एक्सप्लोरर

भारतीय स्टार्टअप कंपनियों ने जून तिमाही में 6.5 अरब डॉलर का निवेश जुटाया: रिपोर्ट

तिमाही के दौरान सबसे बड़ा सौदा फूड डिलिवरी मंच स्विगी का रहा. स्विगी ने 80 करोड़ डॉलर का कोष जुटाया. दूसरी तिमाही के दौरान स्टार्टअप इकाइयों में निवेश के 160 सौदे पूरे हुए.

नयी दिल्ली: देश की स्टार्टअप कंपनियों को चालू कैलेंडर वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 6.5 अरब डॉलर का निवेश मिला है. नास्कॉम-पीजीए लैब्स की एक रिपोर्ट में जानकारी सामने आई है. रिपोर्ट में कहा गया है कि 11 स्टार्टअप इकाइयां प्रतिष्ठित यूनिकॉर्न क्लब में शामिल हो गई हैं. यूनिकॉर्न से तात्पर्य एक अरब डॉलर से अधिक के मूल्यांकन से है. दूसरी तिमाही के दौरान स्टार्टअप इकाइयों में निवेश के 160 सौदे पूरे हुए. आंकड़ा जनवरी-मार्च की अवधि की तुलना में दो प्रतिशत अधिक है.

स्टार्टअप कंपनियों को 6.5 अरब डॉलर का निवेश मिला

2021 की दूसरी तिमाही स्टार्टअप की वृद्धि की कहानी के नजरिए से शानदार रही है. इस तिमाही के दौरान स्टार्टअप इकाइयों को सबसे अधिक वित्तपोषण मिला, वहीं यूनिकॉर्न की संख्या में सबसे अधिक का इजाफा हुआ. कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान भारतीय स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र ने अपनी जुझारू क्षमता का परिचय दिया है. जून तिमाही में भारतीय स्टार्टअप्स को 6.5 अरब डॉलर का निवेश मिला, जो तिमाही-दर-तिमाही आधार पर 71 प्रतिशत की वृद्धि है. 

11 स्टार्टअप इकाइयां प्रतिष्ठित यूनिकॉर्न क्लब में शामिल

तिमाही के दौरान सबसे बड़ा सौदा फूड डिलिवरी मंच स्विगी का रहा. स्विगी ने 80 करोड़ डॉलर का कोष जुटाया. शेयरचैट ने 50.2 करोड़ डॉलर, बायजूस ने 34 करोड़ डॉलर, फार्मईजी ने 32.3 करोड़ डॉलर रमीशो ने 30 करोड़ डॉलर इकट्ठा किए. इसके अलावा पाइन लैब्स ने 28.5 करोड़ डॉलर, देल्हीवेरी ने 27.7 करोड़ डॉलर, जेटा ने 25 करोड़ डॉलर, क्रेड ने 21.5 करोड़ डॉलर और अर्बन कंपनी 18.8 करोड़ डॉलर की राशि जुटाने में सफल रही. 

पीजीए लैब्स के निदेशक, कॉम्पेटिटिव इंटेलिजेंस अभिषेक मैती ने कहा, ‘‘जून, 2021 तक 53 यूनिकॉर्न वाले भारतीय स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र ने अप्रैल-जून तिमाही में काफी अच्छा प्रदर्शन किया. तिमाही के दौरान जहां सबसे अधिक वित्तपोषण के सौदे हुए, वहीं एक तिमाही में सबसे अधिक संख्या में यूनिकॉर्न भी जुड़ीं.’’ मैती ने कहा कि लॉकडाउन अंकुशों में ढील के बाद आगे की छमाही में भी सौदों के हिसाब से भारतीय बाजार की स्थिति बेहतर नजर आ रही है. 

Microsoft-OYO Deal: माइक्रोसॉफ्ट ने OYO में किया 37 करोड़ रुपये का निवेश

PPF के साथ VPF और NSC भी हैं निवेश के अच्छे विकल्प, इनमें क्या है खास, जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Inflation: हरी सब्जियों के दाम बढ़े, फ्री धनिया-मिर्च भी मिलना बंद
हरी सब्जियों के दाम बढ़े, फ्री धनिया-मिर्च भी मिलना बंद
​RBI ने बदला बड़ा नियम, ये फैसिलिटी समय से पहले होगी बंद
​RBI ने बदला बड़ा नियम, ये फैसिलिटी समय से पहले होगी बंद
नम्रता अडाणी का स्पोर्ट्स विजन, 630 से ज्यादा स्कूलों तक पहुंचा ISSO नेटवर्क
नम्रता अडाणी का स्पोर्ट्स विजन, 630 से ज्यादा स्कूलों तक पहुंचा ISSO नेटवर्क
क्या बैंक सीधे लोन गारंटर से अपना पैसा वसूल सकता है? जानिए हाई कोर्ट ने क्या कहा है
क्या बैंक सीधे लोन गारंटर से अपना पैसा वसूल सकता है? जानिए हाई कोर्ट ने क्या कहा है

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget