एक्सप्लोरर

सीजफायर की खबर के बीच रुपये ने दिखाई दबंगाई, जानें डॉलर के मुकाबले कितना हुआ मजबूत

Rupee VS Dollar: एक दिन पहले यानी सोमवार को रुपया 23 पैसे टूटकर 5 महीने के निचले स्तर 86.78 पर बंद हुआ था. वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 2.73 प्रतिशत की गिरावट के साथ 69.53 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया.

Rupee Rise Against Dollar: ईरान और इजरायल में संघर्षविराम के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावे के बाद जहां सेंसेक्स में जबरदस्त उछाल दिखा तो वहीं कच्चे तेल की कीमत में मंगलवार को गिरावट आयी. इस बीच, रुपये में नई जान आयी है. शुरुआती कारोबार के दौरान 65 पैसे की तेजी के साथ रुपया 86.13 प्रति डॉलर पर पहुंच गया. देशी मुद्रा कारोबारियों के मुताबिक, ईरान-इजराइल के बीच संघर्ष विराम की उम्मीद के बीच क्रूड ऑयल की कीमतों में नरमी से स्थानीय मुद्रा को बल मिला है. कमजोर डॉलर और घरेलू बाजारों की मजबूत शुरुआत ने भी रुपये को मजबूती दी है.

मजबूत हुआ रुपया

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के ईरान-इजराइल के सीजफायर के करीब होने के ऐलान के बाद मार्केट को नई उम्मीद मिली है. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, डॉलर के मुकाबले 86.07 पर खुला. इसके बाद फिर 86.13 प्रति डॉलर पर आ गया जो पिछले बंद भाव से 65 पैसे की बढ़त दर्शाता है.

एक दिन पहले यानी सोमवार को रुपया 23 पैसे टूटकर 5 महीने के निचले स्तर 86.78 पर बंद हुआ था. वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 2.73 प्रतिशत की गिरावट के साथ 69.53 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया.

इस बीच, 6 प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 98.13 पर रहा. घरेलू शेयर बाजार में बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 930.7 अंक की बढ़त के साथ 82,827.49 अंक पर और निफ्टी 278.95 अंक चढ़कर 25,250.85 अंक पर पहुंच गया. शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,874.38 करोड़ रुपये के शेयर बेचे.

वेस्ट एशिया में शांति की उम्मीद

गौरतलब है कि 12 जून को इजरायल की तरफ से ईरान के महत्वपूर्ण ठिकानों पर मिसाइल से टारगेट किया गया था. इसके बाद इस जंग में अमेरिका भी कूदते हुए ईरान के तीन परमाणु प्रतिष्ठानों पर हमला किया. इसके बाद वेस्ट एशिया में स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई थी. लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप की तरफ से दोनों देशों के बीच सीजफायर के दावे के बाद स्थिति अब सामान्य जल्द सामान्य होने की उम्मीद की जा रही है. 

ये भी पढ़ें: ईरान-इजरायल सीजफायर के बीच भारत के लिए आयी अच्छी खबर, चीन-पाक को लगेगी मिर्ची

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सैलरी नहीं, बॉस की वजह से लोग छोड़ रहे नौकरी, 47% ने कहा- कल्चर खराब
सैलरी नहीं, बॉस की वजह से लोग छोड़ रहे नौकरी, 47% ने कहा- कल्चर खराब
IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान, बेचने पर हो रहा बवाल
IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान, बेचने पर हो रहा बवाल
कंडोम पर कितना Tax वसूलती है सरकार? हर साल नवरात्रों में बढ़ जाती है सेल
कंडोम पर कितना Tax वसूलती है सरकार? हर साल नवरात्रों में बढ़ जाती है सेल
मसालों से मेवों तक के बढ़े दाम, धनतेरस की खरीदारी भी पड़ेगी जेब पर भारी
मसालों से मेवों तक के बढ़े दाम, धनतेरस की खरीदारी भी पड़ेगी जेब पर भारी

वीडियोज

Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
NMC ने 2023 के मेडिकल शिक्षा नियम हटाए, जानें अब कॉलेजों पर क्या होगा असर
NMC ने 2023 के मेडिकल शिक्षा नियम हटाए, जानें अब कॉलेजों पर क्या होगा असर
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
Embed widget