एक्सप्लोरर

Indian Railways: माल ढुलाई से भारतीय रेलवे को तगड़ी कमाई, 2023-24 के पहले 9 महीने में आया इतने लाख करोड़ का राजस्व

Indian Railways Freight Revenue: भारतीय रेलवे के लिए माल की ढुलाई राजस्व के सबसे प्रमुख स्रोतों में से एक है. अच्छी बात है कि इससे रेलवे की कमाई लगातार बढ़ रही है...

भारतीय रेलवे को माल की ढुलाई से शानदार कमाई हो रही है. रेलवे को माल की ढुलाई से होने वाली कमाई का आंकड़ा चालू वित्त वर्ष के पहले नौ महीने के दौरान ही एक लाख करोड़ रुपये के पार निकल गया है. आधिकारिक आंकड़ों में इसकी जानकारी मिली है.

पहले 9 महीने में इतनी ढुलाई

आंकड़ों के अनुसार, चालू वित्त वर्ष के दौरान पहले नौ महीने यानी अप्रैल 2023 से दिसंबर 2023 के दौरान भारतीय रेलवे ने 1,154.67 मिलियन टन माल की ढुलाई की. यह पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 4.1 फीसदी ज्यादा है. पिछले वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों में रेलवे ने 1,109.38 मिलियन टन माल की ढुलाई की थी.

इतनी बढ़ गई रेलवे की कमाई

इस दौरान भारतीय रेलवे को माल की ढुलाई से होने वाली कमाई भी बढ़ी है. वित्त वर्ष 2022-23 के पहले नौ महीनों के दौरान रेलवे को माल की ढुलाई से 1.20 लाख करोड़ रुपये की कमाई हुई थी. रेलवे की यह कमाई चालू वित्त वर्ष के दौरान दिसंबर महीने तक 1.25 लाख करोड़ रुपये रही है. इस तरह देखें तो चालू वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों में रेलवे की माल ढुलाई से होने वाली कमाई साल भर पहले की समान अवधि की तुलना में 3.84 फीसदी बढ़ी है.

दिसंबर में भी सुधरा आंकड़ा

दिसंबर महीने के दौरान भी ढुलाई और ढुलाई से होने वाली कमाई का आंकड़ा बेहतर हुआ है. दिसंबर 2023 में भारतीय रेलवे ने 138.99 मिलियन टन माल की ढुलाई की और उससे 15,097.61 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ. वहीं साल भर पहले यानी दिसंबर 2022 में रेलवे ने 130.66 मिलियन टन माल की ढुलाई की थी, जिससे उसे 14,574.25 करोड़ रुपये की कमाई हुई थी.

सबसे ज्यादा इनकी ढुलाई

भारतीय रेलवे की ढुलाई में कोयला व लौह अयस्क सबसे आगे हैं. दिसंबर महीने के दौरान भारतीय रेलवे ने 69 मिलियन टन कोयले की ढुलाई की. वहीं रेलवे ने 16.54 मिलियन टन लौह अयस्क की ढुलाई की.

इस बात पर दिया जा रहा ध्यान

आपको बता दें कि भारतीय रेलवे के लिए माल की ढुलाई राजस्व का सबसे अहम जरिया है. इसके अलावा रेलवे को यात्री ट्रेनों के संचालन, कबाड़ की बिक्री आदि से भी कमाई होती है. भारत सरकार माल की तेज ढुलाई सुनिश्चित करने के लिए बुनियादी संरचनाओं पर काम कर रही है. इसके तहत रेलवे की ओर से कई रूट पर अलग फ्रेट कॉरिडोर बनाए गए हैं.

ये भी पढ़ें: राम मंदिर के उद्घाटन से पहले बनने लगे बिजनेस के मौके, कई नामी कंपनियों ने भी तेज कर दी तैयारियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आपको तो नहीं दे गया कोई 500 का नकली नोट, सिगरेट बेचने वाली महिला के एक कदम ने किया सबका भला
आपको तो नहीं दे गया कोई 500 का नकली नोट, सिगरेट बेचने वाली महिला के एक कदम ने किया सबका भला
Old Currency: 50 और 100 रुपए के ये खास नोट बना देंगे करोड़पति! चेक करें अपना पर्स, बीवी की तिजोरी भी देखें
50 और 100 रुपए के ये खास नोट बना देंगे करोड़पति! चेक करें अपना पर्स, बीवी की तिजोरी भी देखें
Electronic Market: रुक जाओ! सस्ते होंगे फोन-गैजेट्स, सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स पार्ट्स पर हटाई कस्टम ड्यूटी, बचेंगे टैक्स के पैसे
रुक जाओ! सस्ते होंगे फोन-गैजेट्स, सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स पार्ट्स पर हटाई कस्टम ड्यूटी, बचेंगे टैक्स के पैसे
2000 के नोट पर RBI का बड़ा अपडेट, अभी अभी दी ये जानकारी, तुरंत पढ़ें यह खबर
2000 के नोट पर RBI का बड़ा अपडेट, अभी अभी दी ये जानकारी, तुरंत पढ़ें यह खबर

वीडियोज

Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive
E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत और इंग्लैंड के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
IND vs ENG के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Embed widget