदारी, फ्लिपकार्ट के इस एप पर मिलेगी No Cost EMI
बिना ब्याज-बिना क्रेडिट कार्ड के खरीदारी, फ्लिपकार्ट के इस एप पर मिलेगी No Cost EMI

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
Foreign Woman Dance Viral Video : विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
Embed widget