एक्सप्लोरर

दिल्ली एयरपोर्ट घर से है दूर? तो अब हिंडन से कीजिए बुकिंग, Indigo ने इन 8 शहरों के लिए शुरू कर दी डायरेक्ट फ्लाइट सर्विस

Indigo Hindon Service: इंडिगो एयरलाइंस ने 20 जुलाई से हिंडन एयरपोर्ट से भारत के आठ अलग-अलग शहरों के लिए डायरेक्ट फ्लाइट सर्विस शुरू करने की घोषणा कर दी है. इससे कनेक्टिविटी और बेहतर होगी.

Indigo Hindon Service: गाजियाबाद में रहने वाले लोगों के लिए एक खुशखबरी है. इंडिगो एयरलाइंस ने हिंडन एयरपोर्ट से भारत के आठ अलग-अलग शहरों के लिए डायरेक्ट फ्लाइट सर्विस शुरू करने का ऐलान कर दिया है. 20 जुलाई से यह एयरलाइन हिंडन से अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, इंदौर, कोलकाता, मुंबई, पटना और वाराणसी सहित आठ प्रमुख भारतीय शहरों के लिए अपनी डायरेक्ट फ्लाट सर्विस शुरू करने जा रही है. बता दें कि यह नेशनल कैपिटल रीजन से एयरलाइन को कनेक्ट करने वाला दूसरा एयरपोर्ट है. 

लाखाें लोगों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी 

इंडिगो के इस फैसले से NCR रीजन और उसके आसपास रहने वाले लोगों को काफी सुविधा मिलेगी. इससे कनेक्टिविटी बेहतर होगी, सफर करने के ऑप्शंस बढ़ेंगे. IndiGo के ग्लोबल सेल्स के हेड विनय मल्होत्रा ​​ने कहा, हिंडन में हमारा विस्तार एक एक रणनीतिक कदम है, जिससे यहां रहने वाले लाखों लोगों को अतिरिक्त प्रवेश द्वार मिलेगा. उन्होंने कहा कि देश के आठ प्रमुख शहरों के लिए हफ्ते में 70 से ज्यादा फ्लाइट्स शुरू करने के साथ हमारी कोशिश सफर को अधिक सुविधाजनक बनाने, बिजनेस मोबिलिटी और इकोनॉमिक ग्रोथ को बढ़ावा देने की है. विनय मल्होत्रा आगे कहते हैं, भारत में लगातार डेवलप हो रहे एयरपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर से हमें अपनी कनेक्टिविटी बढ़ाने और अधिक सुविधाजनक फ्लाइट ऑप्शन पेश करने में मदद मिल रही है. 

हिंडन ने एक्स पर दी खुशखबरी 

एक्स पर एक पोस्ट के जरिए एयरलाइन ने कहा, ''हम उत्तर प्रदेश के हिंडन से डायरेक्ट फ्लाइट लॉन्च करने की घोषणा करते हुए रोमांचित महसूस कर रहे हैं- जो हमारे ग्राहकों के लिए हवाई यात्रा को और अधिक सुलभ बनाने की हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत बनाता है.'' एयरलाइन ने नागरिक उड्डयन मंत्री, राम मोहन नायडू किंजरापु को भी धन्यवाद देते हुए कहा, ''हम माननीय नागरिक उड्डयन मंत्री, श्री राम मोहन नायडू जी के निरंतर मार्गदर्शन और समर्थन के लिए आभारी हैं.''

इस सर्विस के लॉन्च होने के साथ ही हिंडन इंडिगो का 93वां डोमेस्टिक और ओवरऑल 136वां डेस्टिनेशन बन गया है. इससे गाजियाबाद, पूर्वी दिल्ली और उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में रहने वाले लोगों को आसान और तेज यात्रा का विकल्प मिलेगा.

 

ये भी पढ़ें: 

पंजाब नेशनल बैंक के मैनेजर के खिलाफ CBI की बड़ी कार्रवाई, 183 करोड़ की फर्जी बैंक गारंटी स्कैम में किया गिरफ्तार

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश में बीयर का संकट, मार्केट से क्यों गायब हो रहे कैन?
देश में बीयर का संकट, मार्केट से क्यों गायब हो रहे कैन?
ATM से 10000 के बदले निकले सिर्फ 1000, अब बैंक भरेगा मोटा हर्जाना
ATM से 10000 के बदले निकले सिर्फ 1000, अब बैंक भरेगा मोटा हर्जाना
दिल्ली में दिवाली के लिए खास बाजार तैयार, हस्तशिल्प, गहने और देसी जायकों की मिलेगी भरमार
दिल्ली में दिवाली के लिए खास बाजार तैयार, हस्तशिल्प, गहने और देसी जायकों की मिलेगी भरमार
'सोना खरीदो और जंगल में छोड़ आओ', क्या है नॉर्वे का नया गोल्ड-ड्रॉप स्कैम?
'सोना खरीदो और जंगल में छोड़ आओ', क्या है नॉर्वे का नया गोल्ड-ड्रॉप स्कैम?

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
Embed widget