एक्सप्लोरर

Indigo: शानदार परफॉर्मेंस के चलते इंडिगो का जोश हाई, एम्पलॉयज को मई के सैलेरी के साथ बोनस देगी एयरलाइन

Indigo Bonus Update: इंडिगो अपने एम्पलॉयज को मई महीने के सैलेरी के साथ सैलेरी का डेढ़ गुना बोनस देगी.

Indigo Update: निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने अपने कर्मचारियों को बड़ी सौगात देने का फैसला किया है. इंडिगो ने अपने एम्पलॉयज को मंथली सैलेरी का 1.5 गुना वन-टाइम बोनस देने का एलान किया है. मई महीने के सैलेरी के साथ ये बोनस एम्पलॉयज को दिया जाएगा. कंपनी को उम्मीद है कि पूरे वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान एयरलाइन मुनाफे में वापस लौट आएगी उसी के चलते ये फैसला लिया गया है.   

इंडिगो ने अपने स्टेटमेंट में कहा कि कोविड-19 के बाद जो एयरलाइन को नुकसान हुआ था उसे एयरलाइन ने 2022 की दूसरी छमाही के बाद से रिकवर करना शुरू कर दिया है.  इंडिगो ने बताया कि उसने मजबूत और शानदार तिमाही नतीजे पेश किए हैं. वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही में एयरलाइन मुनाफे में लौट आया. मजबूत ट्रैवल डिमांड के चलते तीसरी तिमाही में उसके मुनाफे में 110 फीसदी का उछाल आया है. इंडिगो को तीसरी तिमाही में 2998 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है जो कि 2022-23 की तीसरी तिमाही में 1423 करोड़ रुपये रहा था.   

अपने शानदार वित्तीय परफॉरमेंस की बदौलत इंडिगो की चमक शेयर बाजार में भी बढ़ी हुई है. गुरुवार 2 मई 2024 को स्टॉक 2.43 फीसदी के उछाल के साथ 4079.10 रुपये पर बंद हुआ है. इससे पहले आज के ट्रेड में स्टॉक ने 4122.90 रुपये का हाई बनाया था. कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने इंटरग्लोब एविएशन यानी इंडिगो के शेयरों के 4700 रुपये तक जाने का अनुमान जताया है. 

देश में एयर ट्रैवल की बढ़ती डिमांड का इंडिगो को जबरदस्त फायदा मिल रहा है. तो एयरलाइन अब पूरी दुनिया में पंख फैलाने की तैयारी में है. देश के मेट्रो शहरों के साथ पूरी दुनिया को जोड़ने के लिए इंडिगो ने 30 नए A350-900 वाइडबॉडी एयरक्रॉफ्ट फ्रांस की एयरबस से खरीदने का फैसला किया है. ये डील 4 से 5 बिलियन डॉलर का होने का अनुमान है. इंडिगो ने बताया कि 2027 से इन विमानों की डिलिवरी शुरू हो जाएगी. बीते साल जून 2023 में इंडिगो ने एक ही बार में एयरबस को 500 एयरक्रॉफ्ट आर्डर देने का इतिहास रचा था. इसके साथ ही A320 फैमिली एयरक्रॉफ्ट का आर्डरबुक बढ़कर 1000 एयरक्रॉफ्ट्स हो चुका है जो कि अगले एक दशक में डिलिवर किया जाएगा.

ये भी पढ़ें 

ICICI Bank: आईसीआईसीआई बैंक ने एमडी और सीईओ संदीप बख्शी के पद छोड़ने की खबरों का किया खंडन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8th Pay Commission: क्या सच में 69000 हो जाएगी मिनिमम सैलरी? 3.83 फिटमेंट फैक्टर पर टिकी निगाहें
क्या सच में 69000 हो जाएगी मिनिमम सैलरी? 3.83 फिटमेंट फैक्टर पर टिकी निगाहें
पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव! जानें आपके शहर में आज कितना है भाव
Petrol- Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव! जानें आपके शहर में आज कितना है भाव
FDA एक्शन के बीच Blinkit के आइसक्रीम फ्रेजर में मिला जिंदा चूहा
FDA एक्शन के बीच Blinkit के आइसक्रीम फ्रेजर में मिला जिंदा चूहा
Real Estate: जिन्ना ने अपना दिल्ली वाला घर किसे बेचा था? आज कितनी है उसकी कीमत?
जिन्ना ने अपना दिल्ली वाला घर किसे बेचा था? आज कितनी है उसकी कीमत?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget