एक्सप्लोरर

रेलवे से माल ढुलाई में देरी पर मिलेगा कैशबैक और डिस्काउंट

लॉकडाउन के बाद अप्रैल-मई के दौरान माल ढुलाई में भारी कमी आई है और इसलिए रेलवे को 8000 करोड़ का बड़ा नुकसान हुआ है.

कोरोना संक्रमण के दौरान काफी कम यात्री ट्रेनें चलने से रेलवे की कमाई पर भारी असर पड़ा है. हालांकि माल ढुलाई जारी है. लेकिन देश भर में मांग की कमी की वजह से ज्यादा मालगाड़ियां भी नहीं चल पा रही हैं.

माल ढुलाई कम पड़ गई है. इसलिए रेलवे ज्यादा ग्राहक आकर्षित करने के लिए आकर्षक ऑफर और छूट देने पर विचार कर रहा है ताकि कमाई में इजाफा हुआ. इसी के तहत रेलवे की ओर से अब लंबी दूरी के लिए भेजे जाने वाले सामानों की डिलीवरी में देरी होने पर कैशबैक जैसा ऑफर देने पर विचार चल रहा है. इसके अलावा कुछ डिस्काउंट भी देने पर फैसला हो सकता है.

माल ढुलाई की कमाई घटी  

लॉकडाउन के बाद अप्रैल-मई के दौरान माल ढुलाई में भारी कमी आई है और इसलिए रेलवे को 8000 करोड़ का बड़ा नुकसान हुआ है. रेलवे अब इसकी भरपाई करने की कोशिश में लगा है. ज्यादा यात्री ट्रेनें न चलने की वजह से पैसेंजर किराये की आमदनी बेहद घट गई है.

ताजा आंकड़ों के मुताबिक 2020 के अप्रैल-मई में 2019 की इस अवधि की तुलना में 8,283 करोड़ रुपये की कम माल ढुलाई हुई है.

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने अधिकारियों की बैठक कर इस स्थिति की समीक्षा की है. माल ढुलाई की इस गिरावट ने सरकार को चिंतित कर दिया है. इसलिए कमाई में कमी की भरपाई के लिए आने वाले दिनों में यात्री किराया भी बढ़ सकता है.

बैठक में रेलवे ने माल ढुलाई को ग्राहकों के लिहाज से आकर्षक बनाने के लिए कुछ ऑफर लाने पर भी विचार किया. इनमें लंबी दूरी  की बुकिंग के लिए छूट के साथ ही डिलीवरी में देरी होने पर छूट और कैशबैक का प्रावधान भी शामिल किया जा सकता है.

रेलवे की घटी कमाई की भरपाई के लिए रेलवे मंत्रालय में कई योजनाओं पर काम चल रहा है. समझा जाता है कि आने वाले दिनों में रेलवे अपने खर्चे निकालने के लिए कुछ और तरीके आजमा सकता है. एक संभावना किराया बढ़ाने की है, लेकिन यह ऑप्शन ऐसे वक्त में इतना आसान नहीं होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बच्चों के दूध पर बड़े-बड़े दावे, अब FSSAI ने मांगा सबूत! Nestlé के Lactogen और NAN पर उठे सवाल
बच्चों के दूध पर बड़े-बड़े दावे, अब FSSAI ने मांगा सबूत! Nestlé के Lactogen और NAN पर उठे सवाल
DA हाइक पर कल भी नहीं आया फैसला, क्या दीवाली में एरियर संग बढ़कर आएगी सैलरी?
DA हाइक पर कल भी नहीं आया फैसला, क्या दीवाली में एरियर संग बढ़कर आएगी सैलरी?
सिर्फ 5000 रुपये ही निकाल सकेंगे, जानें किस बैंक पर RBI ने लिया एक्शन
सिर्फ 5000 रुपये ही निकाल सकेंगे, जानें किस बैंक पर RBI ने लिया एक्शन
आज कितना सस्ता हुआ 14.2 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर? समझें घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के रेट में फर्क
आज कितना सस्ता हुआ 14.2 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर? समझें घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के रेट में फर्क

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget