एक्सप्लोरर

चौतरफा बिकवाली के चलते लुढ़का भारतीय शेयर बाजार, मिड कैप इंडेक्स में 380 अंकों की बड़ी गिरावट

Share Market Update: मिड कैप इंडेक्स 380 अंकों की गिरावट के साथ 35,235 अंकों पर बंद हुआ है.

Stock Market Closing On 22 June 2023: दो दिनों की शानदार तेजी के बाद भारतीय शेयर बाजार में फिर से मुनाफावसूली लौटने के चलते गिरावट देखने को मिली है. बाजार में चौतरफा बिकवाली देखने को मिली है. निफ्टी मिड कैप इंडेक्स के शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है. आज का कारोबार खत्म होने पर बीएसई सेंसेक्स 285 अंकों की गिरावट के साथ 63,238 अंकों पर बंद हुआ है. जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 86 अंकों की गिरावट के साथ 18,771 पर बंद हुआ है. आज बाजार में इस गिरावट के चलते निवशकों को बड़ा नुकसान हुआ है. निवेशकों की संपत्ति में 2 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की कमी आ गई है.  

सेक्टरोल अपडेट 

आज के ट्रेड में बैंकिंग, आईटी, एफएमसीजी,  फार्मा, एनर्जी, इंफ्रा, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, हेल्थकेयर और ऑयल एँड गैस सेक्टर्स के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए. केवल मेटल्स और रियल एस्टेट सेक्टर के शेयरों में मामूली तेजी देखने को मिली है. 

आज के कारोबार में निफ्टी मिड कैप इंडेक्स और स्मॉल कैप में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली है. मिड कैप इंडेक्स 380 अंकों की गिरावट के साथ 35,235 अंकों पर बंद हुआ है. सेंसेक्स के 30 शेयरों में 10 शेयर तेजी के साथ और 20 नीचे गिरकर बंद हुए. निफ्टी के 50 शेयरों में 11 शेयर तेजी के साथ और 39 शेयर लाल निशान में बंद हुए. 

इंडेक्‍स का नाम बंद होने का स्‍तर उच्‍च स्‍तर निम्‍न स्‍तर प्रतिशत बदलाव
BSE MidCap 28,327.83 28,690.67 28,271.68 -1.07%
BSE Sensex 63,238.89 63,601.71 63,200.63 -0.45%
BSE SmallCap 32,369.66 32,710.29 32,276.07 -0.64%
India VIX 11.55 11.71 10.69 2.26%
NIFTY Midcap 100 35,235.25 35,693.40 35,130.75 -1.06%
NIFTY Smallcap 100 10,750.10 10,896.15 10,718.05 -0.76%
NIfty smallcap 50 4,813.90 4,874.20 4,791.95 -0.62%
Nifty 100 18,722.70 18,850.40 18,710.30 -0.56%
Nifty 200 9,912.40 9,985.80 9,905.35 -0.63%
Nifty 50 18,771.25 18,886.60 18,759.50 -0.45%

निवेशकों को 2 लाख करोड़ का नुकसान

शेयर बाजार में आज बड़ी गिरावट के चलते निवेशकों को खासा नुकसान हुआ है. आज के ट्रेड में बीएसई का मार्केट कैप बाजार बंद होने पर घटकर 292.30 लाख करोड़ रुपये पर आ गया जो बुधवार को 294.35 लाख करोड़ रुपये रहा था. यानि आज के ट्रेडिंग सेशन में निवेशकों की संपत्ति में 2.05 लाख करोड़ की सेंध लगी है. 

ये भी पढ़ें 

एनपीएस के बढ़ते विरोध के बाद केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों को न्यूनतम पेंशन देने का ले सकती है फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FDA पर उल्टा पड़ा दांव, दुकान सील करने पर लगा 5 लाख का जुर्माना
FDA पर उल्टा पड़ा दांव, दुकान सील करने पर लगा 5 लाख का जुर्माना
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?
बिना हॉलमार्क वाला सोना बेचने पर ज्वैलर पर क्या हो सकती है कार्रवाई? जानिए कानून और जुर्माना
बिना हॉलमार्क वाला सोना बेचने पर ज्वैलर पर क्या हो सकती है कार्रवाई? जानिए कानून और जुर्माना
Soyoil Import: फेस्टिव सीजन में बढ़ी सोयाबीन तेल की मांग, भारत में टूट सकता है Import रिकॉर्ड
फेस्टिव सीजन में बढ़ी सोयाबीन तेल की मांग, भारत में टूट सकता है Import रिकॉर्ड

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget