एक्सप्लोरर

अमेरिकी डॉलर के सामने लगातार दूसरे दिन धराशयी हुआ भारतीय रुपया, जानें कितना हुआ कमजोर

Indian Currency: फिनरेक्स ट्रेजरी के सलाहकार LLP के ट्रेजरी चीफ और एग्जक्यूटिव डायरेक्टर अनिल कुमार भंसाली का कहना है कि ट्रेडर्स मार्केट का रुख जानने के लिए अमेरिकी ट्रेड डील और NFPR डेटा का इंतजार कर रहे हैं.

US Dollar vs India Rupee: यूएस और वियतनाम ट्रेड के बाद वैश्विक तेजी के बीच भारतीय शेयर बाजार में भले ही गुरुवार को शुरुआती कारोबार के दौरान मजबूती दिखी और सेंसेक्स करीब 400 अंक तक ऊपर गया, लेकिन भारतीय रुपये में पिछले दो दिनों से गिरावट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. पहले से ही कमजोर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले में रुपये कमजोर पड़ते हुए आज आठ पैसे तक टूटकर प्रति डॉलर 85.70 पर आ गया. 

फॉरेन मनी ट्रेडर्स का कहना है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) की सतर्कता की वजह से रुपया सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है. उनका मानना है कि केन्द्रीय बैंक की तरफ से डॉलर की लगातार मांग की वजह से रुपये में सीमित बढ़त हो रही है. 

कमजोर पड़ा रुपया

इंटर बैकिंग फॉरेन मनी एक्सचेंज मार्केट में डॉलर की तुलना में रुपया 85.69 पर आकर खुला. शुरुआती कारोबार के दौरान रुपया डॉलर के मुकाबले 85.70 के निचले स्तर तक पहुंच गया. ये गिरावट पिछले बंद दिन के मुकाबले 8 पैसे की गिरावट को दिखाता है. एक दिन पहले अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 3 पैसे टूटकर 85.62 के स्तर पर जाकर बंद हुआ था.

फिनरेक्स ट्रेजरी के सलाहकार LLP के ट्रेजरी चीफ और एग्जक्यूटिव डायरेक्टर अनिल कुमार भंसाली का कहना है कि ट्रेडर्स मार्केट का रुख जानने के लिए अमेरिकी ट्रेड डील और NFPR डेटा का इंतजार कर रहे हैं. इस बीच, छह प्रमुख करेंसी के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दिखाने वाले डॉलर इंडेक्स 0.07 प्रतिशत की उछाल के साथ 96.84 पर पहुंच गया.

इंटरनेशनल स्टैंडर्ड ब्रेंट क्रूड 0.72 प्रतिशत नीचे लुढ़क कर 68.61 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर आ गया. जबकि शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को शुद्ध आधार पर 1,561.62 करोड़ रुपये के शेयर बेचे.

ये भी पढ़ें: दिन में 2.5 लाख की कमाई, एक साथ कई कंपनियों में काम... कौन है अमेरिका में सनसनी मचाने वाले सोहम पारेख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

5841 टन चीनी निर्यात को सरकार की मंजूरी, अब किस की किस्मत चमकेगी?
5841 टन चीनी निर्यात को सरकार की मंजूरी, अब किस की किस्मत चमकेगी?
हो गया बड़ा ऐलान, 1065 रुपये से शुरू होगी Jio IPO की बोली; आप लगाएंगे दांव?
हो गया बड़ा ऐलान, 1065 रुपये से शुरू होगी Jio IPO की बोली; आप लगाएंगे दांव?
SpiceJet पर बड़ा संकट, बकाया वेतन न मिलने पर पायलटों का उड़ान भरने से इनकार
SpiceJet पर बड़ा संकट, बकाया वेतन न मिलने पर पायलटों का उड़ान भरने से इनकार
ग्लोबल इकोनॉमी में बजेगा भारत का डंका, IMF ने FY27 में 7% ग्रोथ का लगाया अनुमान
ग्लोबल इकोनॉमी में बजेगा भारत का डंका, IMF ने FY27 में 7% ग्रोथ का लगाया अनुमान

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
लखनऊ में बारिश के बाद डेंगू ने पसारे पैर, अस्पतालों में मरीजों की कतार
लखनऊ में बारिश के बाद डेंगू ने पसारे पैर, अस्पतालों में मरीजों की कतार
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget