एक्सप्लोरर

Indian Railways: होली के त्योहार के मौके पर भारतीय रेल चलायेगी स्पेशल ट्रेन, जानें सभी ट्रेनों के डिटेल्स

Indian Railways News: उत्‍तर रेलवे द्वारा विभिन्‍न गंतव्‍यों स्थानों के लिए होली स्‍पेशल रेलगाडि़यों का संचालन करने का फैसला किया गया है.

Indian Railways Holi Special Trains: होली का त्योहार आ रहा है. लोग इस त्योहार को मनाने के लिए अपनों के पास जाने की तैयारी कर रहे होंगे. उत्‍तर रेलवे द्वारा विभिन्‍न गंतव्‍यों स्थानों के लिए होली स्‍पेशल रेलगाडि़यों का संचालन करने का फैसला किया गया है. होली पर्व के दौरान रेलयात्रियों के सुविधजनक आवागमन के लिए उत्‍तर रेलवे  विभिन्‍न गंतव्‍यों के लिए निम्‍नानुसार होली स्‍पेशल रेलगाडि़यों का संचालन करेगी.  

1. 04053/04054 आनन्‍द विहार टर्मिनल-उधमपुर-आनंद विहार टर्मिनल आरक्षित वातानुकूलित होली स्‍पेशल (सप्‍ताह में दो दिन)

04053 आनन्‍द विहार टर्मिनल-उधमपुर आरक्षित वातानुकूलित होली स्‍पेशल दिनांक 10.03.2022 से 21.03.2022 तक प्रत्‍येक सोमवार और गुरुवार को  आनंद विहार टर्मिनल से रात्रि 11.00 बजे प्रस्‍थान करके अगले दिन दोपहर 02.15 बजे उधमपुर पहुँचेगी.

वापसी दिशा में 04054 उधमपुर-आनन्‍द विहार टर्मिनल आरक्षित वातानुकूलित होली स्‍पेशल रेलगाड़ी दिनांक 11.03.2022 से 22.03.2022 तक प्रत्‍येक मंगलवार और शुक्रवार को उधमपुर से रात्रि 09.40 बजे प्रस्‍थान करके अगले दिन पूर्वाह्न 11.15 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुँचेगी. 

मार्ग में यह स्‍पेशल रेलगाड़ी ग़ाजि़याबाद, मेरठ सिटी, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, यमुनानगर जगाधरी, अम्‍बाला छावनी, लुधियाना, जलंधर छावनी, पठानकोट छावनी और जम्‍मूतवी स्‍टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी. 


2. 04672/04671 श्री माता वैष्‍णों देवी कटड़ा-नई दिल्‍ली- श्री माता वैष्‍णों देवी कटड़ा आरक्षित साप्‍ताहिक होली  स्‍पेशल 

04672  श्री माता वैष्‍णों देवी कटड़ा-नई दिल्‍ली- आरक्षित  साप्‍ताहिक होली  स्‍पेशल दिनांक 13.03.22 तथा 20.03.22 को श्री माता वैष्‍णों देवी कटड़ा से सांय 06.10 बजे प्रस्‍थान कर अगले दिन सुबह 06.40 बजे नई दिल्‍ली पहुँचेगी. 

वापसी दिशा में 04671 नई दिल्‍ली-श्री माता वैष्‍णों देवी कटड़ा आरक्षित होली साप्‍ताहिक स्‍पेशल दिनांक 14.03.22 तथा 21.03.22 को नई दिल्‍ली से रात्रि 11.30 बजे प्रस्‍थान कर अगले दिन दोपहर 12.30 बजे श्री माता वैष्‍णों देवी कटड़ा पहुँचेगी. 

मार्ग में यह स्‍पेशल रेलगाड़ी उधमपुर, जम्‍मूतवी, पठानकोट छावनी, जलंधर छावनी, लुधियाना, अम्‍बाला छावनी, कुरूक्षेत्र जं0, करनाल, पानीपत, और सोनीपत स्‍टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी । 

3. 04530/04529 बठिंडा-वाराणसी-बठिंडा आरक्षित होली स्‍पेशल रेलगाड़ी (सप्‍ताह में दो दिन) 

04530 बठिंडा-वाराणसी होली स्‍पेशल रेलगाड़ी (सप्‍ताह में दो दिन) दिनांक 13.03.2022 से 20.03.2022 तक प्रत्‍येक रविवार और बुधवार को बठिंडा से रात्रि 09.05 बजे प्रस्‍थान कर अगले दिन सांय 05.00 बजे वाराणसी पहुँचेगी. वापसी दिशा में 04529 वाराणसी-बठिंडा होली स्‍पेशल रेलगाड़ी (सप्‍ताह में दो दिन) दिनांक 14.03.2022 से 21.03.2022 तक प्रत्‍येक सोमवार और वीरवार को वाराणसी से रात्रि 09.00 बजे प्रस्‍थान कर अगले दिन सांय 07.10 बजे बठिंडा पहुँचेगी. 

मार्ग में यह स्‍पेशल रेलगाड़ी रामपुरा फूल, बरनाला, धुरी, पटियाला, राजपुरा, अम्‍बाला छावनी, यमुनानगर, सहारनपुर, मुरादाबाद बरेली, लखनऊ और सुलतानपुर स्‍टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी. 

4. 04052/04051 आनंद विहार टर्मिनल-वाराणसी-आनंद विहार टर्मिनल आरक्षित होली स्‍पेशल (सप्‍ताह में 2 दिन) 

04052 आनंद विहार टर्मिनल-वाराणसी आरक्षित होली स्‍पेशल दिनांक 11.03.2022 से 20.03.2022 तक प्रत्‍येक शुक्रवार और रविवार को आनंद विहार टर्मिनल से रात्रि 11.00 बजे प्रस्‍थान करके अगले दिन सांय 04.10 बजे वाराणसी पहुँचेगी. 

वापसी दिशा में 04051 वाराणसी-आनंद विहार टर्मिनल आरक्षित होली स्‍पेशल दिनांक 12.03.2022 से 21.03.2022 तक प्रत्‍येक शनिवार और सोमवार को वाराणसी से सांय 06.30 बजे प्रस्‍थान करके अगले दिन दोपहर 01.20 बजे आनंद विहार टर्मिनल वाराणसी पहुँचेगी. 

मार्ग में यह स्‍पेशल रेलगाड़ी  मुरादाबाद, चंदौसी, लखनऊ और सुलतानपुर स्‍टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी. 
 
5. 04518/04517 चंडीगढ़-गोरखपुर-चंडीगढ़ आरक्षित होली स्‍पेशल 

04518 चंडीगढ़-गोरखपुर आरक्षित होली स्‍पेशल दिनांक 10.03.2022 और 17.03.2022 को  चंडीगढ़ से रात्रि 11.15 बजे प्रस्‍थान करके अगले दिन सांय 06.20 बजे गोरखपुर पहुँचेगी. 

वापसी दिशा में 04517 गोरखपुर-चंडीगढ़ होली स्‍पेशल दिनांक 11.03.2022 तथा 18.03.2022 को गोरखपुर से रात्रि 10.10 बजे प्रस्‍थान करके अगले दिन दोपहर 02.10 बजे चंडीगढ़ पहुँचेगी. 

मार्ग में यह स्‍पेशल रेलगाड़ी  अम्‍बाला छावनी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा और बस्‍ती स्‍टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी. 

6. 04066/04065 दिल्‍ली जंक्शन-पटना-दिल्‍ली जंक्शन ए.सी. आरक्षित सुपर फास्‍ट गति शक्ति होली स्‍पेशल 

04066 दिल्‍ली जंक्शन-पटना ए.सी. आरक्षित सुपर फास्‍ट गति शक्ति होली स्‍पेशल दिनांक 15.03.2022,16.03.2022,20.03.2022 और 21.03.2022 को दिल्‍ली जंक्शन से रात्रि 11.00 बजे प्रस्‍थान करके अगले दिन सांय 03.45 बजे पटना पहुँचेगी. 

वापसी दिशा में 04065 पटना-दिल्‍ली जंक्शन ए.सी. आरक्षित सुपर फास्‍ट गति शक्ति होली स्‍पेशल दिनांन 14.03.2022,15.03.2022,19.03.2022 और 20.03.2022 को पटना से सांय 05.45 बजे प्रस्‍थान करके अगले दिन पूर्वाह्न 10.35 बजे दिल्‍ली जंक्शन पहुँचेगी. 

मार्ग में यह स्‍पेशल रेलगाड़ी  कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज, वाराणसी, दीनदयाल उपाध्‍याय जंक्शन और दानापुर स्‍टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी.

7. 04076/04075 अमृतसर-पटना-अमृतसर ए.सी. आरक्षित सुपर फास्‍ट गति शक्ति होली स्‍पेशल 

04076 अमृतसर-पटना ए.सी. आरक्षित सुपर फास्‍ट गति शक्ति होली स्‍पेशल दिनांक 13.03.2022,14.03.2022,18.03.2022 और 19.03.2022 को अमृतसर से दोपहर 02.50  बजे प्रस्‍थान करके अगले दिन सांय 03.45 बजे पटना पहुँचेगी. 

वापसी दिशा में 04075 पटना-अमृतसर ए.सी. आरक्षित सुपर फास्‍ट गति शक्ति होली स्‍पेशल दिनांक 16.03.2022,17.03.2022,21.03.2022 और 22.03.2022 को पटना से सांय 05.45   बजे प्रस्‍थान करके अगले दिन सांय 06.00 बजे अमृतसर पहुँचेगी. 

मार्ग में यह स्‍पेशल रेलगाड़ी  ब्‍यास, जलंधर सिटी,लुधियाना, सरहिंद, अम्‍बाला छावनी, पानीपत, दिल्‍ली कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज, वाराणसी, दीनदयाल उपाध्‍याय जंक्शन और दानापुर स्‍टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी. 

8. 04062/04061 दिल्‍ली जंक्शन-बरौनी-दिल्‍ली जंक्शन आरक्षित सुपर फास्‍ट होली स्‍पेशल

04062 दिल्‍ली जंक्शन-बरौनी आरक्षित सुपर फास्‍ट होली स्‍पेशल दिनांक 18.03.2022 को दिल्‍ली जंक्शन से सुबह 08.40 बजे प्रस्‍थान कर अगले दिन तड़के 03.30 बजे बरौनी पहुँचेगी.

वापसी दिशा में 04061 बरौनी-दिल्‍ली जंक्शन  आरक्षित सुपर फास्‍ट होली स्‍पेशल दिनांक 19.03.2022 को बरौनी से तड़के 04.45 बजे प्रस्‍थान कर उसी दिन रात्रि 11.35 बजे दिल्‍ली जंक्शन पहुँचेगी.

मार्ग में यह स्‍पेशल रेलगाड़ी अलीगढ जंक्शन, टुंडला, इटावा, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज, दीन दयाल उपाध्‍याय जंक्शन, बक्‍सर, आरा, दानापुर, पाटलीपुत्र और  हाजीपुर स्‍टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी. 

 

9. 04078/04077 अमृतसर-बापुधाम मोतिहारी-अमृतसर आरक्षित होली स्‍पेशल 

04078 अमृतसर-बापुधाम मोतिहारी आरक्षित होली स्‍पेशल दिनांक 09.03.2022, 13.03.2022,17.03.2022 और 21.03.2022 को अमृतसर से सुबह 06.35 बजे प्रस्‍थान कर अगले दिन सांय 05.30 बजे बापुधाम मोतिहारी पहुँचेगी. 

वापसी दिशा में 04077 बापुधाम मोतिहारी-अमृतसर आरक्षित होली स्‍पेशल दिनांक 11.03.2022, 15.03.2022,19.03.2022 और 23.03.2022 को बापुधाम मोहतहारी से सुबह 06.30 बजे प्रस्‍थान कर अगले दिन सांय 05.00 बजे अमृतसर पहुँचेगी. 

मार्ग में यह स्‍पेशल रेलगाड़ी ब्‍यास, जलंधर सिटी, फगवाड़ा, फिल्‍लौर, लुधियाना, ढंडारी कलां, सानेहवाल, सरहिंद, राजपुरा, अम्‍बाला छावनी, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, लक्‍सर, नज़ीबाबाद, सियोहारा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, मैकलगंज, सीतापुर जंक्शन, बुढवाल, गोंडा, बस्‍ती, गोरखपुर, देवरिया सदर, भटनी, मैरवा, सीवान, छपरा, दीगबाडा, सोनपुर, हाजीपुर, अक्षयवट रायनगर, देसरी, मेहनार रोड, साहपुर पटोरी, मोहिद्दीन नगर, विद्या‍पति धाम,  बछवाडा, बरौनी, बेगुसराय, लखमीनिया, खगडिया, मानसी, कोपरीया, बखित्‍यारपुर, सहरसा, दौराम मधपुरा तथा मुरलीगंज स्‍टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी. 

ये भी पढ़ें

IRCTC News: अब रेलवे टिकट काउंटर पर खुल्ले पैसे का झंझट नहीं, पेटीएम से भुगतान कर खरीदें जनरल और प्लेटफॉर्म टिकट

RBI Update: रुपये को गिरने से बचाने के लिए आरबीआई ने अपने विदेशी मुद्रा कोष से बेच डाले 2 अरब डॉलर, जानें क्यों?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rules Change from 1st May: आज से लागू होंगे कई जरूरी बदलाव, जानें क्या होगा रसोई से मोबाइल गेमिंग पर असर
आज से लागू होंगे कई जरूरी बदलाव, जानें क्या होगा रसोई से मोबाइल गेमिंग पर असर
LPG Cylinder Price Hike: महंगाई का झटका! 1000 रुपये के करीब बढ़ी गैस सिलेंडर की कीमत; चेक करें लेटेस्ट रेट
महंगाई का झटका! 1000 रुपये के करीब बढ़ी गैस सिलेंडर की कीमत; चेक करें लेटेस्ट रेट
25096 करोड़... चौथी तिमाही में इस कंपनी ने की छप्परफाड़ कमाई, रच दिया इतिहास
25096 करोड़... चौथी तिमाही में इस कंपनी ने की छप्परफाड़ कमाई, रच दिया इतिहास
Gold Rates: आम आदमी की पहुंच से बाहर होगा सोना! इतने रुपए तक जाएंगे दाम, एक्सपर्ट ने चेताया
Gold Rates: आम आदमी की पहुंच से बाहर होगा सोना! इतने रुपए तक जाएंगे दाम, एक्सपर्ट ने चेताया

वीडियोज

47 फिल्में साइन करने वाला स्टार आज रील्स में, ट्रोलिंग के बाद राहुल रॉय ने बताई सच्चाई
Chitra Tripathi: EXIT POLL में बीजेपी, EXACT पोल में क्या? | Bengal Elections 2026 | BJP Vs TMC
Gurugram Crime: कासन गांव में गैंगवार और पुरानी रंजिश का खूनी खेल! | Crime News | Haryana Police
Bengal Exit Poll: बंगाल में बड़ा उलटफेर! Mamata Banerjee की विदाई, BJP की चढ़ाई? | TMC
Mira Road Horror: मुंबई दहलाने की बड़ी साजिश! मीरा रोड कांड के पीछे ISIS का 'Lone Wolf' Plan!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी-बिहार समेत 11 राज्यों में तेज बारिश और आंधी की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट, जानें कहां गिरेंगे ओले
यूपी-बिहार समेत 11 राज्यों में तेज बारिश और आंधी की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट, जानें कहां गिरेंगे ओले
Delhi Weather Today: दिल्ली: अप्रैल में गर्मी, मई की शुरुआत ठंडी हवाओं के साथ, अभी जारी रहेगा बारिशों का दौर
दिल्ली: अप्रैल में गर्मी, मई की शुरुआत ठंडी हवाओं के साथ, अभी जारी रहेगा बारिशों का दौर
आउट या Not Out? रजत पाटीदार के विकेट पर मचा बवाल, वीडियो देख आप बताइये
आउट या Not Out? रजत पाटीदार के विकेट पर मचा बवाल, वीडियो देख आप बताइये
शाहरुख खान ने किया 'कर्तव्य' की रिलीज डेट का ऐलान, पुलिस ऑफिसर बनकर ओटीटी पर लौटे सैफ अली खान
शाहरुख खान ने किया 'कर्तव्य' की रिलीज डेट का ऐलान, पुलिस ऑफिसर बनकर ओटीटी पर लौटे सैफ अली खान
‘देश के गद्दारों को...’ कहना किसी समुदाय की तरफ इशारा नहीं, SC ने खारिज की अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा पर FIR की मांग
‘देश के गद्दारों को...’ कहना किसी समुदाय की तरफ इशारा नहीं, SC ने खारिज की अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा पर FIR की मांग
Today's Chanakya Exit Poll 2026: तमिलनाडु में DMK की सरकार, TVK का उभार; केरल में लेफ्ट की हार, असम में बीजेपी की वापसी
इस एग्जिट पोल में नए दावे, देखिए असम में किसकी सरकार? केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में डीएमके का सपना साकार
मखाना के खेती का खर्च सरकार उठाएगी, इस सरकारी स्कीम में मिलेगा फायदा
मखाना के खेती का खर्च सरकार उठाएगी, इस सरकारी स्कीम में मिलेगा फायदा
क्या 1 मई को मजदूर दिवस पर भी रहती है स्कूलों की छुट्टी? जानें अपने राज्य का हिसाब
क्या 1 मई को मजदूर दिवस पर भी रहती है स्कूलों की छुट्टी? जानें अपने राज्य का हिसाब
Embed widget