एक्सप्लोरर

Train Cancelled List 15 Dec: रेलवे के कई जोन ने ट्रेनों को किया रद्द, सफर पर निकलने से पहले देख लें पूरी लिस्ट

Train Cancelled List: रेलवे के अलग-अलग जोन ने कई कारणों से 15 दिसंबर को कई ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है. अगर आप भी आज सफर करने वाले हैं तो इन ट्रेनों की लिस्ट जरूर चेक कर लें.

Train Cancelled List on 15 December 2023: भारतीय रेलवे अपने यात्रियों को बेहतर सफर की सुविधा देने के लिए प्रयास करता रहता है. कई मंडल में ट्रैक दोहरीकरण का काम जारी है. इसका असर रेल सेवाओं पर पड़ता है और रेलवे कई ट्रेनों को रद्द, डायवर्ट या रिशेड्यूल करता रहता है. इसकी जानकारी अलग-अलग जोन का रेलवे अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर करता रहता है.

दक्षिण पश्चिम रेलवे ने रद्द ट्रेनों की दी जानकारी-

दक्षिण पश्चिम रेलवे ने अपने आधिकारिक एक्स यानी ट्विटर हैंडल पर रद्द ट्रेनों की जानकारी शेयर करते हुए बताया है कि ट्रेन नंबर 01595 और 01596 कारवार-मडगांव जंक्शन-कारवार दैनिक स्पेशल को रद्द कर दिया गया है. यह ट्रेन 15 से 21 दिसंबर के बीच पूरी तरह से रद्द रहेगी और इसका संचालन 21 दिसंबर से दोबारा शुरू होगा.

उत्तर पश्चिम रेलवे ने इस ट्रेनों को किया रद्द-

अजमेर मंडल में ब्लॉक का कार्य जारी होने के कारण ट्रैफिक ब्लॉक की स्थिति पैदा हो गई है. ऐसे में इसे देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है. इसमें जोधपुर-साबरमती (14821) 15 दिसंबर, साबरमती-जोधपुर एक्सप्रेस (14822) 16 दिसंबर को रद्द रहेगी. वहीं भगत की कोठी-बांद्रा टर्मिनस (19411) 15 दिसंबर को रद्द रहेगी. इसके अलावा साबरमती-दौलतपुर चौक (20944) 15 दिसंबर और दौलतपुर चौक-साबरमती (19412) 16 दिसंबर को रद्द रहने वाली है. ऐसे में अगर आप इस ट्रेनों में सफर करने वाले हैं तो एक बार इसका शेड्यूल चेक कर लें.

उत्तर रेलवे  ने कई ट्रेनों को किया रद्द-

उत्तर रेलवे ने लखनऊ मंडल ने में बाराबंकी-अयोध्या कैंट-शाहगंज-जफराबाद सेक्शन में ट्रैक को डबल करने के कार्य के कारण अगले एक महीने के लिए कई ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है. रद्द ट्रेनों की लिस्ट में लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस (15204), गोरखपुर-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस (12531/32), गोमती नगर-छपरा कचहरी एक्सप्रेस (15113), गोरखपुर-ऐशबाग इंटरसिटी एक्सप्रेस (15069) , छपरा-मथुरा-छपरा सुपरफास्ट एक्सप्रेस (22531/32) जैसी कई ट्रेनों 15 दिसंबर को रद्द हैं.


Train Cancelled List 15 Dec: रेलवे के कई जोन ने ट्रेनों को किया रद्द, सफर पर निकलने से पहले देख लें पूरी लिस्ट

उड़ान सेवाओं पर नहीं पड़ रहा कोहरे का असर-

रेलवे के अलावा उत्तर भारत में विमान सेवाओं पर भी कोहरे का असर फिलहाल नहीं दिख रहा है. दिल्ली एयरपोर्ट की आधिकारिक एक्स हैंडल पर दी गई जानकारी के मुताबिक फ्लाइट्स का संचालन दिल्ली एयरपोर्ट पर सामान्य रूप से चल रही है. फिलहाल टर्मिनल एंट्री के लिए 1 से 9 मिनट तक का वक्त लग रहा है. 


Train Cancelled List 15 Dec: रेलवे के कई जोन ने ट्रेनों को किया रद्द, सफर पर निकलने से पहले देख लें पूरी लिस्ट

ये भी पढ़ें-

Direct Tax Collection: अप्रैल - नवंबर के बीच 10.64 लाख करोड़ रहा डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन, बजट अनुमान का 58.34%

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज किस रेट में होगी 14.2 किलो वाले गैस सिलेंडर की बुकिंग? जानें दिल्ली से जयपुर तक के रेट
आज किस रेट में होगी 14.2 किलो वाले गैस सिलेंडर की बुकिंग? जानें दिल्ली से जयपुर तक के रेट
अब खाते में आएंगे राशन के पैसे, लेकिन 30 दिनों में नहीं खरीदा अनाज तो क्या होगा?
अब खाते में आएंगे राशन के पैसे, लेकिन 30 दिनों में नहीं खरीदा अनाज तो क्या होगा?
क्या महंगा बिकने लगा है पेट्रोल या जस की तस है कीमत? जानें आज का लेटेस्ट फ्यूल रेट
क्या महंगा बिकने लगा है पेट्रोल या जस की तस है कीमत? जानें आज का लेटेस्ट फ्यूल रेट
Bank Holiday: 13 अगस्त को क्यों बंद हैं बैंक? जानें गुरुवार से रविवार के बीच कब- कब खुले रहेंगे
Bank Holiday: 13 अगस्त को क्यों बंद हैं बैंक? जानें गुरुवार से रविवार के बीच कब- कब खुले रहेंगे

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
Spider Man BO Day 14: दूसरे बुधवार फिर घटी 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' की कमाई, लेकिन बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
दूसरे बुधवार फिर घटी 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' की कमाई, लेकिन बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget