एक्सप्लोरर

Infosys Dividend: इंफोसिस ने जारी किया 18 रुपये का डिविडेंड, 138 करोड़ रुपये बढ़ी ऋषि सुनक की पत्नी अक्षता मूर्ति की संपत्ति 

देश की बड़ी आईटी कंपनी इंफोसिस ने दूसरी तिमाही का रिजल्ट आने पर 18 रुपये डिविडेंड का एलान किया है. इस बीच ऋषि सुनक की पत्नी अक्षता मूर्ति की संपत्ति में 138 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है.

भारतीय आईटी सेक्टर की प्रमुख कंपनी में से एक इंफोसिस ने वित्त वर्ष 2023-24 के दूसरी तिमाही का रिजल्ट घोषित कर दिया है. कंपनी ने दूसरी तिमाही के दौरान योग्य शेयधारकों को 18 रुपये प्रति शेयर पर अंतरिम डिविडेंड जारी किया है. इंफोसिस ने एलान किया कि 25 अक्टूबर 2023 डिविडेंड का​ रिकॉर्ड डेट होगा. कंपनी के डिविडेंड एलान के बाद बिट्रेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की पत्नी अक्षता मूर्ति की नेटवर्थ साल 2023 में करीब 138 करोड़ रुपये बढ़ने की संभावना है. 

शेयरहोल्डर्स पैटर्न के मुताबिक, ऋषि सुनक की पत्नी अक्षता मूर्ति इंफोसिस में एक बड़ी प्रमोटर में से एक हैं. ऋषि सुनक के पास 3,89,57,096 इंफोसिस के शेयर हैं. इतना शेयर कंपनी के 1.05 फीसदी की हिस्सेदारी है. ऐसे में 18 रुपये का डेविंडेड प्रति शेयरों पर इनकी संपत्ति में 70 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है.  

साल 2023 में कैसे 138 करोड़ बढ़ी संपत्ति 

2023 के पहले तिमाही में जारी हुए रिजल्ट में 17.50 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड जारी किया गया था. इंफोसिस शेयर 2 जून 2023 को 17.50 रुपये का अं​तरिम डिविडेंड जारी करने के बाद एक्स डिविडेंड पर ट्रेड कर रहे थे. इस दौरान अक्षता मूर्ति की संपत्ति में 68 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ था.  

कब होगा पेआउट 

इसी तरह अब 18 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड जारी किया गया है. ऐसे में पूरी संभावना है कि अक्षता मूर्ति की संपत्ति 70 करोड़ रुपये से ज्यादा बढ़ेगी यानी कि साल 2023 में 138 करोड़ रुपये बढ़ने की संभावना है. 25 अक्टूबर डिविडेंड का रिकॉर्ड डेट है. इंफोसिस ने शेयर होल्डरों को जानकारी देते हुए कहा कि डिविडेंड का भुगतान 6 नवंबर को किया जाएगा.

गौरतलब है कि अक्षता मूर्ति, नारायण मूर्ति और सुधा मूर्ति की बेटी हैं, जिन्होंने बिट्रेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से शादी की है. इंफोसिस में एक बड़ी हिस्सेदारी होने के कारण कंपनी के डिविडेंड जारी करने पर इनकी संपत्ति में अक्सर बढ़ोतरी देखी जाती है.  

ये भी पढ़ें 

Sleeper Vande Bharat Express: विमानों का क्रेज कम करेगा स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस! 200 किलोमीटर की रफ्तार, 823 बर्थ और वर्ल्ड क्लास होंगी खूबियां 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नागपंचमी पर कितना महंगा हुआ सोना? देखें 17 अगस्त के दिन सोना- चांदी का ताजा रेट
Gold- Silver Price Today: नागपंचमी पर कितना महंगा हुआ सोना? देखें 17 अगस्त के दिन सोना- चांदी का ताजा रेट
गलत CIBIL रिपोर्ट पर HDFC Bank को झटका, कस्टमर को 50 हजार मुआवजा
गलत CIBIL रिपोर्ट पर HDFC Bank को झटका, कस्टमर को 50 हजार मुआवजा
फूड बिजनेस पर कसा शिकंजा, अब PG, होटल और ढाबों पर लगेगा ताला!
फूड बिजनेस पर कसा शिकंजा, अब PG, होटल और ढाबों पर लगेगा ताला!
हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार धड़ाम, 116 अंक फिसला सेंसेक्स; निफ्टी भी नीचे
हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार धड़ाम, 116 अंक फिसला सेंसेक्स; निफ्टी भी नीचे

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget