एक्सप्लोरर

IndusInd Bank Share Price: आरबीआई के भरोसे के बाद इंडसइंड बैंक के शेयरों में लौटी तेजी, 5 फीसदी तक उछला स्टॉक

IndusInd Bank shares: इंडसइंड बैंक ने रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि डेरीवेटिव्स पोर्टफोलियो में गड़बड़ियां पाई गई है जिससे बैंक को ये पता लगा है उसके नेटवर्थ में 2.35 फीसदी नुकसान हुआ है.

IndusInd Bank Share Price: बैंकिंग सेक्टर के रेगुलेटर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से इंडसइंड बैंक के ग्राहकों और शेयरधारकों को दिए गए भरोसे के बाद सोमवार के सेशन में इंडसइंड बैंक के शेयरों में जोरदार देखने को मिली है. बैंक के स्टॉक में खऱीदारी लौटने के चलते शेयर 5.58 फीसदी के उछाल के साथ 709.90 रुपये के लेवल पर जा पहुंचा. बीते हफ्ते जैसे ही ये खबर आई कि बैंक के डेरीवेटिव्स पोर्टफोलियो में 2000 करोड़ के करीब नुकसान हुआ है इंडसइंड बैंक के शेयरों में 30 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आ गई. 

शनिवार 15 मार्च को आरबीआई ने इंडसइंड बैंक के कस्टमर्स को आश्वस्त किया कि बैंक के पास पर्याप्त पूंजी है. ग्राहकों की चिंताओं को दूर करते हुए आरबीआई ने कहा कि जमाकर्ताओं को इस समय अटकलों पर प्रतिक्रिया देने की कोई आवश्यकता नहीं है. आरबीआई ने एक बयान में कहा कि सार्वजनिक रूप से उपलब्ध खुलासों के आधार पर बैंक ने पहले ही अपने मौजूदा तंत्र की व्यापक समीक्षा करने और वास्तविक प्रभाव का आकलन करने और उसका हिसाब लगाने के लिए एक बाहरी लेखा परीक्षा टीम को नियुक्त कर लिया है. केंद्रीय बैंक ने ग्राहकों और निवेशकों को आश्वासन दिया कि बैंक की वित्तीय स्थिति स्थिर बनी हुई है और वह इस पर बारीकी से नजर रख रहा है.

इंडसइंड बैंक ने पिछले हफ्ते स्टॉक एक्सचेंज के पास रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि डेरीवेटिव्स पोर्टफोलियो के इंटर्नल रिव्यू के दौरान अकाउंट बैलेंस में गड़बड़ियां पाई गई है जिससे बैंक को ये पता लगा है उसके नेटवर्थ में 2.35 फीसदी नुकसान हुआ है. इसके चलते बैंक के मुनाफे पर असर देखने को मिल सकता है. एक अनुमान के मुताबिक इसके चलते बैंक के नेटवर्थ में 2100 करोड़ रुपये की कमी आ सकती है. और बैंक मौजूदा वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में या वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही के नतीजों में मुनाफे में इस नुकसान को एडजस्ट कर सकती है.

इससे पहले इंडसइंड बैंक के डेरीवेटिव्स पोर्टफोलियो में नुकसान की बातें सामने आने के बाद ब्रोकरेज हाउसेज ने स्टॉक के टारगेट प्राइस को घटा दिया है. बीएसई सेंसेक्स 30 में शामिल इस स्टॉक के टागरेट प्राइस को नुवामा इंस्टीट्यूशल इक्विटीज ने घटाकर 750 रुपये कर दिया है. हालांकि आरबीआई के भरोसे के बाद स्टॉक में रिकवरी लौटी है. 

ये भी पढ़ें 

LG Electronics IPO: एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स के 15000 करोड़ के आईपीओ लाने का रास्ता हुआ साफ, सेबी ने दी मंजूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dollar, रुपया और बाथ जानें क्यों होती है हर देश की करेंसी की वैल्यू अलग? अर्थव्यवस्था पर कैसे पड़ता है असर
Dollar, रुपया और बाथ जानें क्यों होती है हर देश की करेंसी की वैल्यू अलग? अर्थव्यवस्था पर कैसे पड़ता है असर
पंखा-बल्ब तो क्या, घर बंद हो तब भी देना पड़ेगा बिजली बिल! लागू हुआ ये प्रस्ताव तो ढीली हो जाएगी जेब
पंखा-बल्ब तो क्या, घर बंद हो तब भी देना पड़ेगा बिजली बिल! लागू हुआ ये प्रस्ताव तो ढीली हो जाएगी जेब
Petrol Diesel News: पेट्रोल-डीजल के फिर बढ़ेंगे दाम! अब भी कंपनियों को हो रहा 750 करोड़ का नुकसान, सरकार का आया बयान
पेट्रोल-डीजल के फिर बढ़ेंगे दाम! अब भी कंपनियों को हो रहा 750 करोड़ का नुकसान, सरकार का आया बयान
ग्लोबल कमजोरी के बाद भी भारत में क्यों महंगा है सोना? एक्सपर्ट्स ने बताई सप्लाई और ड्यूटी की इनसाइड स्टोरी
ग्लोबल कमजोरी के बाद भी भारत में क्यों महंगा है सोना? एक्सपर्ट्स ने बताई सप्लाई और ड्यूटी की इनसाइड स्टोरी

वीडियोज

CBSE OSM Controversy | Sandeep Chaudhary: CBSE के OSM पैटर्न का सटीक विश्लेषण! | NEET Paper Leak
'ऐसी सोच शर्मनाक है', कान्स में आलिया को ट्रोल करने वालों की अमीषा पटेल ने लगाई क्लास
सलमान खान ने बताया 'अकेला' होने का मतलब, बोले- 'तन्हाई तब होती है जब कोई साथ न हो'
Vasudha: 😯Karishma की बदतमीजी पर Chandrika का तमाचा! टूट गया Karishma का घमंड। #sbs
Bollywood News: 'Welcome to the jungle' का टाइटल ट्रैक रिलीज! अक्षय कुमार ने फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज (18-05-26)

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
26 मई को केरल में दस्तक दे सकता है मॉनसून, मुंबई में 10 दिन बाद बारिश; अलर्ट पर ओडिशा के तटीय इलाके
26 मई को केरल में दस्तक दे सकता है मॉनसून, मुंबई में 10 दिन बाद बारिश की शुरुआत; अलर्ट पर ओडिशा
नमाज पर CM योगी के बयान पर मौलाना बरेलवी बोले, 'सुकून मस्जिद-घर में मिलता है, सड़क पर...'
नमाज पर CM योगी के बयान पर मौलाना बरेलवी बोले, 'सुकून मस्जिद-घर में मिलता है, सड़क पर...'
IPL 2026: इस दिन से बिकने शुरू होंगे प्लेऑफ और फाइनल मैच के टिकट, BCCI ने बताई तारीख
इस दिन से बिकने शुरू होंगे प्लेऑफ और फाइनल मैच के टिकट, BCCI ने बताई तारीख
'7-8 महीने लगे...', 'ग्लोरी' के लिए इस एक्टर ने खूब बहाया पसीना, रिंग में जड़ा था पुलकित को पंच | Exclusive
'7-8 महीने लगे...', 'ग्लोरी' के लिए इस एक्टर ने खूब बहाया पसीना, रिंग में जड़ा था पुलकित को पंच
पश्चिम बंगाल में 7वें वेतन आयोग को मंजूरी, जानें कितनी बढ़ जाएगी राज्य सरकार के कर्मचारियों की सैलरी?
पश्चिम बंगाल में 7वें वेतन आयोग को मंजूरी, जानें कितनी बढ़ जाएगी राज्य सरकार के कर्मचारियों की सैलरी?
‘US-ईरान युद्ध शुरू हुए हो गए 80 दिन, फिर भी भारत में...’, देश में तेल-गैस की आपूर्ति पर बोले हरदीप सिंह पुरी
‘US-ईरान युद्ध शुरू हुए हो गए 80 दिन, फिर भी भारत में...’, देश में तेल-गैस की आपूर्ति पर बोले हरदीप पुरी
UP Veterinary Students Stipend: योगी सरकार की बड़ी सौगात, वेटेनरी स्टूडेंट्स का स्टाइपेंड किया तीन गुना; अब हर महीने मिलेंगे 12000
योगी सरकार की बड़ी सौगात, वेटेनरी स्टूडेंट्स का स्टाइपेंड किया तीन गुना; अब हर महीने मिलेंगे 12000
India First Bullet train: भारत की पहली बुलेट ट्रेन की तस्वीर ने इंटरनेट पर लगाई आग, भगवा रंग में नजर आई रफ्तार की रानी
भारत की पहली बुलेट ट्रेन की तस्वीर ने इंटरनेट पर लगाई आग, भगवा रंग में नजर आई रफ्तार की रानी
Embed widget