एक्सप्लोरर

2016-17 में रेलवे ने टिकट कैंसिलेशन से 1400 करोड़ रुपये कमाए !

पिछले वित्तवर्ष के मुकाबले साल 2016-17 में टिकट कैंसिल कराने से मिली कमाई में करीब 25 फीसदी का इजाफा हुआ है.’’ टिकट कैंसिल कराने के लिए फीस रेलवे यात्री :टिकट कैंसिल कराने और किराये का रिफंड नियम, 2015 के तहत लगाए जाते हैं.

नई दिल्ली: सरकार ने आज कहा कि रेलवे ने टिकट रद्द कराये जाने से साल 2016-17 में कुल 1400 करोड़ रुपये की कमाई की है. रेलवे की ये कमाई पिछले वित्तवर्ष के मुकाबले 25 फीसदी की बढ़त दिखाती है. नवंबर 2015 से टिकट कैंसिल कराने की फीस को दोगुना करने के बाद से ही रेलवे को कैंसिल्ड टिकटों से मिलने वाली इनकम लगातार बढ़ रही है.

रेल राज्य मंत्री राजेन गोहेन ने आज राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित जवाब में ये जानकारी दी कि ‘‘पिछले वित्तवर्ष के मुकाबले साल 2016-17 में टिकट कैंसिल कराने से मिली कमाई में करीब 25 फीसदी का इजाफा हुआ है.’’ टिकट कैंसिल कराने के लिए फीस रेलवे यात्री :टिकट कैंसिल कराने और किराये का रिफंड नियम, 2015 के तहत लगाए जाते हैं.

रेलवे में आरक्षित (रिजर्व्ड) टिकटों को कैंसिल करने के बदले वसूले जाने वाले चार्ज से रेलवे का राजस्व वित्तीय वर्ष 2016-2017 में 14.07 रुपये अरब पर पहुंच गया है. ये इसके पिछले साल के मुकाबले 25.29 फीसदी ज्यादा है. कुछ समय पहले ही एक आरटीआई के तहत भी ये जानकारी रेलवे से मांगी गई थी जिसके बाद रेल मंत्रालय के रेलवे सूचना प्रणाली केंद्र (सीआरआईएस) से ये जानकारी मुहैया कराई गई थी.

टिकट कैंसिलेशन के जरिए हो रही भारतीय रेलवे की कमाई जानकर चौंकेंगे

वित्तीय वर्ष 2015-2016 में रेलवे ने टिकट रद्द करने के बदले में यात्रियों से 11.23 अरब रुपये कमाए हैं.

साल 2014-2015 में 9.08 अरब रुपये और वित्त वर्ष 2013-2014 में 9.38 अरब रुपये कमाए है.

अनारक्षित टिकटिंग प्रणाली (यूटीएस) के तहत बुक पैसेंजर टिकटों के कैंसिलेशन से हुई इतनी कमाई

रेलवे ने वित्त वर्ष 2012-2013 में 12.98 करोड़ रुपये की इनकम हासिल की थी.

वित्त वर्ष 2013-2014 में 15.74 करोड़ रुपये की कमाई हासिल की थी.

वित्त वर्ष 2014-2015 में रेलवे ने 14.72 करोड़ रुपये की कमाई कैंसिल्ड टिकटों से हासिल की थी.

वित्त वर्ष 2015-2016 में भारतीय रेलवे ने 17.23 करोड़ रुपये रद्द कराए गए टिकटों से हासिल किए थे.

वित्त वर्ष 2016-2017 में 17.87 करोड़ रुपये की कमाई हासिल की है.

विशेषः यूटीएस पैसेंजर टिकटों से मिली कमाई आरटीआई से मिली जानकारी के मुताबिक बताई गई है.

ये भी हैं आपके सफर की साथी भारतीय रेलवे से जुड़ी और खबरें

 

GOOD NEWS: अब महज 2 क्लिक में बुक करें तत्काल टिकट, बाद में करें पेमेंट

ट्रेन टिकट बुक कराने वालों के लिए GOOD NEWS: सितंबर तक खरीदें बिना सर्विस चार्ज के टिकिट्स

रेलवे ने AC डिब्बों से कंबलों को हटाने की प्रक्रिया शुरू कीः शुरु हुआ पायलट प्रोजेक्ट

भारतीय रेलवे की बड़ी स्कीम: फर्स्ट AC कोचों में कम्बल के साथ कवर भी

रेलवे ने लॉन्च किया सारथी एप, जानें इससे यात्रियों को मिलेगी कौन-कौन सी सुविधाएं?

वेज नहीं है रेलवे की ‘वेज बिरयानी’, पूर्वा एक्सप्रेस के खाने में निकली छिपकली

यात्रियों के टिकट कैंसिलेशन के जरिए 2016-17 में रेलवे ने कमाए 14.07 अरब रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कम होगा कानूनी दबाव, बढ़ेगा व्यापार, CAIT ने GST काउंसिल के फैसलों को बताया ऐतिहासिक
कम होगा कानूनी दबाव, बढ़ेगा व्यापार, CAIT ने GST काउंसिल के फैसलों को बताया ऐतिहासिक
8th Pay Commission: लेवल 10 कर्मचारियों को 10 साल में मिलेंगे 34 लाख एक्स्ट्रा
8th Pay Commission: लेवल 10 कर्मचारियों को 10 साल में मिलेंगे 34 लाख एक्स्ट्रा
ठंड में बिस्तर रहेगा गर्म, बिजली बिल भी आएगा कम, जानें इलेक्ट्रिक कंबल की कीमत और फायदे
ठंड में बिस्तर रहेगा गर्म, बिजली बिल भी आएगा कम, जानें इलेक्ट्रिक कंबल की कीमत और फायदे
रेलवे की कमाई में बंपर बढ़ोतरी, सितंबर में की 135 मिलियन टन सामान की ढुलाई
रेलवे की कमाई में बंपर बढ़ोतरी, सितंबर में की 135 मिलियन टन सामान की ढुलाई

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अगर अभी नहीं रोका गया तो...’, राहुल गांधी के SC मार्च के खिलाफ 200 वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
‘अगर अभी नहीं रोका गया तो...’, राहुल गांधी के SC मार्च के खिलाफ 200 वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget